उत्तराखंड: विधानसभा में हंगामे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित

उत्तराखंड विधानसभा सत्र: विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन
हिंदी टीवी न्यूज, भराणीसैंण । Published by: Megha Jain Updated Wed, 28 Oct 2026
उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों को लेकर विपक्ष ने सदन में सरकार को घेरा। नारेबाजी, काले झंडे और कागज फेंकने के बीच विधानसभा की कार्यवाही प्रभावित हुई। सत्र के दौरान 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट भी पारित किया गया।
उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच संपन्न हो गया। सदन में 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट और विनियोग विधेयक समेत सभी 10 विधेयक पारित किए गए। विरोध के दौरान विपक्षी विधायक सदन के वेल में पहुंचे और काले झंडे दिखाने के साथ कागज भी फेंके। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।













