अंकिता हत्याकांड: सुरेश राठौड़ नार्को टेस्ट को तैयार, कोर्ट पहुंचे

अंकिता हत्याकांड: पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ पहुंचे कोर्ट, नार्को टेस्ट के लिए दी सहमति, वायरल ऑडियो पर भी बोले
हिंदी टीवी, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Fri, 23 Oct 2026
अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान का सवाल एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। वायरल ऑडियो से उठे सवालों के बीच पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने नार्को टेस्ट के लिए सहमति देकर मामले को नया मोड़ दे दिया है। हालांकि, वायरल ऑडियो पर उनके स्पष्ट जवाब नहीं देने से सवाल अब भी बरकरार हैं।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने नार्को टेस्ट कराने पर सहमति जताई है। शुक्रवार को वह देहरादून कोर्ट पहुंचे और अपनी सहमति से जुड़ा पत्र मीडिया को दिखाया। उन्होंने कहा कि वह जांच एजेंसियों को हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, मामले में चर्चा में आए वायरल ऑडियो को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।















