Delhi: दादा के खाते से पोते ने उड़ाए 29.50 लाख, दोस्त समेत गिरफ्तार

विश्वासघात: दादा के खाते से पोते ने ही उड़ाए 29.50 लाख, दोस्त के साथ मनाली-नैनीताल में खर्चे लाखों; गिरफ्तार
हिंदी टीवी, दिल्ली। Published by: Megha Jain Updated Thu, 19 Nov 2026
पूर्वी जिला साइबर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पोते अभिषेक राघव (22) और उसके दोस्त तुषार चौधरी (22) को गिरफ्तार किया है।
जिस पोते पर परिवार को भरोसा था उसी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर 87 वर्षीय दादा की जीवनभर की कमाई पर हाथ साफ कर दिया। रिटायर्ड नौसेना कर्मी के बैंक खाते से 29.50 लाख रुपये निकालकर दोनों आरोपियों ने जमकर मौज-मस्ती की। ठगी की रकम से कार खरीदी, उसमें महंगा म्यूजिक सिस्टम लगवाया और देश के कई पर्यटन स्थलों पर लग्जरी यात्राएं कीं।
उन्होंने पिता के बैंक खाते से लाखों रुपये की अवैध निकासी की शिकायत दी थी। इस आधार पर साइबर थाने में ई-एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने बैंक खातों में हुए लेनदेन की पड़ताल की तो रकम के दो अलग-अलग खातों में पहुंचने का पता चला।















