Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • India is Still Clutching Hard: 72% of Used Car Buyers Pick Manual, but the Under 35 Buyers are Switching

  • KALKI Announces Ishaan Khatter and Janhvi Kapoor as Brand Ambassadors, Ushering in a New Era of Bride & Groom Couture 2026

  • SBI General Insurance Launches New Motor Insurance Film Featuring Pankaj Tripathi

  • Indian Kitchen Appliances Brand Glen Announces Independence Day Offer on BLDC Kitchen Chimneys

  • What Makes IIMT University Stand Out in India's Competitive Higher Education Landscape

फ़िल्म
Home›फ़िल्म›Jaane Jaan Review:

Jaane Jaan Review:

By hinditvnews
September 21, 2023
492
0
Jane Ja

Jaane Jaan Review: जयदीप अहलावत की जबर्दस्त अदाकारी पर टिकी ‘जाने जां’, ये कलाकार बने फिल्म की कमजोर कड़ी

Movie Review       :           Movie Review
कलाकार                   :           जयदीप अहलावत , करीना कपूर खान , विजय वर्मा , सौरभ सचदेवा ,
                                             नायशा खन्ना , करमा टकामा और लिन लैशराम
लेखक                       :          सुजॉय घोष और राज वसंत
निर्देशक                    :          सुजॉय घोष
निर्माता                     :          जय शेवकरमानी , अक्षय पुरी , ह्यनवू थॉमस किम और एकता कपूर
रिलीज                      :           21 सितंबर 2023
रेटिंग                        :            2/5
फिल्म ‘जाने जां’ करीब 18 साल पहले प्रकाशित हुए एक जापानी उपन्यास ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ (संदिग्ध एक्स का समर्पण) पर बनी पांचवीं फिल्म है। जापान, चीन, दक्षिण कोरिया के अलावा ये फिल्म कोई चार साल पहले तमिल में भी बन चुकी हैं। इसका अंग्रेजी संस्करण निर्माणाधीन है। हिंदी में फिल्म के जरिये अभिनेत्री करीना कपूर का ओटीटी पर डेब्यू हो रहा है। ओटीटी पर इन दिनों विदेशी जासूसी कहानियों को भारतीय परिवेश में ढालकर दिखाने का चलन बढ़ रहा है। अगाथा क्रिस्टी के उपन्यास पर बनी एक सीरीज सोनी लिव पर ‘चार्ली चोपड़ा’ के नाम से आने वाली है। हां, एक देसी जासूसी कहानी पर बनी फिल्म ‘खुफिया’ भी नेटफ्लिक्स पर ही जल्द रिलीज होने को तैयार है। लेकिन, फिल्म ‘जाने जां’ की रिलीज से पहले इसकी कहानी पर कम और इसकी हीरोइन करीना कपूर खान पर बातें ज्यादा होती रही हैं, और यहीं फिल्म का असल टोटका छिपा हुआ है।
karina
तत् सुखे, सुखे त्वम्
जैसा कि अमर उजाला डॉट कॉम पर प्रसारित वीडियो इंटरव्यू में फिल्म के मुख्य अभिनेता जयदीप अहलावत मानते भी हैं, ये एक प्रेम कहानी है। थ्रिलर की चाशनी में पगी हुई। सुजॉय घोष पश्चिम बंगाल से है तो फिल्म की पृष्ठभूमि भी उन्होंने कलिमपोंग रखी है। करीना, कलिमपोंग और कीगो हिगाशिनो का उपन्यास! तिकड़ी करिश्माई नजर आती है। फिल्म ‘जाने जां’ का गुणसूत्र भी काफी उत्सुकता जगाने वाला है। मूल कहानी एक जासूस गैलीलियो की है जो एक लापता पुलिस अफसर का पता लगाते लगाते वहां पहुंच जाता है जहां पुलिस अफसर की बीवी अपनी बेटी के साथ रह रही है। गणित का एक अध्यापक इन मां-बेटी का पड़ोसी है और मन ही मन उस मां से प्यार करता है जो जासूस की नजर में इस पूरे मामले की मुख्य संदिग्ध है। कहानी की इस बुनावट के हिसाब से फिल्म का मुख्य पात्र करीना कपूर का ही होना चाहिए, लेकिन फिल्म ‘जाने जां’ की वही सबसे कमजोर कड़ी हैं।
vijay
करिश्मा दिखाने में नाकाम करीना
करीना कपूर खान का अपना आभा मंडल रहा है हिंदी सिनेमा में। उनके निभाए किरदारों की ब्रांडिंग इतने शानदार तरीके से होती रही है कि कभी उनकी अभिनय क्षमता पर बात ही नहीं हुई और ‘डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ की कहानी ऐसी है कि इसमें हर किरदार को शतरंज की बिसात की तरह अपनी चाल खेलनी है, अपने चेहरों के भावों का सहारा लेकर। अपना रेस्तरां चलाने वाली माया डिसूजा का ये किरदार करीना के लिए आसान होना चाहिए था। वह निजी जिंदगी में भी मां हैं और यहां भी उनका एक किरदार एक किशोरवय बेटी की मां का ही है। अतीत माया का दागदार भले हो लेकिन अपना वर्तमान और अपनी बेटी का भविष्य वह उज्ज्वल बनाना चाहती है। इस लिहाज से अभिनय की पूरी एक थाल करीना कपूर को मिली है जिसे वह नवरसों का अभ्यास करके सजा सकती थीं, लेकिन ऐसे क्लिष्ट चरित्र निभाने के लिए जो कला चाहिए, वह उनकी कलाकारी में है नहीं।
