Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • PMI Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

  • Crompton Enters House Wires

  • Solinas Featured in Harvard Business School Publication for Transforming Water and Sanitation Across Cities and Industries

  • Kauvery Hospital Performs Complex Robotic Colorectal Cancer Surgeries on High-Risk Obese Patients, Enables 4-Day Recovery

  • EasyShiksha Expands Access to Industry-Oriented Online Internships with Certificates, Empowering Students Across India

manaliकुल्लूमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›manali›कुल्लू-मनाली आने वाले मंडी का नहीं करेंगे रुख

कुल्लू-मनाली आने वाले मंडी का नहीं करेंगे रुख

By hinditvnews
November 28, 2023
362
0
Mandi

अब मंडी शहर हो जाएगा बाइपास; कुल्लू-मनाली आने वाले मंडी का नहीं करेंगे रुख, तैयार हो रही सुरंगें

कुल्लू-मनाली की तरफ जाने वाले पर्यटक फिर मंडी का रुख नहीं किया करेंगे। अप्रैल, 2024 तक मंडी शहर बाइपास हो जाएगा। शहर से पहले ही सुरंगों के माध्यम से होकर आगे निकल जाया करेंगे। बता दें कि कीरतपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत मंडी शहर को बाइपास करने के लिए चार टनल का निर्माण किया जा रहा है। ये टनल लगभग बनकर तैयार हो चुकी हैं और अब इनमें अंतिम दौर का कार्य चला हुआ है। केएमसी कंपनी को इस कार्य को फरवरी, 2024 तक पूरा करने के निर्देश एनएचएआई ने दे दिए हैं, लेकिन केएमसी कंपनी ने दो महीनों का अतिरिक्त समय मांगते हुए इस कार्य को अप्रैल 2024 तक पूरा करने की बात कही है। बता दें कि मंडी शहर के साथ लगते मलोरी के पास से ये सुरंगें बनाई जा रही हैं, जो बिंद्रावणी के पास निकलती हैं।

इन चार टनल की लंबाई 3600 मीटर है। बता दें कि कीरतपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट में मंडी और सुंदरनगर दो प्रमुख ऐसे शहर बचे हैं, जहां पर इनके बीच से होकर ही सारा ट्रैफिक गुजरता है। इस कारण इन शहरों में भारी जाम लगता है और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब लोगों को फोरलेन पर सुगम और आरामदायक सफर का पूरा लाभ मिलने वाला है। वहीं सुंदरनगर शहर को भी जून, 2024 से पहले बाइपास कर दिया जाएगा। बाइपास का निर्माण कार्य हालांकि देरी से शुरू हुआ, लेकिन जल्द पूरा होने की उम्मीद है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी ने बताया कि सुंदरनगर बाइपास का निर्माण कार्य काफी तेज गति से चला है और इस कार्य को जून, 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन इसे उससे पहले ही पूरा कर लिया जाएगा।

टनल के भीतर सडक़-लाइटिंग का काम

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी ने बताया कि केएमसी कंपनी के ढीले रवैये के कारण इस कार्य में देरी हुई है। अब कंपनी को इस कार्य को फरवरी, 2024 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कंपनी ने दो महीनों का अतिरिक्त समय मांगा है। अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है और अब टनल के अंदर बनने वाली सडक़ और लाइटिंग का कार्य किया जा रहा है। कार्य अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा।

Share :
Tagsnews f mandinews of himachalnews of himachal pradeshnews of kullunews of manalinews of shimla
Previous Article

कार सवार 3 युवकों से पकड़ी हेरोइन ...

Next Article

रोहतांग के लिए थमे वाहनों के पहिए, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bijli
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Electricity Bill: अब हिंदी में मिलेंगे बिजली के बिल

    June 12, 2024
    By hinditvnews
  • Asray
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Election: मंडी में वीरभद्र-सुखराम परिवार की पुरानी रार भाजपा का नया हथियार

    May 22, 2024
    By hinditvnews
  • Aag
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    आग में झुलसी दो साल की बच्ची की PGI में मौत

    September 30, 2023
    By hinditvnews
  • Agnihotri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Govt: हिमाचल सरकार 31,000 परिवारों की हर माह 30,000 कमाई की देगी गारंटी, जानें क्या है पूरी योजना

    January 20, 2024
    By hinditvnews
  • Kaul
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    प्रत्याशी के चयन को लेकर भाजपा-कांग्रेस दोनों में असमंजस

    March 23, 2024
    By hinditvnews
  • Pratibha
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    प्रतिभा सिंह ने किया बागी विधायकों का समर्थन

    March 1, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Supreme Court
    कांगड़ामंडीशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    SC: हिमाचल प्रदेश के बागी विधायकों को सुप्रीम कोर्ट से झटका

  • Atal Tunnel
    manaliWeatherकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    अटल टनल के दोनों छोर पर जमकर हुई बर्फबारी

  • HRTC
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बस किराया दोगुना फैसले पर विरोध, सरकार ला सकती है नया प्रस्ताव

Timeline

  • June 12, 2026

    PMI Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

  • June 12, 2026

    Crompton Enters House Wires

  • June 12, 2026

    Solinas Featured in Harvard Business School Publication for Transforming Water and Sanitation Across Cities and Industries

  • June 12, 2026

    Kauvery Hospital Performs Complex Robotic Colorectal Cancer Surgeries on High-Risk Obese Patients, Enables 4-Day Recovery

  • June 12, 2026

    EasyShiksha Expands Access to Industry-Oriented Online Internships with Certificates, Empowering Students Across India

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Pmi Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap In South Asia To Nearly Double By 2035

    PMI Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Crompton Enters House Wires

    Crompton Enters House Wires

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Solinas Featured In Harvard Business School Publication For Transforming Water And Sanitation Across Cities And Industries

    Solinas Featured in Harvard Business School Publication for Transforming Water and Sanitation Across Cities and ...

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.