Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: प्रभाकर बोले- मोदी सरकार तानाशाह

Himachal: प्रभाकर बोले- मोदी सरकार तानाशाह

By hinditvnews
October 14, 2023
368
0
Perkala

Khushwant Singh Litfest: प्रभाकर बोले- मोदी सरकार तानाशाह, फिर जीती तो अर्थव्यवस्था पर होगा आघात

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति और राजनीतिक अर्थशास्त्री व सामाजिक टिप्पणीकार परकला प्रभाकर ने देश की राजनीतिक पार्टियों पर सवाल उठाए और कहा कि आज के नए इंडिया के लिए राजनीतिक दल जिम्मेवार हैं।

कसौली की सर्द वादियों के बीच खुशवंत सिंह लिटफेस्ट के पहले दिन का पहला सत्र खूब गर्म रहा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति और राजनीतिक अर्थशास्त्री व सामाजिक टिप्पणीकार परकला प्रभाकर ने देश की राजनीतिक पार्टियों पर सवाल उठाए और कहा कि आज के नए इंडिया के लिए राजनीतिक दल जिम्मेवार हैं। उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्र में केवल नरेंद्र मोदी और अमित शाह के अलावा कुछ नहीं है।

मोदी सरकार तानाशाह है और अगर 2024 में फिर जीतकर सत्ता में आती है, तो देश की अर्थव्यवस्था पर गहरा आघात होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ब्रांडिंग पर चल रही है। वह 80 फीसदी पैसा ब्रांडिंग पर खर्च कर रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ में केवल ब्रांडिंग मोदी की हुई। अन्य दल भी अब इसका अनुसरण कर रहे हैं। एक योजना को दिखाने के लिए मोदी सरकार देशभर में बैनर व होर्डिंग्स लगा देती है, जिसमें केवल मोदी ही होते हैं।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा और महिला आरक्षण बिल लाने वाला शासन कितना संजीदा है इस बात का अंदाजा जंतर-मंतर में महिला रेस्लर्स का विरोध प्रदर्शन और 15 अगस्त को बिलकिस बानो मामले के दोषियों की रिहाई से लगाया जा सकता है। उनकी नई किताब द क्रुक्ड टिंबर ऑफ न्यू इंडिया एसेज ऑन ए रिपब्लिक इन क्राइसिस पर चर्चा करते हुए मोदी सरकार को तानाशाह बताया। उन्होंने खुलकर भाजपा पर सवाल उठाए। इसका असर यह हुआ है कि लिटफेस्ट के दौरान रखी गई उनकी 200 में से 170 किताबें एक घंटे में बिक गईं।
तीन दिन तक चलने वाले इस लिटफेस्ट का थीम ‘दी रिवोल्यूशन विल नॉट बी टेलीविज्ड, बी द चेंज वांट टू सी’ रखा गया है। इसमें देश-विदेश के कई लेखक, साहित्यकार, चित्रकार, अभिनेता, सैन्य अधिकारी और राजनीति से जुड़ी बड़ी हस्तियां भाग ले रही हैं। राजनीतिक अर्थशास्त्री परकला प्रभाकर के अलावा पहले दिन जयदीप मुकरजिया, आर गोपालकृष्णन और राहुल सिंह ने ‘लव ऑल’ विषय पर डिबेट की। इसके बाद इंद्राणी मुखर्जी ने ‘द सैकेंड बिकमिंग’ पर चर्चा की। अनिरुद्ध सूरी ने द फेलियर हेयर एंड नॉउ विषय पर चर्चा की। वहीं कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने द मल्टी-हाइफेनेट विषय को उजागर किया।

2014 का चुनाव भाजपा ने हिंदुत्व के मुद्दे पर जीता

परकला प्रभावर बोले, भाजपा ने हिंदुत्व के मुद्दे पर 2014 का चुनाव जीता था। विकास के जो वादे किए थे, वे 2018 तक आते-आते खत्म कर दिए। भाजपा राजनीति नहीं, बल्कि व्यापार करती है। इसका अनुसरण अब देश की सभी पार्टियां भी करने लगी हैं। धर्मनिरपेक्षता का राग अलापने वाली भाजपा अब हिंदुत्व को बढ़ावा दे रही है।

अल्पसंख्यकों के लिए खतरा है भाजपा

प्रभाकर ने कहा कि मोदी सरकार देश के अल्पसंख्यकों के लिए खतरा है। सत्ता में आते ही मीडिया को बोलने की आजादी नहीं दी। देश के बड़े-बड़े शिक्षण संस्थानों पर टैक्स लगा दिया, जो कि हमारे देश की शिक्षा प्रणाली पर खतरा है। मोदी सरकार ने केवल लोगों को दबाने का काम किया है। भाजपा देश को केवल डराने का काम कर रही है।

मेरे साथ कुछ भी हो सकता है

डिबेटर बावेजा ने कहा कि सरकार की इस तरह आलोचना करने से डर नहीं लगता। प्रभाकर ने कहा कि मेरे साथ कुछ भी हो सकता है। जब मेरी किताब लॉन्च हुई तो भी मुझे कई फोन आए, लेकिन मैं इसकी परवाह नहीं करता। उनके घर की शांति पर पूछे सवाल को उन्होंने टाल दिया। उन्होंने कहा कि इस सवाल का जिक्र यहां नहीं होना चाहिए। यहां मैं लोगों को एंटरटेन करने नहीं आया हूं। इस तरह के सवाल शोभा नहीं देते। बार-बार टटोलने पर भी प्रभाकर ने इसका जवाब नहीं दिया।

जो मैंने देखा, वही लिखा है

चर्चा के बाद प्रभाकर ने कहा कि जो भी मैंने लिखा और बोला है यह सब मैंने देखा है। इससे मेरे परिवार और घर के माहौल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मैं जो देख रहा हूं उसे बोलने और लिखने से नहीं डरता। हालांकि इससे कुछ लोगों को जरूर परेशानी होगी।
Share :
Tagsnews of himachalnews of himachal pradeshnews of solannewws of shhimla
Previous Article

अहमदाबाद में शुभमन गिल का खेलना कितना ...

Next Article

नदियों, नालों में कूड़े-कचरे की डंपिंग पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Car
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जुब्बल में सड़क से 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

    January 10, 2024
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला में 52वीं राज्य स्तरीय पुलिस गेम्स का आगाज

    November 28, 2023
    By hinditvnews
  • Mahadev
    ऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Mahashivratri: बिजली महादेव सहित अन्य मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

    March 8, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में जमकर बर्फबारी

    November 21, 2023
    By hinditvnews
  • Una
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    प्रदेश के शक्तिपीठों में बढ़ाई सुरक्षा, खालिस्तानी नारे लिखने पर पुलिस अलर्ट

    November 30, 2023
    By hinditvnews
  • Accident
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Road Accident: कुल्‍लू के आनी में सड़क हादसा

    November 25, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • himcare
    healthहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू बोले- धांधलियां मिलने पर निजी अस्पतालों में हिमकेयर योजना की बंद

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: आज रात से बदलेगा मौसम, कल-परसों बर्फबारी के आसार

  • himachal transfer news
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में सी और डी श्रेणी कर्मचारियों के तबादलों से सरकार ने हटाई रोक, शर्तें लागू

Timeline

  • March 10, 2026

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • March 10, 2026

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • March 10, 2026

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • March 10, 2026

    Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • March 10, 2026

    Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himalaya Food International Expands Global Presence With Uk Product Launch And Us Foods Vendor Approval

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through A Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Asian Paints Unveils Colournext 2026: Mapping Culture, Material, And The Futures We Are Building

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.