‘जाने जां’ की जान जयदीप
फिल्म में दो हीरो हैं, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा। दोनों असल जिंदगी में पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट में साथ पढ़े। यहां फिल्म में भी दोनों सहपाठी बताए जाते हैं। दो हीरो की फिल्मों की हिंदी सिनेमा में बहुत ही शानदार परंपरा रही है। जयदीप और विजय इसे तानने की फिल्म ‘जाने जां’ में कोशिश भी करते हैं। बस, यहां शह और मात का खेल जिस जासूस के हाथ में होना चाहिए था, वह अंत तक आते आते गणित टीचर के पास आ जाता है। वैसे तो हीरो वही है जो हीरोइन ले जाए लेकिन हीरोइन से इतना प्यार करने वाला भी हिंदी सिनेमा क्या, हर भाषा के सिनेमा में हीरो ही होता है। फिल्म ‘जाने जां’ की जान जयदीप अहलावत हैं। जूडो के अभ्यास से लेकर स्कूल में बच्चों के साथ सिक्के का खेल खेलने तक के दृश्यों में जयदीप अपनी बिसात सजाते हैं। चाल चलने की बारी उनकी आती है तब, जब उनकी पड़ोसन खतरे में होती है। वह ब्लैकबोर्ड पर गणित सजाता है। अगली चाल के बारे में तर्क लगाता है और पहुंचता है, वहां जहां गणित के सवाल में आने वाले एक्स का सही उत्तर पा लेने वाला ही पास होता है। और, यहां जयदीप इस सारे खेल में सम्मान सहित अंकों से उत्तीर्ण होते हैं।
सौरभ और लिन लैशराम चमके
फिल्म में लिन लैशराम भी हैं जिनके अभिनय पर हिंदी सिनेमा की दर्शकों की नजरें अरसे से टिकी रही हैं। फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में पहली बार दिखीं लिन का अभिनय ‘रंगून’ और ‘मैरी कॉम’ जैसी फिल्मों में निखरता रहा है। वेब सीरीज ‘एक्सोन’ में भी उन्हें नोटिस किया गया और फिल्म ‘जाने जां’ का असल टर्निंग प्वाइंट उनके किरदार से ही आता है। वेब सीरीज ‘बंबई मेरी जान’ में हाजी मस्तान से प्रेरित किरदार निभाने वाले सौरभ सचदेवा यहां उस भ्रष्ट पुलिस अफसर के किरदार में हैं जो पहले अपनी बीवी और अब अपनी बेटी को डांस बार में नचाने की जिद पर अड़ा है। सौरभ के चेहरे पर एक खतरनाक विलेन बनने के सारे एहसास मौजूद हैं, बस जरूरत उन्हें एक रमेश सिप्पी की है।
फिर विफल रहे विजय वर्मा
और, फिल्म के दूसरे हीरो विजय वर्मा..! विजय वर्मा ने शायद फिल्म ‘जाने जां’ ये सोचकर की होगी कि फिल्म के हीरो वही हैं। करीना कपूर के साथ गाने-नाचने का मौका भी उन्हें ही मिलता है लेकिन नेटफ्लिक्स के लिए बनी फिल्मावाली में सुजॉय घोष वाली कहानी में तमन्ना भाटिया के साथ दिख चुके विजय वर्मा का हाल यहां भी वैसा ही है। कलाकार जब अपने अभिनय से ज्यादा अपने अफेयर के सहारे चर्चा पाने की कोशिश करता है तो उसकी असल कूवत का अंदाजा दर्शकों को होने लगता है। विजय वर्मा के पास यहां अपनी अभिनय क्षमता दिखाने का बढ़िया मौका था लेकिन वह हिंदी सिनेमा के अगले नवाजुद्दीन सिद्दीकी बनते दिखते हैं। उनकी कद काठी अपने आप में एक किरदार है, लेकिन सिर्फ देखकर याद रह जाने वाले अभिनेताओं के सामने असल चुनौती इस बात की होती है कि लोगों का उनका अभिनय किन किन किरदारों में याद रह पाता है। विजय को इस मामले में ओम पुरी की फिल्में जरूर देखनी चाहिए और समझना चाहिए कि चूक उनसे कहां हो रही है।
jaiahalawat
बैकग्राउंड में 21 पुराने गाने!
फिल्म ‘जाने जां’ बहुत कमाल फिल्म नहीं है। आधार इसका अच्छा है। कहानी भी बढ़िया मिस्ट्री थ्रिलर जैसी है। लेकिन निर्देशक सुजॉय घोष का अतिआत्मविश्वास उन्हें फिल्म ‘कहानी’ के बाद बतौर निर्देशक प्रगति नहीं करने दे रहा। उनको अब तक का सीखा भूलने की जरूरत है। वाणी पर नियंत्रण इसमें उनकी पहली सीढ़ी बन सकता है। अपने आसपास से निकलकर उन्हें भारत को नए सिरे से तलाशने की जरूरत है। शायद अपनी आरामगाह से निकलकर नई चुनौतियां तलाशने से वह असली और मूल कहानियां भी तलाश सकेंगे। पहले ‘बदला’ और अब ‘जाने जां’ जैसी फिल्में उन्हें पैसे तो खूब दिला सकती हैं, लेकिन बतौर एक काबिल निर्देशक उनसे फिल्म ‘कहानी’ के आगे की कहानी सजाने की उम्मीद उनके प्रशंसकों को बनी रहेगी। तकनीकी रूप से फिल्म में 21 पुराने गानों का इस्तेमाल इसे कमजोर बनाता है। कहीं भी कोई भी गाना आ जाना फिल्म के प्रवाह को तोड़ता है। हां, लता मंगेशकर का गाया गाना ‘जाने जां’ फिल्म का हाई प्वाइंट है। नेहा कक्कड़ को ऐसे गानों की पुनर्संरचना का प्रयास भी नहीं करना चाहिए।
Share :
Tagsdate release of jane janmovie of kareenanew release movie
Previous Article

