Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Ram Mandir पर अब हिमाचल कांग्रेस में रार! प्रतिभा सिंह ने की पीएम मोदी की तारीफ

Ram Mandir पर अब हिमाचल कांग्रेस में रार! प्रतिभा सिंह ने की पीएम मोदी की तारीफ

By hinditvnews
January 13, 2024
240
0
Pp

Ram Mandir पर अब हिमाचल कांग्रेस में रार! प्रतिभा सिंह ने की पीएम मोदी की तारीफ; बेटे ने कहा- समारोह में जाना सौभाग्य

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राम मंदिर निर्माण की पहल वाकई सराहनीय है। प्रतिभा ने कहा कि उनके दिवंगत पति और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देवताओं में गहरी आस्था थी और उन्होंने राज्य में कई मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। इसके साथ ही उनके बेटे विक्रमादित्य ने भी निमंत्रण मिलने को लेकर आमंत्रण भेजने वाली संस्थाओं के प्रति आभार प्रकट किया है।

HIGHLIGHTS

  1. प्रतिभा सिंह ने मंदिर निर्माण की पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है।
  2. प्रतिभा ने कहा कि उनके दिवंगत पति और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देवताओं में गहरी आस्था थी

शिमला। आने वाली 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। उत्सव को लेकर देश की सियासत में भी उठा पटक जारी है। एक ओर जहां कांग्रेस नेताओं ने आमंत्रण ठुकारया तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंदिर निर्माण की पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को क्या याद

एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक्स पर सामने आए एक वीडियो के अनुसार प्रतिभा सिंह कहती नजर आ रही हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राम मंदिर निर्माण की पहल वाकई सराहनीय है। प्रतिभा ने कहा कि उनके दिवंगत पति और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देवताओं में गहरी आस्था थी और उन्होंने राज्य में कई मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया।

हम चाहते हैं धर्म आगे बढ़े- प्रतिभा सिंह

एजेंसी के अनुसार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि उन्हें और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह को एक संयुक्त निमंत्रण मिला है और उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या में अभिषेक समारोह में भाग लेने के बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया है। वीडियो में वह कहती नजर आ रही हैं कि हिमाचल प्रदेश की कुल आबादी में 98 फीसदी हिंदू हैं। प्रतिभा ने कहा कि हम सभी की भगवान राम में आस्था है और हम चाहते हैं कि हमारा धर्म आगे बढ़े।

निमंत्रण मिलना सौभाग्य: विक्रमादित्य

वहीं प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने एक बार फिर पार्टी लाइन से हटकर इस क्षण को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने आमंत्रण के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद का भी आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि हिमाचल में कुछ ही लोगों को निमंत्रण का सौभाग्य मिला है। उन्होंने निमंत्रण के लिए आरएसएस व विश्व हिंदू परिषद का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर जीवन में बहुत कम मिलते हैं। वह इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेंगे। हिंदू, सनातनी देव समाज में विश्वास होने के नाते वह अयोध्या जाएंगे। उन्होंने आमंत्रण भेजने वाली सभी संस्थाओं का आभार जताया है।

कांग्रेस नेताओं ने किया निमंत्रण अस्वीकार

बता दें कांग्रेस के शीर्ष नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के निमंत्रण को सम्मानपूर्वक अस्वीकार कर दिया, इसके साथ ही पार्टी ने भाजपा पर चुनावी लाभ के लिए इसे राजनीतिक योजना बनाने और उस धर्म पर जोर देने का आरोप लगाया।

 

Share :
Tagsnews of himacchalnews of himachal politicsnews of pratibha singhnews of shimlanews of vikramaditya singh
Previous Article

Himachal: खुशखबरी! हिमाचल में नौ IAS अफसरों ...

Next Article

Himachal Weather: हिमाचल में मौसम ने बदली ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Building Latest
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल के धामी इलाके में चार मंजिला इमारत ढही, बाल-बाल बची लोगों की जान; यातायात ठप

    January 20, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu News: गैमन ब्रिज के पास खाई में गिरी कार

    December 15, 2023
    By hinditvnews
  • Rajeev
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    राजीव बिंदल ने गिनवाई मोदी सरकार से मिली आपदा राशि

    December 15, 2023
    By hinditvnews
  • Accident
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    भरमौर में दर्दनाक सडक़ हादसा, मैनेजर की मौत

    January 2, 2024
    By hinditvnews
  • Dalai Lama
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    दलाई लामा बोले- मेरे सपनों में स्पष्ट, 100 साल से अधिक आयु तक जीवित रहूंगा

    June 12, 2024
    By hinditvnews
  • Agnihotri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    परवाणू से शिमला तक विश्व का सबसे बड़ा रोपवे बनाने का प्रस्ताव

    December 9, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Sanjay
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP NEWS: पर्यवेक्षक के सामने उलझे सिराज कांग्रेस के दो धड़े

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal CM: सीएम सुक्खू ने बिजली सब्सिडी छोड़ी

  • Hp
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: स्कूलों में अप्रैल, कॉलेजों में 1 मई से होंगे तबादले

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.