Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Astera Ventures Appoints Prashant Hoskote to its Board of Directors

  • Chennai Plastic Surgery Conducts International Hands-on Workshop on Gynecomastia Surgery, Chest Sculpting and Male Chest Contouring

  • Who Can Apply for a Gold Loan and What the Eligibility Criteria Are

  • Ramaiah Academy Foundation Collaborates with Dassault Systemes to Accelerate Deep Science Translation in India

  • India's First Advanced Electric Vehicle Centre of Excellence by L&T EduTech Established at Galgotias University with Live EV Systems

मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›मंडी›मंडी के बैहना में स्थापित होगी NDRF बटालियन

मंडी के बैहना में स्थापित होगी NDRF बटालियन

By hinditvnews
December 16, 2023
326
0
Batalian

आपदा में अब नहीं होगी कोई परेशानी, पल-पल मौजूद रहेंगे NDRF कर्मी; मंडी के बैहना में स्थापित होगी NDRF बटालियन

Mandi News Today मंडी जिले के बैहना में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की बटालियन स्थापित करने का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। एनडीआरएफ के नाम 23.97 हेक्टेयर वन भूमि स्थानांतरित करने की प्रथम चरण की स्वीकृति मिल गई है। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने भूमि हस्तांतरण पर मुहर लगा दी है। भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद भवन निर्माण कार्य शुरू होगा।

HIGHLIGHTS

  1. 23.97 हेक्टेयर वन भूमि स्थानांतरित करने की प्रथम चरण की स्वीकृति मिली
  2. पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने लगाई मुहर
  3. भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू होगा भवन निर्माण कार्य

मंडी। Mandi News: मंडी जिले के बैहना में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की बटालियन स्थापित करने का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। एनडीआरएफ के नाम 23.97 हेक्टेयर वन भूमि स्थानांतरित करने की प्रथम चरण की स्वीकृति मिल गई है।

भूमि हस्तांतरण पर लगी मुहर

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने भूमि हस्तांतरण पर मुहर लगा दी है। इससे बटालियन अन्य जिले में स्थापित करने की अटकलों पर भी विराम लग गया है। मंत्रालय ने वन भूमि स्थानांतरण पर कुछ आपत्तियां जताई थी। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने उनको दूर कर फाइल स्वीकृति के लिए भेजी थी।

मंत्रालय फाइनल स्वीकृति पर लगाएगा मुहर

प्रथम चरण की स्वीकृति मिलने के बाद अब एनडीआरएफ को प्रतिपूरक वनरोपण (सीए) के तहत वन विभाग द्वारा तय किए जाने वाली राशि प्रतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (कैंपा फंड) में जमा करवानी होगी। इसके बाद मंत्रालय फाइनल स्वीकृति पर मुहर लगाएगा।

भूमि का स्थानांतरण 99 साल की लीज पर होगा

एनडीआरएफ से जो सीए राशि मिलेगी उससे वनमंडल मंडी के पनारसा व कटौला परिक्षेत्र में चिह्नित स्थानों पर पौधारोपण होगा। स्थानांतरण के लिए स्वीकृति भूमि अब केंद्र सरकार की अनुमति के बिना किसी दूसरे विभाग या एजेंसी को नहीं दी जाएगी। भूमि का स्थानांतरण 99 साल की लीज पर होगा।

आइजी मुख्यालय ने किया था चिह्नित साइट का निरीक्षण

एनडीआरएफ के आइजी मुख्यालय नरेंद्र सिंह बुंदेला ने 15 सितंबर को बैहना में चिह्नित साइट का निरीक्षण किया था। उन्होंने भूमि स्थानांतरण से संबंधित कमियों को प्रशासन से दूर करने का आग्रह किया था।

अभी सलापड़ में अस्थायी रूप से चल रही बटालियन

हिमाचल के लिए स्वीकृति 14वीं एनडीआरएफ बटालियन का कामकाज अभी अस्थायी रूप से सलापड़ से चल रहा है। यहां बीएसएल प्रोजेक्ट के खाली आवास व जमीन उपलब्ध करवाई गई है।

