Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

  • राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

  • सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

पंजाब
Home›पंजाब›पंजाब कांग्रेस में नया बवाल: अब सिद्धू के खिलाफ उतरीं सोनू सूद की बहन, लिखित शिकायत भेजी, कार्रवाई की मांग

पंजाब कांग्रेस में नया बवाल: अब सिद्धू के खिलाफ उतरीं सोनू सूद की बहन, लिखित शिकायत भेजी, कार्रवाई की मांग

By hinditvnews
January 21, 2024
249
0
Navjot Singh Sidhu

पंजाब कांग्रेस में खींचतान खत्म नहीं हो रही है। प्रताप सिंह बाजवा और राजा वड़िंग के बाद मालविका सूद सच्चर ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सिद्धू की मोगा रैली से दूरी बना ली है। इसके अलावा उन्होंने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से लिखित में सिद्धू के खिलाफ शिकायत की है।  लोकसभा चुनाव नजदीक हैं और इस बीच पंजाब कांग्रेस में अंतर्कलह थमती नहीं दिख रही है। पार्टी में विरोध के बावजूद नवजोत सिंह सिद्धू रविवार को मोगा में एक रैली करेंगे। अब सिद्धू के खिलाफ मोगा विधानसभा सीट की कांग्रेस प्रभारी मालविका सूद सच्चर उतर आई हैं। मालविका सूद सच्चर अभिनेता सोनू सूद की बहन हैं।मालविका ने पंजाब कांग्रेस प्रभारी योगेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को सिद्धू के खिलाफ लिखित शिकायत भेजी है। इसमें मालविका ने सिद्धू पर पार्टी का अनुशासन भंग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। इतना ही नहीं मालविका ने बैठक कर सभी कार्यकर्ताओं को सिद्धू की रैली में न जाने का निर्देश भी दिया है।
अमर उजाला से बातचीत में मालविका ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू की रविवार को होने वाली रैली के बारे में उन्हें बतौर विधानसभा प्रभारी पंजाब की लीडरशिप से कोई संदेश नहीं मिला है। ऐसे में इसे कांग्रेस की रैली कैसे कहा जा सकता है?  विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता असमंजस की स्थिति में हैं।

सिद्धू ने भी उन्हें इस रैली का कोई निमंत्रण नहीं भेजा है। मालविका ने बताया कि ‘जीतेगा पंजाब जीतेगी कांग्रेस’ नारे के साथ छपे रैली के कुछ बैनरों में उनकी व राजा वड़िंग की फोटो लगी है। इसका उन्होंने सिद्धू के पास विरोध दर्ज कराया कि अनुमति के बगैर उनकी फोटो क्यों इस्तेमाल की गई है? इसके बाद उनकी फोटो को हटा दिया गया है। मालविका ने कहा कि जो व्यक्ति रैली को आयोजित कर रहा है और अपनी फोटो वाले निमंत्रण भेज रहा है, उसका मोगा हलके से कोई संबंध नहीं है। यह व्यक्ति निहाल सिंह वाला से है।

उधर, सिद्धू के नजदीकी मनसिमरत सिंह शैरी रियाड का कहना है कि सिद्धू आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की मजबूती के लिए मोगा में रैली कर रहे हैं। इस रैली से अगर कांग्रेस के कुछ नेताओं में असुरक्षा की भावना पैदा होती है तो फिर इसमें सिद्धू की कोई गलती नहीं है। किसी के विरोध करने से कुछ नहीं होगा। रैली तय समय पर ही होगी।

Share :
TagschandigarhPBnews
Previous Article

Noida में दिल दहलाने वाली वारदात: चाकू ...

Next Article

Jalandhar Crime: पुलिस और बदमाशों के बीच ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • PGI
    Chandigarh Newsपंजाब

    PGI में डॉक्टर से मारपीट: बच्चे के गले के निशान पर भड़के परिजन, जेआर को थप्पड़ मारे

    May 24, 2025
    By hinditvnews
  • 17 02 2024 Fpp 23654979
    पंजाब

    Farmers Protest: शंभू बार्डर पर बढ़ा तनाव, किसान नेताओं की भी नहीं सुन रहे युवा; दिखे खालिस्तान समर्थक पोस्टर

    February 17, 2024
    By hinditvnews
  • cm
    CHANDIGHAR

    चंडीगढ़ ने सौर ऊर्जा में कई बड़े राज्यों को पछाड़ा, पैदा कर रहा 65.52 मेगावाट बिजली

    August 2, 2024
    By hinditvnews
  • Congress
    पंजाब

    Lok Sabha Election 2024: पंजाब में कांग्रेस सांसदों की रिपोर्ट निगेटिव, स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में नहीं हो पाया कोई ...

    March 11, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब में भीषण गर्मी: पारा 41.7 डिग्री, राहत के फिलहाल आसार नहीं

    May 14, 2025
    By hinditvnews
  • Cm Bhagwant Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    1200 नौकरियां: अमृतसर में मिल्कफेड विस्तार की नींव रखेंगे सीएम, बरनाला में बनेगा वृद्धाश्रम

    April 9, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Snowfall
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ढाई महीने बाद टूटा सूखा, सेब और गेंहू को मिली संजीवनी; बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को मिलेगी रफ्तार

  • मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आईआईटी मंडी छात्र कमरे में फंदे से लटका मिला, सुसाइड नोट नहीं मिला

  • Negi
    himachaal appleहिमाचल प्रदेश

    Himachal Apple Season: किलो के हिसाब से बिकेगा सेब, वजन नहीं किया तो आढ़तियों पर की जाएगी कार्रवाई

Timeline

  • September 15, 2026

    दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

  • September 15, 2026

    राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

  • September 15, 2026

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • September 15, 2026

    पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • September 15, 2026

    Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Arrest

    दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Ram mandir

    राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Rape

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.