बदरीनाथ: तपस्या के लिए 25 साधुओं ने किया आवेदन, सत्यापन के बाद मिलेगा प्रवेश

बदरीनाथ धाम: शीतकालीन तपस्या के लिए 25 साधुओं ने लगाई अर्जी, पुलिस सत्यापन के बाद ही मिलेगा प्रवेश
हिंदी टीवी, ज्योतिर्मठ (चमोली)। Published by: Megha Jain Updated Thu, 19 Nov 2026
कपाट बंद होने के बाद बर्फ से ढके बदरीनाथ धाम में साधना करने की इच्छा रखने वाले संतों ने अनुमति के लिए अर्जी लगाई है। पूर्व में अतिक्रमण के मामले सामने आने के बाद प्रशासन इस बार अनुमति देने में विशेष सतर्कता बरत रहा है।
भू-बैकुंठ धाम बदरीनाथ मंदिर के कपाट 16 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होने के बाद अब धाम में तपस्या करने के इच्छुक साधु-संतों ने प्रशासन से अनुमति मांगी है। इस वर्ष अब तक 25 साधुओं ने धाम में रहने के लिए आवेदन किया है। पुलिस सत्यापन के बाद ही उन्हें बदरीनाथ में निवास की अनुमति दी जाएगी।















