Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Bajaj Broking Launches its ChatGPT Plugin to Help Users with AI-powered Portfolio Insights

  • Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of Construction and Mining Equipment Solutions

  • SMEs Save Up to 100 Hours a Month as flowpilot Brings Workflows Live in One Day

  • MSI Announces Official Availability of the Cyborg 15 Max Gaming Laptop Series in India

  • RUSAL Showcases Low-carbon Aluminium and Growing India Partnership at INNOPROM India 2026

हरियाणा
Home›हरियाणा›Haryana Crime: फिर मिले दो कंकाल

Haryana Crime: फिर मिले दो कंकाल

By hinditvnews
December 5, 2023
604
0
Arawali

Haryana Crime: फिर मिले दो कंकाल, मचा हड़कंप; उठा सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

अरावली पहाड़ी में एक बार फिर दो कंकालों के मिलने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। इससे पहले भी यहां पर बीते दो-तीन सालों में 10 से ज्यादा शव बरामद किए जा चुके हैं। अपराधियों द्वारा हत्या करने के बाद यहां शवों का फेंका जाना सबसे आसान है। क्योंकि इन पहाड़ियों पर महीना तक कोई भी आता जाता नहीं है।

HIGHLIGHTS

  1. पुलिस कई एंगल पर कर रही जांच, दो से तीन महीने पुराने हैं दोनों के कंकाल
  2. आसपास थाना क्षेत्रों में मिसिंग लोगों के स्वजन से पूछताछ करेगी पुलिस

गुरुग्राम। अरावली पहाड़ी में एक बार फिर दो कंकालों के मिलने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। इससे पहले भी यहां पर बीते दो-तीन सालों में 10 से ज्यादा शव बरामद किए जा चुके हैं। अपराधियों द्वारा हत्या करने के बाद यहां शवों का फेंका जाना सबसे आसान है। क्योंकि इन पहाड़ियों पर महीना तक कोई भी आता जाता नहीं है। जब कभी यहां से कंकाल बरामद होते हैं, तब उनकी पहचान हो पाना मुश्किल हो जाता है। इससे अपराधियों को पकड़ पाना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित होता है।

रविवार रात और सोमवार सुबह अरावली पहाड़ी में दो किलोमीटर के दायरे में 25 वर्षीय महिला और 30 वर्षीय पुरुष के कंकाल बरामद किए गए। दोनों ही कंकाल दो से तीन महीने पुराने थे। महिला और पुरुष के कंकाल बरामद होने के बाद आईएमटी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

थाना पुलिस जल्द ही आसपास के थानों में संपर्क कर मिसिंग रिपोर्ट की जांच करेगी और वास्तविक स्थिति का पता लगाएगी। यह देखा जाएगा कि इन रिपोर्ट में कहीं 25 से 30 वर्षीय महिला और 30 से 35 वर्षीय युवक के लापता होने की जानकारी तो नहीं है। जानकारी मिलने के साथ ही सभी के स्वजन से संपर्क कर मामले का पता लगाया जाएगा।

मानेसर घाटी में फेंके जा रहे शव

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मानेसर गांव के समीप घाटी शुरू हो जाती है। यहां दोनों तरफ ऊंची-ऊंची पहाड़ियां हैं। इस हाईवे से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात के लिए वाहन गुजरते हैं। हाईवे से लगने के लिए अपराधियों के लिए यह घाटी मुफीद साबित हो रही है। अपराधी दूसरे राज्यों से शव लाकर यहां फेंक कर चले जाते हैं। 20 सितंबर को ही कुछ लोग रेवाड़ी के धारूहेड़ा से चाबी बनाने वाले सुभाष सिंह नाम के व्यक्ति को अपहरण कर गुरुग्राम लेकर आए थे और उनकी हत्या कर मानेसर घाटी में शव फेंक दिया था।

पुलिस गस्त और सीसीटीवी कैमरे लगे तो रुकेंगी वारदात

मानेसर घाटी जाने के लिए हाईवे के किनारे बने ढाबों के पास से कई रास्ते जाते हैं। इन रास्तों पर ना तो पुलिस गश्त रहती है और ना ही सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि यहां पर अगर पुलिस गस्त बढ़ाई जाए और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं तो ऐसी वारदात रोकी जा सकती हैं।

घाटी में बीते वर्षों में मिले कंकाल

21 सितंबर 2023 को धारूहेड़ा से लाकर एक चाबी बनाने वाले की हत्या कर शव अरावली घाटी में फेंक दिया गया।

