Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Enjoy Cherry Blossom Viewing with Naruto at SHINOBI-ZATO "Celebrate Spring with Naruto Cherry Blossom Viewing Party"

  • India's Recognition as Destination of the Year 2027 is a Defining Opportunity for Inbound Tourism: Hotel Association of India

  • Monumental Painting of Krishna Debuts at Miami Art Week, "DARSHAN" Curated by Entrepreneurs Sathi Roy and Annie Winger

  • REVA University Confers Degrees on 4,582 Graduates at its 11th Annual Convocation

  • हिमाचल: स्कूलों में घटे 16 हजार विद्यार्थी, 420 में शिक्षकों की कमी, 112 में बिजली नहीं

उत्तराखण्डधार्मिकधार्मिक यात्रा
Home›उत्तराखण्ड›Uttarakhand News: यहां शिव मंदिर की स्थापना कर श्रीराम ने किया था स्वर्गारोहण

Uttarakhand News: यहां शिव मंदिर की स्थापना कर श्रीराम ने किया था स्वर्गारोहण

By hinditvnews
January 13, 2024
484
0
Shiv

Uttarakhand News: यहां शिव मंदिर की स्थापना कर श्रीराम ने किया था स्वर्गारोहण, एक जगह होंगे दोनों भगवान के दर्शन

Uttarakhand News रामेश्वर धाम की मान्यता हरिद्वार की तरह ही है। कालांतर में भगवान श्री राम ने राजपाठ छोड़ने के बाद यहीं प्राकृतिक रूप से निर्मित शिवलिंग की पूजा कर शिव मंदिर की स्थापना की। यहीं से उन्होंने स्वर्ग के लिए आरोहण किया। स्कंद पुराण में मंदिर में शिव पूजन के बाद राम के स्वर्गारोहण व अयोध्यावासियों के रामेश्वर आने का वृतांत भी है।

HIGHLIGHTS

  1. रामेश्वर धाम में भी 22 जनवरी को होगी राम मंदिर में विग्रह प्राण प्रतिष्ठा
  2. 84 वर्षीय रामभक्त ने तैयार कराया है मंदिर, मकर संक्राति से जगमगाएंगे दीप

पिथौरागढ़। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर चीन और नेपाल सीमा से लगे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भी जबरदस्त उत्साह है। इस उत्साह का कारण भी है। माता सीता के मायके जनकपुर (नेपाल) से सटे सीमांत के लोग मानते हैं श्रीराम के चरण उनकी भूमि पर पड़े थे।

उन्होंने हिमालय से निकलने वाली दो पवित्र नदियों रामगंगा और सरयू के संगम स्थल पर अपने अराध्य भगवान शिव का मंदिर स्थापित किया और यहीं से उन्होंने स्वर्गारोहण किया। यही नहीं उन्होंने अपने भाइयों के साथ यहां शस्त्र व शास्त्र की शिक्षा भी गुरु वशिष्ठ से ग्रहण की। खास बात यह है कि 22 जनवरी को रामेश्वर में भी रामभक्त डा. विश्वम्भर विशन दत्त जोशी “शैलज” द्वारा नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में विग्रह प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है।

पिथौरागढ जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर चंपावत और अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर स्थित रामेश्वर धाम की मान्यता हरिद्वार की तरह ही है। इस धाम के संबंध में स्कंद पुराण के हवाले से इतिहासकार डा. मदन चंद्र भट्ट बताते हैं कि गुरु वशिष्ठ राम समेत चारों राजकुमारों को हिमालय की घाटियों की ओर लाए थे। यहां मानसरोवर झील से निकली सरयू और रामगंगा के संगम पनार में वशिष्ठ ऋषि ने आश्रम बनाया और राजकुमारों को शस्त्र-शास्त्र की शिक्षा दी।

कालांतर में भगवान श्री राम ने राजपाठ छोड़ने के बाद यहीं प्राकृतिक रूप से निर्मित शिवलिंग की पूजा कर शिव मंदिर की स्थापना की। यहीं से उन्होंने स्वर्ग के लिए आरोहण किया। स्कंद पुराण में मंदिर में शिव पूजन के बाद राम के स्वर्गारोहण व अयोध्यावासियों के रामेश्वर आने का वृतांत भी है। चंद शासनकाल में यहां बड़े धार्मिक आयोजन कराए जाते थे। जिसमें देश भर के साधु-संत भी पहुंचते थे। मंदिरके पुजारी आनंद के अनुसार मकर संक्राति के दिन इस बार भव्य मेला संगम पर लगेगा। साथ ही मंदिर को दीपों से जगमग किया जाएगा।

