Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

  • RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

  • Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect Crops

  • Family Office Summit 2026 Concludes on a High Note, Cementing Its Place as India's Premier Gathering for Private Wealth

  • Galgotias University Brings Together 800 Athletes for Uttar Pradesh Youth Basketball Championship 2026

पंजाब
Home›पंजाब›चंडीगढ़ शिक्षा विभाग में निकली बंपर भर्ती

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग में निकली बंपर भर्ती

By hinditvnews
December 21, 2023
344
0
Chandigarh

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग में बंपर भर्ती: PGT-TGT समेत हजारों पदों पर निकली वेंकेंसी, लिखित परीक्षा से लेकर नियुक्ति तक पढ़ें पूरा शेड्यूल

Chandigarh Education Department recruitment चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में नए सत्र से पहले करीब 1200 नए शिक्षकों (Jobs for Teachers) की नियुक्ति कर दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने जनवरी ओर फरवरी में जेबीटी टीजीटी और पीजीटी(लेक्चरर) के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का शेड्यूल तैयार कर लिया है। पीजीटी (लेक्चरर) के 98 पदों के लिए लिखित परीक्षा 14 फरवरी 2024 से शुरू होगी।

HIGHLIGHTS

  1. शिक्षा विभाग ने 1251 शिक्षकों की भर्ती का शेड्यूल किया फाइनल
  2. अप्रैल तक स्कूलों में होगी नियुक्ति
  3. पीजीटी के 98 पदों के लिए 14 फरवरी 2024 से लिखित परीक्षा
  4. नवरी और फरवरी 2024 में जेबीटी,टीजीटी और पीजीटी पदों पर नियुक्ति के लिए होगी लिखित परीक्षा

चंडीगढ़। Chandigarh Education Department recruitment: चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में नए सत्र से पहले करीब 1200 नए शिक्षकों (Jobs for Teachers) की नियुक्ति कर दी जाएगी।

शिक्षा विभाग ने हाल ही में यूटी प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित के निर्देशों के बाद केंद्र सरकार की ओर से मंजूर सभी पदों पर भर्ती का फाइनल शेड्यूल तैयार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने जनवरी ओर फरवरी में जेबीटी, टीजीटी और पीजीटी(लेक्चरर) के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का शेड्यूल तैयार कर लिया है।

पीजीटी (लेक्चरर) के लिए निकले 98 पद

करीब बीस वर्ष बाद शिक्षा विभाग में पीजीटी (लेक्चरर) के 98 पदों के लिए लिखित परीक्षा 14 फरवरी 2024 से शुरू होगी। पीजीटी के विभिन्न संकायों के लिए अलग-अलग परीक्षा होगा।

इन पदों के लिए शिक्षा विभाग के पास 15 हजार आवेदन आए हैं। शिक्षा विभाग पहली बार इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों की भर्ती करने जा रहा है। स्पेशल एजुकेटर (जेबीटी और टीजीटी)  के 96 पदों के लिए पहले छह जनवरी 2024 को परीक्षा आयोजित की जाएगी।

लिखित परीक्षा के लिए जारी होगा जल्द विज्ञापन

इन पदों के लिए 5600 आवेदन शिक्षा विभाग के पास पहुंचे हैं। शिक्षा विभाग की ओर से समग्र शिक्षा (एसएसए) के तहत 148 पदों को भरने का फैसला लिया है। जिसमें जेबीटी के 99 और टीजीटी के 49 पद शामिल हैं।

विभाग से मिली जानकारी अनुसार इन पदों के लिए जनवरी 2024 के पहले हफ्ते में लिखित परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से अप्रैल में सभी पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा।

पद का नाम            कितने पदों पर भर्ती             कुल आवेदन आए

पीजीटी (लेक्चरर)           98 पद                          15000 आवेदन

स्पेशल एजुकेटर्स            96 पद                            5600 आवेदन

जेबीटी                        396 पद                          54000 आवेदन

एनटीटी और टीजीटी पदों के लिए इसी हफ्ते जारी होगा विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने एनटीटी के 101 पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया है। अगले एक दो दिन के भीतर शिक्षा विभाग इन पदों के लिए विज्ञापन जारी कर देगा।

15 फरवरी तक परीक्षा आयोजित करने का टारगेट तय किया गया है। उधर शिक्षा विभाग में सबसे अधिक टीजीटी के 412 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। 22 दिसंबर को इन पदों के लिए विभाग की ओर से विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