आपदा में राहत एवं बचाव कार्य में रही थी अहम भूमिका

बरसात के दौरान मंडी, कुल्लू, शिमला, कांगड़ा समेत अन्य जिलों में राहत एवं बचाव कार्यों में एनडीआरएफ के जवानों की अहम भूमिका रही थी। बटालियन का मुख्यालय कीरतपुर मनाली फोरलेन से मात्र एक से दो किलोमीटर की दूरी पर होगा। यहां से प्रदेश के किसी भी भाग में आवाजाही करने में जवानों को आसानी होगी।

क्या बोले मंडी के उपायुक्त

बैहना में 23.97 हेक्टेयर वन भूमि एनडीआरएफ के नाम स्थानांतरित करने की पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने प्रथम चरण की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे अब यहां बटालियन स्थापित करने का रास्ता साफ हो गया है। -अरिंदम चौधरी, उपायुक्त मंडी।

 

Share :
Tagsnews of himachal pradeshnews of mandi himachalnews of NDRF batalian in mandinews of shimla
Previous Article

जीएमपी टेक्नीकल सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कैंपस ...

Next Article

ठंड दिखा रही तेवर, बारिश-बर्फबारी से लुढ़केगा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Weather Update
    manaliWeatherकिन्नौरकुल्लूमौसमलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather:हिमाचल में अगले 5 दिन तक साफ रहेगा मौसम

    December 6, 2023
    By hinditvnews
  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPU Shimla: छुट्टियों से पहले यूजी अंतिम वर्ष की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा पूरा

    May 16, 2024
    By hinditvnews
  • Vikramaditya
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्‍य सिंह ने दिए निर्देश

    November 25, 2023
    By hinditvnews
  • Bagi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस के अयोग्य घोषित विधायकों के भाजपा में जाने पर कानूनी पेच

    March 21, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: ई-टैक्सी पर 50 फीसदी अनुदान

    September 25, 2023
    By hinditvnews
  • Hamirpur
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    नवरात्र में हो सकता है राज्य कर्मचारी चयन आयोग

    October 14, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Sukhhu New
    हिमाचल प्रदेश

    CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुक्खू का शिमला लौटने का कार्यक्रम टला, खराब मौसम बना वजह

  • snowfall in narkanda shimla
    मौसमहिमाचल प्रदेश

    बदला मौसम: शिमला के हाटू पीक में सीजन का पहला हिमपात, शिकुंला दर्रे में फंसे 9 लोग किए रेस्क्यू

  • 10 11 2023 Sdgg 45 23577302
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में बर्फबारी से बिगड़ा मौसम का मिजाज, आंधी और बिजली गिरने की आशंका, येलो अलर्ट जारी

Timeline

  • June 8, 2026

    Astera Ventures Appoints Prashant Hoskote to its Board of Directors

  • June 8, 2026

    Chennai Plastic Surgery Conducts International Hands-on Workshop on Gynecomastia Surgery, Chest Sculpting and Male Chest Contouring

  • June 8, 2026

    Who Can Apply for a Gold Loan and What the Eligibility Criteria Are

  • June 8, 2026

    Ramaiah Academy Foundation Collaborates with Dassault Systemes to Accelerate Deep Science Translation in India

  • June 8, 2026

    India's First Advanced Electric Vehicle Centre of Excellence by L&T EduTech Established at Galgotias University with Live EV Systems

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Astera Ventures Appoints Prashant Hoskote To Its Board Of Directors

    Astera Ventures Appoints Prashant Hoskote to its Board of Directors

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Chennai Plastic Surgery Conducts International Hands On Workshop On Gynecomastia Surgery, Chest Sculpting And Male Chest Contouring

    Chennai Plastic Surgery Conducts International Hands-on Workshop on Gynecomastia Surgery, Chest Sculpting and Male Chest ...

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Who Can Apply For A Gold Loan And What The Eligibility Criteria Are

    Who Can Apply for a Gold Loan and What the Eligibility Criteria Are

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.