Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

  • Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

  • Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia Bhatt

  • Sisecam Strengthens Commitment to India with Cutting-Edge Magnetron Sputtering Coater

  • L&T Finance Ltd. Partners with Pine Labs to Introduce Agentic Commerce and Payments on L&T Finance PLANET App

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›Amroha: पत्नी की गोली मारकर हत्‍या के बाद पति ने खुद को भी उड़ाया

Amroha: पत्नी की गोली मारकर हत्‍या के बाद पति ने खुद को भी उड़ाया

By hinditvnews
January 11, 2024
276
0
Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

Amroha: पत्नी की गोली मारकर हत्‍या के बाद पति ने खुद को भी उड़ाया, सामने आई ये वजह

अमरोहा के मंडी धनौरा में पति ने कमरे में बंद होकर पहले पत्नी को गोली मारी और बाद में खुद की कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार ली। घटना के वक्त बच्चे भी कमरे में सोए हुए थे। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने खिड़की तोड़कर कमरे का दरवाजा खोला। पुल‍िस मामले की जांच कर रही है।

मंडी धनौरा। आर्थिक तंगी से अवसाद में आए पति ने कमरे में बंद होकर पहले पत्नी को गोली मारी और बाद में खुद की कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार ली। घटना के वक्त बच्चे भी कमरे में सोए हुए थे। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने खिड़की तोड़कर कमरे का दरवाजा खोला। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने भी मौका मुआयना कर जांच-पड़ताल की।

घटना थाना क्षेत्र के गांव हलपुरा की है। यहां किशोरी शर्मा का परिवार रहता है। उनके तीन पुत्र हैं। छोटे बेटे बाहर नौकरी करते हैं। जबकि तीसरा सबसे बड़ा 26 वर्षीय बेटा विनय शर्मा उनके साथ ही रहता है। विनय की शादी पांच वर्ष पूर्व निकटवर्ती ग्राम पेली तगां निवासी आंचल के साथ हुई थी। स्वजन के अनुसार बुधवार की रात विनय पत्नी व दो बच्चों के साथ कमरे में सोया हुआ था।

दूसरे कमरे में माता सुशीला जबकि, पिता 50 मीटर की दूरी पर स्थित घेर में सो रहे थे। रात करीब 11 बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद विनय ने तमंचे से पहले तो पत्नी पर फायर झोंका व बाद में कनपटी से तमंचा सटा कर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर माता सुशीला उठ गई व घेर में सो रहे पति को उठाया। पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। दरवाजा नहीं खोलने पर कमरे की खिड़की तोड़कर पिता अंदर घुसे। यहां पुत्र व पुत्रवधू के रक्तरंजित शव देखकर उनकी चीख निकल गई।

सीओ श्वेताभ भास्कर भी मौके पर पहुंचे

पुलिस को घटना की सूचना दी गई। यहां पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी श्वेताभ भास्कर भी घटनास्थल पर पहुंचे। शवों को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

आर्थिक तंगी की वजह से अवसाद में चल रहा था पत‍ि

उधर, परिवार के लोगों का रोते-रोते बुरा हाल है। सीओ ने बताया कि घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया है। परिवार के अनुसार, कोरोना से पूर्व विनय दिल्ली स्थित किसी कोचिंग में पढ़ाता था। कोराना शुरू होने पर वह वापस गांव आ गया था। लगभग दो वर्षों से बेरोजगार था। आर्थिक तंगी के चलते वह अवसाद में चल रहा था। इसके बाद उसने यह जानलेवा कदम उठाया। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

 

Share :
Tagsnews of Amrohanews of meerutnews of uttar pradesh
Previous Article

अपराधी बेखौफ: मेरठ में पुलिस चौकी से ...

Next Article

Delhi Air Pollution: दिल्लीवासियों को जहरीली हवा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Amit
    उत्तर प्रदेश

    अमिताभ बच्चन ने इलाहाबाद और केशव ने फूलपुर में बनाया था बड़ी जीत का रिकॉर्ड

    March 21, 2024
    By hinditvnews
  • Gandhi
    उत्तर प्रदेश

    ‘क्या यही रामराज्य में…’ योगी सरकार के खिलाफ वरुण गांधी ने खोला मोर्चा, शराब को लेकर कही ये बात

    December 21, 2023
    By hinditvnews
  • Train
    उत्तर प्रदेश

    लखनऊ प्रयागराज के लिए मेरठ से चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन

    November 30, 2023
    By hinditvnews
  • Police
    उत्तर प्रदेश

    Baghpat: होली पर जिले में पहली बार अर्द्धसैनिक बल भी रहेगा तैनात

    March 23, 2024
    By hinditvnews
  • Yogi
    उत्तर प्रदेश

    योगी सरकार के सात साल: घरों में संपत्ति विवाद खत्म करने की पहल

    March 23, 2024
    By hinditvnews
  • Vrindavan
    उत्तर प्रदेश

    Banke Bihari Mandir में भीड़ से फिर बिगड़े हालात

    November 27, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • gaggal airport sshimla
    कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: तीनों हवाई अड्डे बंद, उड़ानें रद्द; सीमा, बांध और मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाई

  • Chitta
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: चिट्टे के आदी बेटे पर पिता की प्रतिक्रिया

  • Bhu
    manaliशिमलाहिमाचल प्रदेश

    जगतसुख के नागनी नाला में भूस्खलन से ढाई मंजिला मकान जमींदोज

Timeline

  • September 9, 2026

    Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

  • September 9, 2026

    Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

  • September 9, 2026

    Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia Bhatt

  • September 9, 2026

    Sisecam Strengthens Commitment to India with Cutting-Edge Magnetron Sputtering Coater

  • September 9, 2026

    L&T Finance Ltd. Partners with Pine Labs to Introduce Agentic Commerce and Payments on L&T Finance PLANET App

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Tetra Pak Showcases End to end Ice Cream Solutions at IICE

    Tetra Pak Showcases End-to-end Ice Cream Solutions at IICE 2026

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

    Ai+ Transforms its Digital Experience with a Website Built Around Consumer Feedback

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia Bhatt

    Levi's 'Behind Every Original' Campaign Returns with Chapter Two: Many Ways, One Original Starring Alia ...

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.