रामेश्वर में अब शिव के साथ श्रीराम के भी होंगे दर्शन

रामेश्वर में अब भगवान शिव के साथ भगवान राम के भी दर्शन होंगे। यहां पर शिव मंदिर के पास में ही राम मंदिर का भी निर्माण हो चुका है। 22 जनवरी को जब अयोध्या में भगवान राम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी, उसी समय रामेश्वर के राम मंदिर में भी प्राण प्रतिष्ठा होगी। भगवान राम के अन्यय भक्त अल्मोड़ा निवासी 84 वर्षीय डा. विश्वम्भर विशन दत्त जोशी “शैलज” के प्रयास से मंदिर निर्माण संभव हो पाया है। राम में लीन डा. जोशी दिल्ली संस्कृत विश्वविद्यालय से संस्कृत पंडित की उपाधि से सम्मानित हैं।

कुमाऊं भाषा में पहली रामायण लिख चुके हैं डा. जोशी

कवि, स्तभंकार, लेखक डा. विश्वम्भर कुमाऊंनी भाषा में रामायण लिख चुके हैं। बाद में दिल्ली संस्कृत विश्वविद्यालय से उन्हें संस्कृत में भी रामायण लिखने को कहा गया। उन्होंने सात कांड वाली कुमाऊनी रामायण का पहला कांड संस्कृत में और शेष भाग कुमाऊंनी में लिखा है। वह बताते हैं कि उनके अराध्य राम हैं। बिना राम के वह कोई भी रचना नहीं करते हैं।

Share :
Tagsnews of dehradunnews of haridwarnews of rameshwaramnews of rishikeshnews of uttrakhand
Previous Article

Shimla News: फिल्म शूटिंग के लिए नाना ...

Next Article

Uttarakhand: शिक्षा विभाग में दस हजार पदों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Pushkar Singh Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Cabinet: धामी मंत्रिमंडल की बैठक में आए आठ प्रस्ताव

    March 4, 2024
    By hinditvnews
  • Ankita
    उत्तराखण्ड

    अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्या की जमानत याचिका खारिज

    December 21, 2023
    By hinditvnews
  • Chardham
    उत्तराखण्ड

    Chardham Yatra 2024: यात्रीगण ध्‍यान दें!… चारों धामों में मोबाइल फोन बैन…

    May 16, 2024
    By hinditvnews
  • Result
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Board Result 2024: इस तारीख को होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी

    April 22, 2024
    By hinditvnews
  • Halicopter
    उत्तराखण्ड

    तीर्थ यात्रियों के चेहरों पर साफ दिख रहा था खौफ, बोले- ‘हमें बाबा केदार ने दिया नया जीवन’

    May 25, 2024
    By hinditvnews
  • Radika
    उत्तराखण्ड

    Uttrakhand: देशभर में एक जुलाई से लागू होंगे ये तीन नए कानून

    May 22, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal high court
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal: शौचालयों में महिलाओं से अतिरिक्त वसूली पर हिमाचल हाईकोर्ट सख्त

  • Jairam Thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: ‘कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के खिलाफ झूठ फैलाने के अलावा कुछ नहीं किया’, जयराम ठाकुर ने बोला हमला

  • Kullu Dussehra 2023
    हिमाचल प्रदेश

    Kullu Dussehra Utsav 2023: ‘मोहल्ला’ में अठारह करोड़ देवी-देवताओं का महामिलन, भगवान रघुनाथ जी के दर पर भरी हाजरी

Timeline

  • November 21, 2026

    Enjoy Cherry Blossom Viewing with Naruto at SHINOBI-ZATO "Celebrate Spring with Naruto Cherry Blossom Viewing Party"

  • November 21, 2026

    India's Recognition as Destination of the Year 2027 is a Defining Opportunity for Inbound Tourism: Hotel Association of India

  • November 21, 2026

    Monumental Painting of Krishna Debuts at Miami Art Week, "DARSHAN" Curated by Entrepreneurs Sathi Roy and Annie Winger

  • November 21, 2026

    REVA University Confers Degrees on 4,582 Graduates at its 11th Annual Convocation

  • November 21, 2026

    हिमाचल: स्कूलों में घटे 16 हजार विद्यार्थी, 420 में शिक्षकों की कमी, 112 में बिजली नहीं

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Enjoy Cherry Blossom Viewing with Naruto at SHINOBI ZATO "Celebrate Spring with Naruto Cherry Blossom Viewing Party"

    Enjoy Cherry Blossom Viewing with Naruto at SHINOBI-ZATO "Celebrate Spring with Naruto Cherry Blossom Viewing ...

    By hinditvnews
    November 21, 2026
  • India's Recognition as Destination of the Year 2027 is a Defining Opportunity for Inbound Tourism: Hotel Association of India

    India's Recognition as Destination of the Year 2027 is a Defining Opportunity for Inbound Tourism: ...

    By hinditvnews
    November 21, 2026
  • Monumental Painting of Krishna Debuts at Miami Art Week, "DARSHAN" Curated by Entrepreneurs Sathi Roy and Annie Winger

    Monumental Painting of Krishna Debuts at Miami Art Week, "DARSHAN" Curated by Entrepreneurs Sathi Roy ...

    By hinditvnews
    November 21, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.