Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • रणथंभौर सफारी में नियम उल्लंघन, प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन पहुंचने पर जवाब तलब

  • Chandigarh: सीएम मान की राष्ट्रपति से अकेले मुलाकात, विधायक दिल्ली तक साथ जाएंगे

  • बेअदबी कानून याचिका: याचिकाकर्ता की विश्वसनीयता पर सवाल, पंजाब सरकार का HC में दावा

  • उत्तराखंड कैबिनेट: 18 प्रस्ताव पास, मधुमक्खी पालन नीति मंजूर

  • Dehradun: जौलीग्रांट से बदरीनाथ-केदारनाथ उड़ान शुरू, 20 मई तक बुकिंग फुल

धार्मिकराष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश
Home›धार्मिक›कैसे हुई करवाचौथ की शुरूआत, महाभारत से क्या है कनेक्शन? कब निकलेगा चांद

कैसे हुई करवाचौथ की शुरूआत, महाभारत से क्या है कनेक्शन? कब निकलेगा चांद

By hinditvnews
October 28, 2023
777
0
7 23

हिंदू धर्म में करवाचौथ का बड़ा ही महत्व है। यह व्रत हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन सुहागिनें पति की लंबी उम्र के लिए निर्जरा का व्रत रखती है और शाम के समय पूजा के बाद चंद्रमा को अघ्र्य देकर व्रत का पारण करती हैं। अब तो कुंवारी लड़कियों में इस व्रत को करने का क्रेज बढ़ रहा है, जो कि शाम को तारों की छांव में अपने व्रत का पारण करती हैं। करवाचौथ का व्रत बहुत कठिन माना जाता है।

 

इस दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक उपवास रखती हैं। यह पर्व पति-पत्नी के अटूट रिश्ते की मिसाल है। कहा जाता है कि करवाचौथ का व्रत रखकर करवा माता की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। ज्योतिष क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त जवाली के ज्योतिषी पंडित विपन शर्मा ने बताया कि इस साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 31 अक्तूबर मंगलवार को रात साढ़े 9 बजे से हो रही है। यह तिथि अगले दिन 1 नवंबर 2023 को रात 9:19 तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि और चंद्रोदय के समय को देखते हुए करवाचौथ का व्रत पहली नवंबर, 2023 बुधवार को रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि करवाचौथ पर 1 नवंबर को करवाचौथ के दिन सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग का संयोग बन रहा है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06:33 से 2 नवंबर को सुबह 04:36 तक रहेगा। इसके अलावा 1 नवंबर की दोपहर 02:07 से शिवयोग शुरू हो जाएगा। इन दोनों शुभ संयोग की वजह से इस साल करवाचौथ का महत्व और बढ़ गया है।

करवाचौथ पर चंद्रोदय का समय
पहली नवंबर को करवाचौथ वाले दिन चंद्रोदय 8:26 बजे पर होगा। इस दिन शाम 5:44 से 7:02 तक पूजा का शुभ मुहूर्त है।

करवाचौथ की पूजा विधि
करवाचौथ के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें। इसके बाद मंदिर की साफ-सफाई करके दीपक जलाएं। फिर देवी-देवताओं की पूजा अर्चना करें और निर्जला व्रत का संकल्प लें। शाम के समय पुन: स्नान के बाद जिस स्थान पर आप करवाचौथ का पूजन करने वाले हैं, वहां गेहूं से फलक बनाएं और उसके बाद चावल पीस कर करवा की तस्वीर बनाएं। इसके बाद आठ पूरियों की अठवारी बनाकर उसके साथ हलवा या खीर बनाएं और पक्का भोजन तैयार करें। इस पावन दिन शिव परिवार की पूजा अर्चना की जाती है। ऐसे में पीले रंग की मिट्टी से गौरी कि मूर्ति का निर्माण करें और साथ ही उनकी गोद में गणेश जी को विराजित कराएं। अब मां गौरी को चौकी पर स्थापित करें और लाल रंग कि चुनरी ओढ़ा कर उन्हें शृंगार का सामान अर्पित करें। मां गौरी के सामने जल से भरा कलश रखें और साथ ही टोंटीदार करवा भी रखें जिससे चंद्रमा को अघ्र्य दिया जा सके। इसके बाद विधि पूर्वक गणेश गौरी की विधिपूर्वक पूजा करें और करवा चौथ की कथा सुनें। कथा सुनने से पूर्व करवे पर रोली से एक सतिया बनाएं और करवे पर रोली से 13 बिंदिया लगाएं। कथा सुनते समय हाथ पर गेहूं या चावल के 13 दाने लेकर कथा सुनें। पूजा करने के उपरांत चंद्रमा निकलते ही चंद्र दर्शन के उपरांत पति को छलनी से देखें। इसके बाद पति के हाथों से पानी पीकर अपने व्रत का पारण करें।

करवाचौथ व्रत की मान्यता
पौराणिक मान्यता के अनुसार करवा चौथ का व्रत रखने की परंपरा की शुरुआत महाभारत काल से हुई थी। सबसे पहले श्रीकृष्ण के कहने पर द्रौपदी ने पांडवों के प्राण की रक्षा के लिए इस व्रत को किया था। कहा जाता है कि द्रौपदी के व्रत रखने के कारण ही पांडवों के प्राण पर कोई आंच नहीं आई थी। इसलिए कहा जाता है कि हर सुहागिन स्त्री को अपने पति की रक्षा और लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखना चाहिए। साथ ही इस व्रत को रखने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है और आपसी संबंध मधुर होते हैं।

