आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कल से तीन दिन उत्तराखंड दौरे पर, करेंगे बैठकें

मोहन भागवत: कल से तीन दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड में रहेंगे आरएसएस प्रमुख, पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
हिंदी टीवी, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Thu, 19 Nov 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान रुड़की में संघ के क्षेत्र और प्रांत के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे और विभिन्न विषयों पर संवाद करेंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 20 से 22 नवंबर तक उत्तराखंड के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने जानकारी दी कि इस प्रवास के दौरान डॉ. भागवत रुड़की (हरिद्वार) में क्षेत्र और प्रांत के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें और संवाद करेंगे।
इस प्रवास का एक विशेष आकर्षण हरिद्वार स्थित गायत्री तीर्थ शांतिकुंज का शताब्दी समारोह भी रहेगा। डॉ. भागवत इस भव्य आयोजन में शामिल होंगे। आध्यात्म, शिक्षा, संस्कार और समाज सुधार के क्षेत्र में गायत्री परिवार की रचनात्मक भूमिका को देखते हुए सरसंघचालक की इस समारोह में उपस्थिति को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।