अगस्त 2023 में रेस्टोरेंट में काम करने वाले एक कर्मचारी की हत्या कर उसके शव घाटी में फेंका गया था।

21 अप्रैल 2023 को पूर्व नेवी कर्मी ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव के टुकड़े मानेसर घाटी में ही फेंके थे

22 जून 2022 मानेसर घाटी राम मंदिर के पास एक महिला का शव बरामद किया गया था। इसकी भी शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

17 मार्च 2022 को सहरावन की ढाणी में एक व्यक्ति का शव पाया गया था।

मार्च 2022 में ही मानेसर घाटी में कटे हुए हाथ और पैर मिलने के बाद यहां तलाशी अभियान चलाया गया था। 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने पहाड़ी क्षेत्र में छानबीन की।नेशनल ब्रेन रिसर्च सेंटर (एनबीआरसी) की दीवार के नजदीक एक कुत्ता कटे हुए हाथ को लेकर जा रहा था।

एनबीआरसी के सुरक्षाकर्मी ने देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी थी।पुलिस ने अभियान चलाया तो पहाड़ी क्षेत्र में एक कटा हुआ पैर भी मिला था। 9 मार्च 2021 में मानेसर घाटी में एक नरकंकाल मिला था। इस दौरान क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। काफी दिनों बाद भी इसका कोई सुराग नहीं लगा सका था।

मानेसर घाटी का पूरा इलाका दस से 15 किलोमीटर के दायरे में आता है। हर जगह पर सीसीटीवी कैमरा और नाकेबंदी करना मुश्किल है। फिर भी घटनाओं को देखते हुए घाटी जाने वाले रास्तों पर पूरी तरह पुलिस कर्मियों को मुस्तैद किया जाएगा।

 

 

Share :
Tagsnews of arawali pahadinews of gurugramnews of haryana
Previous Article

मेडिकल कॉलेज में मारपीट मामले में अब ...

Next Article

पाकिस्तान की बेटी ‘जावरिया खानम’ बहू बनने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Jaggu
    हरियाणा

    Haryana Crime: सिरसा में गैंगवार की भेंट चढ़ा देवेंद्र गुग्गू

    June 11, 2024
    By hinditvnews
  • Lok
    हरियाणा

    लोकसभा चुनाव: सोनीपत में 100 वर्ष से अधिक आयु के 527 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    March 28, 2024
    By hinditvnews
  • Manohar
    हरियाणा

    CM मनोहर लाल आज हरियाणा को देंगे 3385 करोड़ की सौगात

    March 7, 2024
    By hinditvnews
  • Haryana
    हरियाणा

    राहत: हरियाणा के 50 हजार पुलिस कर्मचारियों को मिलेगा मोबाइल रिचार्ज भत्ता

    June 11, 2024
    By hinditvnews
  • Arvind
    पंजाबहरियाणा

    लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आप

    October 6, 2023
    By hinditvnews
  • Saral kendra
    हरियाणा

    Haryana News:बैंक खाते अपडेट नहीं, बढ़ी बुजुर्गों और विद्यार्थियों की टेंशन

    November 29, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • kinner kelash
    किन्नौरधार्मिकधार्मिक यात्राहिमाचल प्रदेश

    इस दिन से शुरू हो रही है किन्नौर कैलाश यात्रा, पहला स्लॉट डेढ़ घंटे में ही फुल

  • Tunnel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला-शालाघाट फोरलेन की अलाइनमेंट नए सिरे से तय, जाठिया देवी भी जुड़ेगा

  • Cyber crime
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर: अधिकारी बन ठेके से मुफ्त शराब ले गए, लाइसेंस रद्द की धमकी

Timeline

  • September 15, 2026

    Bajaj Broking Launches its ChatGPT Plugin to Help Users with AI-powered Portfolio Insights

  • September 15, 2026

    Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of Construction and Mining Equipment Solutions

  • September 15, 2026

    SMEs Save Up to 100 Hours a Month as flowpilot Brings Workflows Live in One Day

  • September 15, 2026

    MSI Announces Official Availability of the Cyborg 15 Max Gaming Laptop Series in India

  • September 15, 2026

    RUSAL Showcases Low-carbon Aluminium and Growing India Partnership at INNOPROM India 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bajaj Broking Launches its ChatGPT Plugin to Help Users with AI-powered Portfolio Insights

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of Construction and Mining Equipment Solutions

    Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of ...

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • SMEs Save Up to 100 Hours a Month as flowpilot Brings Workflows Live in One Day

    SMEs Save Up to 100 Hours a Month as flowpilot Brings Workflows Live in One ...

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.