Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Manav Rachna's School of Leadership & Management Debuts in QS Global MBA Rankings 2027 Alongside IIM Udaipur, MDI, XLRI and IIFT

  • Doctor-Led Hair Restoration and The Science Behind Hairline Design

  • PM Narendra Modi Inaugurates SEMICON India 2026

  • हिमाचल: 1000 इलेक्ट्रिक और 200 डीजल बसें खरीदने की योजना

  • यूपी: सपा के नीले साफे और भगवा रंग पर राजभर का अखिलेश पर निशाना

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›UP: धार्मिक स्थल के निर्माण पर दो समुदायों में टकराव

UP: धार्मिक स्थल के निर्माण पर दो समुदायों में टकराव

By hinditvnews
January 5, 2024
390
0
Sardhnaa

UP: धार्मिक स्थल के निर्माण पर दो समुदायों में टकराव, जमकर पथराव, जेसीबी भी क्षतिग्रस्त; 12 से अधिक लोग घायल

Meerut News: मेरठ के सरधना में धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर दो समुदायों के लोगों में टकराव हो गया। वहीं, पथराव में जेसीबी क्षतिग्रस्त हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

मेरठ के सरधना में धार्मिक स्थल की नींव खोदने के विरोध में जैन समाज के लोगों ने शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ज्ञापन में बताया कि पांडुकशिला रोड स्थित श्री विद्योदय तीर्थ क्षेत्र में जैन समाज द्वारा अपनी भूमि पर चहारदीवारी करने के दौरान दूसरे समाज के लोगों ने ईंटों व डंडों से हमला कर दिया था। जिसमें दोनों समुदायों के 12 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इसके बाद जैन समाज के लोगों ने पाल समाज के लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग थी।

दोनों समुदाय में टकराव की स्थिति
धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर हुए संघर्ष के बाद दोनों समुदायों में टकराव की स्थिति बनी हुई है। बताया गया कि बृहस्पतिवार को जैन समाज के लोग नींव रखने पहुंचे तो पाल समाज के लोगों ने विरोध कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में जमकर पथराव हुआ। संघर्ष में दोनों तरफ से 12 से अधिक लोग घायल हो गए। पथराव के चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जेसीबी भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई है।

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह जैन समाज के लोग जमीन की नापतौल कर रहे थे। जैसे ही नींव के निर्माण के लिए जेसीबी से खोदाई का कार्य शुरू कराया गया तो स्थानीय पाल समाज के लोगों ने तालाब की भूमि बताते हुए विरोध कर दिया। आपस में नोकझोंक और बहस के चलते दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया।

आरोप है कि श्री विद्योदय तीर्थ क्षेत्र निलय कमेटी के अध्यक्ष एवं सरधना व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज जैन को दूसरे पक्ष ने जमकर पीटा। समिति अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि आरोपी पक्ष ने कमरे में ले जाकर उनकी हत्या का प्रयास किया।

बवाल की सूचना पर एसडीएम पंकज प्रकाश राठौर व सीओ संजय कुमार जायसवाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तीन थानों की पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। पथराव में एक पक्ष से पंकज जैन, दीपांशु, हिमांशु जैन, आर्यन जैन, राजीव जैन, आकाश, अरिहंत, सोमिल जैन आदि घायल हो गए। दूसरे पक्ष से मांगेराम, सरमा, प्रवेश, लता, राजेश को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को सीएचसी में भर्ती कराते हुए मेडिकल कराया। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
पुलिस ने बताया कि धार्मिक स्थल के लिए निर्धारित भूमि में तालाब है। इसके किनारे रहने वाले पाल समाज के लोग कुछ हिस्से को अपना बता रहे हैं। दूसरी तरफ जैन समाज का कहना है कि काफी साल से इस भूमि पर कोर्ट में वाद चलने के कारण मंदिर का निर्माण कार्य नहीं हो पाया है।

प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में हुई खोदाई

प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जेसीबी से नींव की खोदाई करवाने का काम शुरू किया गया, जबकि पाल समाज के लोग उच्च अधिकारियों से विवादित भूमि और तालाब बताते हुए कार्य रुकवाने की गुहार लगाते रहे।

