Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Chitkara University's 57 Researchers Feature Among the World's Top 2 Percent Scientists in Stanford–Elsevier Report

  • Apparel Group Accelerates India Retail Strategy with Launch of Carrefour's Second Store in Ghaziabad

  • 3R ZeroWaste Reports Consistent 15–20 percent Annual Growth, Strengthening India's Circular Economy Movement

  • Indian Experts Explore AI and Craftsmanship at BRICS+ Fashion Summit

  • Vedica Himalayan Spring Water Partners with Nykaaland 2026 as Hydration Partner

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›18 साल से कम उम्र वालों के दो-चार पहिया वाहन चलाने पर प्रतिबंध

18 साल से कम उम्र वालों के दो-चार पहिया वाहन चलाने पर प्रतिबंध

By hinditvnews
January 3, 2024
637
0
Scooty

Lucknow News : 18 साल से कम उम्र वालों के दो-चार पहिया वाहन चलाने पर प्रतिबंध, तीन साल की होगी सजा

उत्तर प्रदेश में बच्चों के स्कूटी-कार चलाने पर शासन ने रोक लगा दी है। 18 साल से कम उम्र के बच्चे स्कूटी-कार अब नहीं चला सकेंगे। यदि अभिभावकों ने बच्चों को स्कूटी-कार दी तो उन्हें तीन साल की सजा होगी और 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगेगा।

प्रदेश में 18 साल से कम आयु के कोई भी व्यक्ति किसी सार्वजनिक स्थल में दो-चार पहिया वाहन नहीं चलाएगा। शासन की ओर से इसे लेकर जारी निर्देश के बाद परिवहन विभाग के सहयोग से माध्यमिक विद्यालयों में सख्ती की जाएगी। इसके लिए अभियान चलाकर युवाओं को जागरूक किया जाएगा। साथ ही छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति विभिन्न माध्यमों से जानकारी भी दी जाएगी।

इसके तहत हर विद्यालय में एक रोड सेफ्टी क्लब का गठन किया जाएगा। सभी कक्षाओं में एक-एक विद्यार्थी को रोड सेफ्टी कैप्टन बनाया जाएगा। विद्यालय में एक क्लास सड़क सुरक्षा की जानकारी पर भी लगेगी। हर विद्यालय में एक शिक्षक को नोडल बनाकर परिवहन विभाग के सहयोग से ऑनलाइव व ऑफलाइन प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। वहीं 18 साल से कम आयु के बच्चे कोई भी मोटर वाहन न चलाएं, इसके लिए जागरूकता के साथ सख्ती भी की जाएगी।

हाल में परिवहन आयुक्त चंद्र भूषण सिंह की ओर से इसे लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें कम उम्र में वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही माध्यमिक शिक्षा निदेशक से इसके लिए विद्यालयों में अभियान चलाने को कहा गया है। इसी क्रम में माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने सभी डीआईओएस को इसके लिए निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा है कि शिक्षकों को भी रोड सेफ्टी नोडल शिक्षक नामित किया जाए। प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दें और उन्हें इसकी शपथ भी दिलाई जाए। विद्यालयों में सड़क सुरक्षा के नियमों से संबंधित वॉल पेंटिंग कराई जाए। विद्यार्थियों के वाट्सअप ग्रुप बनाकर इससे संबंधित जानकारी व सुझाव साझा किए जाएं। निदेशक ने कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी इसके लिए प्रयोग किया जाए।

छात्रों को बताया जाए कि बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया है कि विद्यालयों में रोड सेफ्टी क्ल्ब के गठन के लिए प्रति विद्यालय पांच हजार कुल 44.95 लाख रुपये के बजट की और विद्यालय की दीवारों पर यातायात नियमों व स्लोगन लिखवाने के लिए भी प्रति विद्यालय 500 रुपये के बजट की व्रूवस्था के लिए परिवहन आयुक्त को पत्र भेजा गया है। निदेशक ने कहा है कि परिवहन विभाग के अधिकारियों से समन्वयक कर इस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

 

Share :
Tagsnews of new rules of vehiclenews of upnews of uttar pradeshnews of yoginews opf Luckhnow
Previous Article

हिमाचल: जिलों में पहुंची पेट्रोल-डीजल की खेप

Next Article

जल्लाद बाप: पांच साल की सौतेली बेटी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Raheem
    उत्तर प्रदेशहरियाणा

    Gurmeet Ram Rahim: फिर आया जेल से बाहर

    November 21, 2023
    By hinditvnews
  • Jhansi,Fort
    उत्तर प्रदेश

    UP: युवक को चप्पलों से पीटा

    September 6, 2023
    By hinditvnews
  • Molvi
    उत्तर प्रदेश

    AIMJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने द‍िया बड़ा बयान

    December 16, 2023
    By hinditvnews
  • Crime
    उत्तर प्रदेश

    मस्जिद में कत्ल: महिला को सिर कुचलकर बर्बरता से मारा…

    May 20, 2024
    By hinditvnews
  • Kanpur
    उत्तर प्रदेश

    Kanpur:सेना की वर्दी बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग

    October 6, 2023
    By hinditvnews
  • Bill
    उत्तर प्रदेश

    अच्छी खबर: यूपी में अब घर बैठे नकद भी जमा कर सकेंगे बिजली का बिल

    January 8, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • gaggal airport sshimla
    उत्तर प्रदेशकांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: गगल-जेवर सीधी उड़ान शुरू, हिमाचल से नोएडा का सफर आसान

  • Dead body
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: क्रिकेट विवाद में दोस्त का हमला, 8 दिन बाद किशोर की मौत

  • Carnival
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में विंटर टूरिस्ट सीजन शुरू, हवाई सेवाएं बंद होने से पर्यटन प्रभावित

Timeline

  • October 21, 2026

    Chitkara University's 57 Researchers Feature Among the World's Top 2 Percent Scientists in Stanford–Elsevier Report

  • October 21, 2026

    Apparel Group Accelerates India Retail Strategy with Launch of Carrefour's Second Store in Ghaziabad

  • October 21, 2026

    3R ZeroWaste Reports Consistent 15–20 percent Annual Growth, Strengthening India's Circular Economy Movement

  • October 21, 2026

    Indian Experts Explore AI and Craftsmanship at BRICS+ Fashion Summit

  • October 21, 2026

    Vedica Himalayan Spring Water Partners with Nykaaland 2026 as Hydration Partner

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Chitkara University's 57 Researchers Feature Among the World's Top 2 Percent Scientists in Stanford–Elsevier Report

    Chitkara University's 57 Researchers Feature Among the World's Top 2 Percent Scientists in Stanford–Elsevier Report

    By hinditvnews
    October 21, 2026
  • Apparel Group Accelerates India Retail Strategy with Launch of Carrefour's Second Store in Ghaziabad

    Apparel Group Accelerates India Retail Strategy with Launch of Carrefour's Second Store in Ghaziabad

    By hinditvnews
    October 21, 2026
  • 3R ZeroWaste Reports Consistent 15–20 percent Annual Growth, Strengthening India's Circular Economy Movement

    By hinditvnews
    October 21, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.