निज्जर हत्या विवाद के बाद भारत का ...

Next Article

Haryana News: खून का रिश्ता हुआ तार-तार

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Param Sundari New Movie
    OTTफ़िल्ममनोरंजन

    Param Sundari: ‘प्यार के लिए धन्यवाद’, संजय कूपर ने शेयर की ‘परम सुंदरी’ की बीटीएस तस्वीरें

    September 2, 2025
    By hinditvnews
  • Weather Update
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: शीतलहर की चपेट में हिमाचल, न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज

    December 13, 2024
    By hinditvnews
  • Sushmita Sen
    फ़िल्म

    मां के भड़कने पर,इस शख्स ने दिया साथ

    August 28, 2023
    By hinditvnews
  • Sharab
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 20 साल तक के 14% युवाओं को शराब की लत, अध्ययन में खुलासा

    January 20, 2025
    By hinditvnews
  • Khurana
    फ़िल्ममनोरंजन

    बॉर्डर 2’ में काम करेंगे आयुष्मान खुराना

    December 6, 2023
    By hinditvnews
  • Govinda
    फ़िल्ममनोरंजन

    Govinda Health Update: चार दिन बाद आज घर लौटे चीची

    October 4, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Sheedeshwari Mata Temple Solan Police Line
    धार्मिकधार्मिक यात्राशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Solan News: सिद्धेश्वरी देवी मंदिर

  • Affair
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Extra Marital Affair: 4 राज्य लांघकर दामाद के साथ बद्दी पहुंची महिला, पति को प्रेमिका के साथ देखकर उड़े होश

  • 2023 4image 23 52 198850869dcsinkangra
    Himachal Tourists placesIndia Newsधर्मशालाराष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश

    IPL 2024: धर्मशाला में होने वाले मैच की टिकट ब्रिक्री ऑनलाइन हुई शुरू

Timeline

  • August 3, 2026

    India is Still Clutching Hard: 72% of Used Car Buyers Pick Manual, but the Under 35 Buyers are Switching

  • August 3, 2026

    KALKI Announces Ishaan Khatter and Janhvi Kapoor as Brand Ambassadors, Ushering in a New Era of Bride & Groom Couture 2026

  • August 3, 2026

    SBI General Insurance Launches New Motor Insurance Film Featuring Pankaj Tripathi

  • August 3, 2026

    Indian Kitchen Appliances Brand Glen Announces Independence Day Offer on BLDC Kitchen Chimneys

  • August 3, 2026

    What Makes IIMT University Stand Out in India's Competitive Higher Education Landscape

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • India Is Still Clutching Hard: 72% Of Used Car Buyers Pick Manual, But The Under 35 Buyers Are Switching

    India is Still Clutching Hard: 72% of Used Car Buyers Pick Manual, but the Under ...

    By hinditvnews
    August 3, 2026
  • Kalki Announces Ishaan Khatter And Janhvi Kapoor As Brand Ambassadors, Ushering In A New Era Of Bride & Groom Couture 2026

    KALKI Announces Ishaan Khatter and Janhvi Kapoor as Brand Ambassadors, Ushering in a New Era ...

    By hinditvnews
    August 3, 2026
  • Sbi General Insurance Launches New Motor Insurance Film Featuring Pankaj Tripathi

    SBI General Insurance Launches New Motor Insurance Film Featuring Pankaj Tripathi

    By hinditvnews
    August 3, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.