बाजार बंद रखने का किया था एलान
मंदिर के निर्माण मामले में जैन समाज ने पाल समाज के लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए बाजार बंद करने की घोषणा की थी। जैन समाज के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक धरना देने की चेतावनी दी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

सभासद से हुई नोकझोंक
विवाद की सूचना पर नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंची। तालाब पर कब्जे की जानकारी मिलने पर दर्जनों सभासद मौके पर पहुंच गए। मोहल्ला पीरजादगान निवासी सभासद सलीम कुरैशी ने जब अपना पक्ष रखा तो भीड़ से नोकझोंक हो गई। किसी तरह थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने भीड़ के बीच से सभासद को निकाला। इसके बाद सभासदों में भी रोष फैल गया। ईओ शशि प्रभा चौधरी ने एसडीएम को जमीन के बीच तालाब का रकबा होने के दस्तावेज दिखाए।
पथराव में फंसी महिला पुलिसकर्मी
दो महिला पुलिसकर्मी पथराव में फंस गईं। बड़ी मुश्किल से अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से बाहर निकाला।
धार्मिक स्थल और तालाब की जमीन को स्पष्ट करने के लिए भूमि की जांच कराई जा रही है। तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। – पंकज प्रकाश राठौर, एसडीएम, सरधना
Share :
Tagsnews of meerutnews of sardhnanews of uttar pradeshnnews of UPuttar pradesh news
Previous Article

Delhi: ‘आप’ ने राज्यसभा चुनाव के लिए ...

Next Article

बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • उत्तर प्रदेश

    UP: सीएम योगी बोले- माफियाओं का खात्मा मेरा प्रिय विषय

    June 16, 2026
    By hinditvnews
  • Kk
    उत्तर प्रदेश

    West UP News Live: ऊर्जा मंत्री को धमकी देने वाले सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ गिरफ्तार

    January 8, 2024
    By hinditvnews
  • Rajnath
    उत्तर प्रदेश

    Lucknow: रक्षामंत्री बोले-सनातन पर विवाद दुर्भाग्यपूर्ण

    September 16, 2023
    By hinditvnews
  • Gandhi
    उत्तर प्रदेश

    ‘क्या यही रामराज्य में…’ योगी सरकार के खिलाफ वरुण गांधी ने खोला मोर्चा, शराब को लेकर कही ये बात

    December 21, 2023
    By hinditvnews
  • Murder
    उत्तर प्रदेश

    जल्लाद बाप: पांच साल की सौतेली बेटी का कत्ल कर जला दी लाश

    January 3, 2024
    By hinditvnews
  • Electricity
    उत्तर प्रदेश

    यूपी: बिजली दरों में 30% बढ़ोतरी संभव, पावर कॉर्पोरेशन को 19,600 करोड़ का घाटा

    May 20, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Job
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: एमए पास को भी चाहिए रोजगार, चपरासी पद के लिए 4 हजार आवेदन

  • Ayushman
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    himmachal: कुल्लू में बनेगा पहला वेलनेस सेंटर

  • Weather
    Weatherमौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, राज्य में 48 जल आपूर्ति योजनाएं ठप

Timeline

  • September 19, 2026

    Manav Rachna's School of Leadership & Management Debuts in QS Global MBA Rankings 2027 Alongside IIM Udaipur, MDI, XLRI and IIFT

  • September 19, 2026

    Doctor-Led Hair Restoration and The Science Behind Hairline Design

  • September 19, 2026

    PM Narendra Modi Inaugurates SEMICON India 2026

  • September 19, 2026

    हिमाचल: 1000 इलेक्ट्रिक और 200 डीजल बसें खरीदने की योजना

  • September 19, 2026

    यूपी: सपा के नीले साफे और भगवा रंग पर राजभर का अखिलेश पर निशाना

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Manav Rachna's School of Leadership & Management Debuts in QS Global MBA Rankings 2027 Alongside ...

    By hinditvnews
    September 19, 2026
  • Doctor-Led Hair Restoration and The Science Behind Hairline Design

    By hinditvnews
    September 19, 2026
  • PM Narendra Modi Inaugurates SEMICON India

    PM Narendra Modi Inaugurates SEMICON India 2026

    By hinditvnews
    September 19, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.