Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Threads and Craft Unveils 'Ananta Kriti', a New Platform for Handcrafted Fashion, Artisans and Independent Labels

  • fischer Earthquake-Proof Retrofitting Solutions Tested to Offer Stability Under Seismic Influence

  • Vibe Drive Unveils One of Chennai's First Fully Integrated Automotive Destination

  • Total Cost of Ownership: The New Maths of Car Ownership in India

  • Bisleri's Bottles for Change Facilitates a Waste Collection Drive During Pune Wari Pilgrimage 2026

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›जरा सी चूक पर नहीं मिल पाएंगी शराब की दुकानें

जरा सी चूक पर नहीं मिल पाएंगी शराब की दुकानें

By hinditvnews
January 5, 2024
294
0
Dhami

3000 करोड़ की चोरी रोकने का लक्ष्य, CM धामी ने सुझाया ये फॉर्मूला; जरा सी चूक पर नहीं मिल पाएंगी शराब की दुकानें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर चोरी रोकने के प्रभावी उपाय सुझाते हुए न्यूनतम 1000 करोड़ और अधिकतम 3000 करोड़ की कर चोरी रोकने की जिम्मेदारी राज्य कर विभाग को सौंपी है। आबकारी विभाग को निर्देश दिए कि मदिरा की दुकानों के संचालकों से लक्ष्य के अनुरूप धनराशि जमा कराई जाए अन्यथा अगले वर्ष उन्हें दुकानें आवंटित नहीं की जाएंगी।

HIGHLIGHTS

  1. मुख्यमंत्री ने दोनों विभागों को सुझाया कर चोरी रोकने का फार्मूला
  2. धामी ने दिया कर व आबकारी विभागों के डिगते विश्वास को सहारा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बजट के सदुपयोग और राजस्व आमदनी बढ़ाने में स्वयं रुचि तो ले ही रहे हैं, विभागों को कर चोरी रोकने की हिदायत के साथ आय बढ़ाने का फार्मूला भी सुझा रहे हैं। राज्य कर और आबकारी जैसे महत्वपूर्ण विभागों ने पिछले वित्तीय वर्ष में लक्ष्य से अधिक राजस्व प्राप्त किया।

चालू वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य पूरा करने में इन विभागों का विश्वास डोल रहा है। मुख्यमंत्री ने कर चोरी रोकने के प्रभावी उपाय सुझाते हुए न्यूनतम 1000 करोड़ और अधिकतम 3000 करोड़ की कर चोरी रोकने की जिम्मेदारी राज्य कर विभाग को सौंपी है।

राजस्व आय बढ़ाने के मोर्चे पर सीएम की नजर

वहीं, आबकारी विभाग को निर्देश दिए कि मदिरा की दुकानों के संचालकों से लक्ष्य के अनुरूप धनराशि जमा कराई जाए, अन्यथा अगले वर्ष उन्हें दुकानें आवंटित नहीं की जाएंगी। मुख्यमंत्री धामी के स्वयं राजस्व आय बढ़ाने के मोर्चे पर नजर रख रहे हैं।

परिणामस्वरूप पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में एसजीएसटी से 6200 करोड़ का राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य से कहीं अधिक 7341 करोड़ रुपये सरकार को प्राप्त हुए। वैट के रूप में नान जीएसटी के लक्ष्य 2204 करोड़ रुपये को पीछे छोड़कर राज्य कर विभाग ने 2555 करोड़ की राशि प्राप्त की।

इस प्रदर्शन के आधार पर वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए एसजीएसटी से राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य 8814 करोड़ रखा गया है। लक्ष्य की तुलना में अभी तक 5824 करोड़ की प्राप्ति हुई है। वैट से कर राजस्व लक्ष्य 2603 करोड़ की तुलना में 1674 करोड़ रुपये विभाग को मिले हैं।

कर चोरी रोकने को मजबूत करें अभिसूचना तंत्र

अब तीन महीने में शेष लक्ष्य को पूरा करने की चुनौती है। आगामी मार्च माह में लोकसभा चुनाव को देखते हुए आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। मुख्यमंत्री ने राजस्व प्राप्ति की ओर बढ़ते कदमों के लिए कर विभाग की पीठ थपथपाई, लेकिन लगभग 3000 करोड़ के शेष लक्ष्य को पाने के लिए कर चोरी रोकने को कहा है।

अपर सचिव वित्त सी रविशंकर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग को कर चोरी रोकने के लिए विभागीय अभिसूचना तंत्र और आडिट विंग को मजबूत करने के साथ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की सहायता लेने को कहा। परिवहन विभाग की ओर से सड़कों पर स्थापित की गई एएनपीआर प्रणाली का प्रभावी उपयोग करने को कहा है, ताकि कर चोरी पर अंकुश लगाया जा सके।

