Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • AZRAKH: Looking FAR Beyond the Print

  • Vaishnavi Group Launches Vaishnavi Life in Mysuru, a 45+ Acre Premium Plotted Development

  • WazirX on Bitcoin's Recovery and its Liquidity Test

  • Intersection 2026 Explores Possibilities, Builds Connections and Shares Insights

  • ICT Academy and Google to Equip College Students in Andhra Pradesh With On-Campus Digital and Data Certification for Internships and Jobs

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›कर्णप्रयाग: भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, अस्पताल से स्कूल तक आंदोलन

कर्णप्रयाग: भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, अस्पताल से स्कूल तक आंदोलन

By hinditvnews
October 13, 2026
64
0
Bjp

भाजपा के गढ़ कर्णप्रयाग में अपनों ने बढ़ाई पार्टी की मुश्किलें, अस्पताल से स्कूल तक आंदोलनों ने बढ़ाई चुनौती

हिंदी टीवी न्यूज, कर्णप्रयाग (चमोली)। Published by: Megha Jain Updated Tue, 13 Oct 2026

उत्तराखंड की कर्णप्रयाग विधानसभा सीट पर भाजपा का दबदबा रहा है, लेकिन इस बार चुनाव से पहले पार्टी को अपनों के ही विरोध का सामना करना पड़ रहा है। सिमली में बेस अस्पताल, नैनीसैंण में शिक्षकों की मांग और अधूरी घोषणाओं को लेकर उठ रहे सवाल भाजपा के लिए नई चुनौती बन रहे हैं।

भाजपा का गढ़ रही कर्णप्रयाग विधानसभा में इन दिनों भाजपा के लिए अपने ही मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। सिमली में बेस अस्पताल को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन का नेतृत्व भाजपा के पूर्व पदाधिकारी कर रहे हैं। यही नहीं विधानसभा के नैनीसैंण स्कूल में शिक्षकों की मांग भाजपा के जिला पदाधिकारी आंदोलन कर रहे हैं। तो पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी भी विधानसभा में हुई घोषणाओं को लेकर मुखर हो रहे हैं।

वर्ष 2002 से 2022 तक हुए पांच आम चुनावों में यहां चार बार लोगों ने भाजपा को समर्थन दिया। केवल वर्ष 2012 के विस चुनावों में यहां कांग्रेस से दिवंगत डा. एपी मैखुरी विधायक बने। लेकिन इस बार विस चुनावों से पहले आंदोलन हो रहे हैं। सिमली बेस अस्पताल के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे देवेंद्र सिंह नेगी लगातार मुखर हैं। वह भाजपा से पूर्व में जिपंस और मंडल महामंत्री रहे हैं। अब वह बेस अस्पताल नहीं मिलने पर भाजपा से त्यागपत्र देने की बात कह रहे हैं।

धरातल पर भाजपा सरकार को पूरी तरह विफल: सुरेश डिमरी
वहीं नैनीसैंण इंटर कॉलेज में शिक्षकों की मांग को लेकर भाजपा के सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारी, पूर्व में भाजयुमो के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रहे राकेश नेगी मुखर हैं। वह शिक्षकों की मांग को लेकर बीते 28 सितंबर से नंगे पांव चल रहे हैं। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी भी गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी परिक्षेत्र के विकास, झील निर्माण सहित अन्य घोषणाओं पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज हैं। वहं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी धरातल पर भाजपा सरकार को पूरी तरह विफल बता रहे हैं।

जनसमस्याओं को उठाना अच्छी बात है। सभी समस्याओं के लिए विधायक और संगठन अपने स्तर पर सीएम धामी, स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव सहित शिक्षा मंत्री से लगातार वार्ता कर रहे हैं। जल्द समस्याओं का निस्तारण होगा। पार्टी पदाधिकारियों को उचित फोरम पर अपनी बात रखनी चाहिए। पूर्व विधायक से वार्ता की जाएगी। -गजपाल बल्र्वाल, जिलाध्यक्ष भाजपा चमोली।

महिला बेस अस्पताल का नाम बेस अस्पताल कर दिया है। यह भी किसी न किसी निर्देश से ही हुआ होगा। कुछ मानकों के शिथिलीकरण की प्रक्रिया के चलते इसका शासनादेश जारी नहीं हो पाया। लगातार सीएम और सचिव स्तर पर इसकी वार्ता हो रही है। लोगों को सब्र रखना चाहिए। जल्द ही इसका शासनादेश जारी होगा। शिक्षकों, सड़कों सहित सभी समस्याएं हल हो रही हैं। -अनिल नौटियाल, विधायक कर्णप्रयाग।

Share :
TagsBJP Faces trouble in karnaprayag as its own leaders protest ahead of 2027 uttarakhand assembly electionschamoli newshindi newsuttarakhand news
Previous Article

देहरादून: वशीकरण के नाम पर ठगी, फर्जी ...

Next Article

UP: बरेली में सीएम योगी बोले- अब ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bus
    Uncategorized

    उत्तराखंड: अमेरिका-ईरान जंग से परिवहन निगम की बस डील अटकी

    July 15, 2026
    By hinditvnews
  • Gurmeet
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: राज्यपाल के पांच साल पूरे, पांच मिशन को मिली धरातल पर रफ्तार

    September 15, 2026
    By hinditvnews
  • Murder
    उत्तर प्रदेशप्रयागराज

    UP: ‘मासूम बेटे का कत्ल, फिर खुद ने भी दी जान

    February 21, 2025
    By hinditvnews
  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल कैबिनेट बैठक: सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में बैठक शुरू

    February 8, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: किराया न देने पर PWD रेस्ट हाउस अटैच करने के आदेश

    February 26, 2026
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबादिल्लीधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिसिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: 5 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

    June 11, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Factory
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: लगेंगे 40 नए उद्योग, बढ़ेंगी नौकरियां

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में जल शक्ति विभाग की भर्ती में पारदर्शिता हेतु 100 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली लागू

  • girls student
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    वार्षिक शिक्षा स्थिति रिपोर्ट: हिमाचल में हिंदी, अंग्रेजी और गणित में कांगड़ा की लड़कियां लड़कों से आगे

Timeline

  • November 27, 2026

    AZRAKH: Looking FAR Beyond the Print

  • November 27, 2026

    Vaishnavi Group Launches Vaishnavi Life in Mysuru, a 45+ Acre Premium Plotted Development

  • November 27, 2026

    WazirX on Bitcoin's Recovery and its Liquidity Test

  • November 27, 2026

    Intersection 2026 Explores Possibilities, Builds Connections and Shares Insights

  • November 27, 2026

    ICT Academy and Google to Equip College Students in Andhra Pradesh With On-Campus Digital and Data Certification for Internships and Jobs

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • AZRAKH: Looking FAR Beyond the Print

    AZRAKH: Looking FAR Beyond the Print

    By hinditvnews
    November 27, 2026
  • Vaishnavi Group Launches Vaishnavi Life in Mysuru, a 45+ Acre Premium Plotted Development

    Vaishnavi Group Launches Vaishnavi Life in Mysuru, a 45+ Acre Premium Plotted Development

    By hinditvnews
    November 27, 2026
  • WazirX on Bitcoin's Recovery and its Liquidity Test

    By hinditvnews
    November 27, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.