करवाचौथ का चांद कितने बजे दिखेगा

शिमला : चंद्रोदय रात 08 बजकर 07 मिनट पर होगा।
दिल्ली : चंद्रोदय रात 08 बजकर 15 मिनट पर होगा।
मुंबई : चंद्रोदय रात 08 बजकर 59 मिनट पर होगा।
पुणे : चंद्रोदय रात 08 बजकर 56 मिनट पर होगा।
कोलकाता : चंद्रोदय रात 07 बजकर 46 मिनट पर होगा।
पटना : चंद्रोदय रात 07 बजकर 51 मिनट पर होगा।
लखनऊ : चंद्रोदय रात 08 बजकर 05 मिनट पर होगा।
वडोदरा : चंद्रोदय रात 08 बजकर 49 मिनट पर होगा।
कानपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 08 मिनट पर होगा।
प्रयागराज : चंद्रोदय रात 08 बजकर 05 मिनट पर होगा।
बनारस : चंद्रोदय रात 08 बजकर 00 मिनट पर होगा।
जयपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 19 मिनट पर होगा।
जोधपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 26 मिनट पर होगा।
उदयपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 41 मिनट पर होगा।
भोपाल : चंद्रोदय रात 08 बजकर 29 मिनट पर होगा।
जबलपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 19 मिनट पर होगा।
अहमदाबाद : चंद्रोदय रात 08 बजकर 50 मिनट पर होगा।
देहरादून : चंद्रोदय रात 08 बजकर 06 मिनट पर होगा।
चेन्नई : चंद्रोदय रात 08 बजकर 43 मिनट पर होगा।
बेंगलुरु : चंद्रोदय रात 08 बजकर 54 मिनट पर होगा।
रांची : रात 07 बजकर 56 मिनट पर होगा।
रायपुर : चंद्रोदय रात 08 बजकर 17 मिनट पर होगा।

Share :
TagsKARVA CHAUTH 2023KARVA CHUTH 2023करवाचौथ
Previous Article

इजरायल की हमास पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, ...

Next Article

Hamirpur: कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने नौ ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • 25 2 380x214
    हिमाचल प्रदेश

    Karwa Chauth 2023 Date: सुहागिनें इस दिन रखेंगी करवा चौथ का व्रत, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    October 30, 2023
    By hinditvnews
  • Rahul
    कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कांगड़ा के गुप्त गंगा पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

    April 30, 2026
    By hinditvnews
  • Sukkhu
    दिल्लीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पहुंचे मख्यमंत्री सुक्खू

    October 9, 2023
    By hinditvnews
  • Agnihotri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla : वीरभद्र गुट के दो विधायकों की सुरक्षा बढ़ाई, प्रतिभा सिंह को मनाने होलीलॉज पहुंचे अग्निहोत्री

    March 4, 2024
    By hinditvnews
  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बिजली सस्ती करने की तैयारी, नया टैरिफ इस तारीख को जारी

    March 4, 2025
    By hinditvnews
  • Hpca
    खेलहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला में पहले भी कंगारुओं को हरा चुकी है कीवी टीम, टी-20 वर्ल्डकप में न्यूजीलैंड ने आठ रन से दर्ज ...

    October 26, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • weather
    Weatherशिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather News: हिमाचल में बारिश बनी आफत… घरों में घुसा पानी, 62 सड़कें बंद; जानिए मौसम का पूरा अपडेट

  • Anurag Thakur
    मंडीशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    अनुराग का हमीरपुर से टिकट लगभग तय, मंडी से जयराम पर संशय

  • Lok
    ऊनाकिन्नौरधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला: लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में 807 तिब्बती समुदाय के लोग भी डालेंगे वोट

Timeline

  • April 30, 2026

    रणथंभौर सफारी में नियम उल्लंघन, प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन पहुंचने पर जवाब तलब

  • April 30, 2026

    Chandigarh: सीएम मान की राष्ट्रपति से अकेले मुलाकात, विधायक दिल्ली तक साथ जाएंगे

  • April 30, 2026

    बेअदबी कानून याचिका: याचिकाकर्ता की विश्वसनीयता पर सवाल, पंजाब सरकार का HC में दावा

  • April 30, 2026

    उत्तराखंड कैबिनेट: 18 प्रस्ताव पास, मधुमक्खी पालन नीति मंजूर

  • April 30, 2026

    Dehradun: जौलीग्रांट से बदरीनाथ-केदारनाथ उड़ान शुरू, 20 मई तक बुकिंग फुल

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ranthambore

    रणथंभौर सफारी में नियम उल्लंघन, प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन पहुंचने पर जवाब तलब

    By hinditvnews
    April 30, 2026
  • Cm Bhagwant Maan

    Chandigarh: सीएम मान की राष्ट्रपति से अकेले मुलाकात, विधायक दिल्ली तक साथ जाएंगे

    By hinditvnews
    April 30, 2026
  • Pu High Court

    बेअदबी कानून याचिका: याचिकाकर्ता की विश्वसनीयता पर सवाल, पंजाब सरकार का HC में दावा

    By hinditvnews
    April 30, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.