टीजीटी पद के लिए 15 फरवरी में होगा एग्जाम

15 फरवरी को इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का शेड्यूल तैयार किया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से इसी साल जेबीटी के लिए 293 पदों पर भर्ती को सुप्रीम कोर्ट की जजमेंट के बाद रोक दिया गया था। विभाग की ओर से जल्द ही इस मामले में कोरिजेंडम जारी कर जेबीटी के 396 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 54 हजार युवाओं ने आवेदन किया हुआ है।

पद का नाम- कितने पदों पर भर्ती-आवेदन कब से कर सकेंगे

  • एनटीटी- 101 पद – अगले हफ्ते तक विज्ञापन जारी होगा (15 फरवरी 2024 से लिखित परीक्षा)
  • टीजीटी- 412 पद-अगले हफ्ते तक विज्ञापन जारी होगा (15 फरवरी 2024 से लिखित परीक्षा)
  • जेबीटी(समग्र शिक्षा)- 99 पद- (जनवरी के पहले हफ्ते में विज्ञापन जारी होगा।
  • टीजीटी(समग्र शिक्षा)- 49 पद-(जनवरी के पहले हफ्ते में विज्ञापन जारी होगा।

शिक्षकों के 550 पदों पर होगी भर्ती

सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए यूटी प्रशासक की ओर दिशा निर्देश दिए गए हैं। दिसंबर अंत और जनवरी के पहले हफ्ते में टीजीटी और समग्र शिक्षा के तहत शिक्षकों के 550 से अधिक पदों के लिए विज्ञापन जारी कर लिया जाएगा। विभाग की ओर से शिक्षकों की भर्ती को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी हफ्ते कई पदों की भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। -हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़, डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन, चंडीगढ़

 

Share :
Tagsnews of chandigarhnews of chandigarh Education Department recruitmentnews of punjab
Previous Article

New Year पर नैनीताल और कैंची धाम ...

Next Article

नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस की लीडरशिप ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Result
    पंजाब

    Punjab: कनाडा की अलगोमा यूनिवर्सिटी में 130 बच्चे एक ही विषय में फेल, लगाया धरना

    January 8, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    पंजाब

    Punjab Weather:दो दिन तक साफ रहेगा आसमान

    October 11, 2023
    By hinditvnews
  • Ttrain
    हरियाणा

    Haryana: साबरमती-आगरा कैंट एक्सप्रेस डिरेल, बगल वाले ट्रैक पर थी मालगाड़ी

    March 18, 2024
    By hinditvnews
  • India Border
    पंजाब

    Punjab:सीमावर्ती एरिया में लगेंगे कैमरे

    September 12, 2023
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    पंजाब

    हरियाणा व पंजाब को हिमाचल सिखाएगा… कैसे की जाती है NDPS केसों की जांच

    March 6, 2024
    By hinditvnews
  • Sukhna
    पंजाबहरियाणा

    Chandigarh: रॉक गार्डन, बर्ड पार्क और सुखना के लिए शटल बस शुरू

    November 18, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Flight
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सुरेश कश्‍यप ने Shimla To Amritsar फ्लाइट को दिखाई हरी झंडी

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कुछ दफ्तर कांगड़ा शिफ्ट, वाइल्ड लाइफ विंग धर्मशाला जाएगा

  • Cm Sukhu
    हिमाचल प्रदेश

    विद्युत उत्पादक 12 फीसदी रॉयल्टी देने को तैयार, शर्तें नहीं मानीं तो टेकओवर करेंगे परियोजनाएं’

Timeline

  • July 30, 2026

    At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

  • July 30, 2026

    RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

  • July 30, 2026

    Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect Crops

  • July 30, 2026

    Family Office Summit 2026 Concludes on a High Note, Cementing Its Place as India's Premier Gathering for Private Wealth

  • July 30, 2026

    Galgotias University Brings Together 800 Athletes for Uttar Pradesh Youth Basketball Championship 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • At 20th Marcon, Stalwarts To Explore Ai Innovations, Other Key Discourses In The Ecosystem

    At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Rsb Group Celebrates 4th Edition Of 'ek Pahal' Annual Day – Championing A Future Beyond Dreams

    RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond ...

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch With Animal Alarm To Help Farmers Protect Crops

    Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect ...

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.