आबकारी राजस्व का लक्ष्य नहीं होगा कम

आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 3500 करोड़ रुपये के लक्ष्य की तुलना में 3526 करोड़ रुपये की प्राप्ति की। चालू वित्तीय वर्ष में विभाग के लिए 4000 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है। नौ माह में विभाग ने 2953 करोड़ रुपये की वसूली की है।

आबकारी आयुक्त ने 4000 करोड़ के लक्ष्य को अधिक बताते हुए 3800 करोड़ रुपये ही प्राप्त करने की संभावना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि लक्ष्य को विभाग की संस्तुति पर तय किया गया है। लिहाजा किसी भी सूरत में इसमें कमी नहीं की जाएगी।

आबकारी नीति अगली कैबिनेट बैठक में

मुख्यमंत्री ने विभाग को भी आइना दिखाया। उन्होंने प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों धारचूला, मुनस्यारी तक अवैध शराब की बिक्री की जानकारी सामने आने की बात कही। साथ ही ऋषिकेश व आसपास के प्रतिबंधित क्षेत्रों में भी अवैध रूप से शराब बिक्री की ओर से विभाग का ध्यान खींचा।

विभाग को इस पर प्रभावी ढंग से रोक लगानी चाहिए। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 की आबकारी नीति को मंत्रिमंडल की अगली बैठक में रखने के निर्देश भी दिए हैं। वित्त अपर सचिव सी रविशंकर ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप विभागों को राजस्व प्राप्त करने की रणनीति को धार देना होगा।

Share :
Tagsnews of cm dhaminews of deehradunnews of haridwarnews of uttraakhaandnews off rrishikesh
Previous Article

Uttarakhand Weather: हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में ...

Next Article

Mohali News: मुठभेड़ में घायल गैंगस्टर गिरफ्तार

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Laksmi
    उत्तराखण्ड

    Election 2024: तिरस्कार नहीं, सम्मान से जीने का अधिकार चाहिए…

    March 23, 2024
    By hinditvnews
  • Pushkar Singh Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Cabinet: धामी मंत्रिमंडल की बैठक में आए आठ प्रस्ताव

    March 4, 2024
    By hinditvnews
  • Meeting Dhami
    उत्तराखण्ड

    तीर्थयात्रियों को करना होगा इंतजार, 31 मई तक नहीं होंगे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

    May 21, 2024
    By hinditvnews
  • Rath
    उत्तराखण्ड

    By-Election 2024: बदरीनाथ और मंगलौर में होगी भाजपा के विजय रथ की परीक्षा

    June 11, 2024
    By hinditvnews
  • Pm Modi
    उत्तराखण्ड

    ऋषिकेश में पीएम मोदी की जनसभा शुरू, बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता

    April 11, 2024
    By hinditvnews
  • Anil
    उत्तराखण्ड

    भाजपा और कांग्रेस के तीन प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन

    March 26, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • dalle
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: गोदामों में पहुंचीं 1.60 लाख क्विंटल दालें

  • Antibiotics
    Chandigarh Newsशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अध्ययन में खुलासा, बिना जरूरत लिखी जा रहीं एंटीबायोटिक दवाएं, असर हो रहा कम

  • Hrtc 1
    कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    एसी बस में करें हिमाचल के मंदिरों में दर्शन

Timeline

  • July 28, 2026

    Threads and Craft Unveils 'Ananta Kriti', a New Platform for Handcrafted Fashion, Artisans and Independent Labels

  • July 28, 2026

    fischer Earthquake-Proof Retrofitting Solutions Tested to Offer Stability Under Seismic Influence

  • July 28, 2026

    Vibe Drive Unveils One of Chennai's First Fully Integrated Automotive Destination

  • July 28, 2026

    Total Cost of Ownership: The New Maths of Car Ownership in India

  • July 28, 2026

    Bisleri's Bottles for Change Facilitates a Waste Collection Drive During Pune Wari Pilgrimage 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Threads and Craft Unveils 'Ananta Kriti', a New Platform for Handcrafted Fashion, Artisans and Independent ...

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Fischer Earthquake Proof Retrofitting Solutions Tested To Offer Stability Under Seismic Influence

    fischer Earthquake-Proof Retrofitting Solutions Tested to Offer Stability Under Seismic Influence

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Vibe Drive Unveils One Of Chennai's First Fully Integrated Automotive Destination

    Vibe Drive Unveils One of Chennai's First Fully Integrated Automotive Destination

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.