Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • राहुल गांधी को हाईकोर्ट से राहत, एफआईआर की मांग वाली याचिका खारिज

  • Panipat Crime: मां के साथ लिवइन में रह रहे प्रेमी ने किया बेटी से दुष्कर्म

  • Amritsar: अटारी बॉर्डर रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू

  • Punjab विधानसभा में हंगामा: सीएम पर शराब पीकर आने का आरोप, कांग्रेस का वॉकआउट

  • Nainital: पहचान छिपाकर युवती से शोषण, धर्म परिवर्तन की कोशिश; FIR दर्ज

शिमला
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›HPSEB Protest: शिमला में गरजे बिजली बोर्ड कर्मचारी, बोले- मांगें नहीं मानीं तो करेंगे उग्र आंदोलन

HPSEB Protest: शिमला में गरजे बिजली बोर्ड कर्मचारी, बोले- मांगें नहीं मानीं तो करेंगे उग्र आंदोलन

By hinditvnews
August 10, 2023
402
0
Download (14)

पुरानी पेंशन बहाल नहीं होने से नाराज बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने वीरवार को प्रदेश भर में हल्ला बोला। बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस शिमला सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भोजनावकाश के दौरान बोर्ड की कर्मचारी यूनियनों और इंजीनियरों के संयुक्त मोर्चे के बैनर तले प्रदर्शन किए गए। इस दौरान स्मार्ट मीटर लगाने और बोर्ड से परियोजनाओं, संचार व उत्पादन विंगों को अलग करने का विरोध किया गया।

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी को दोबारा नियुक्ति देने के फैसले पर मुख्यमंत्री सुक्खू से पुनर्विचार करने की मांग भी की गई। प्रदर्शन में कर्मचारियों के अलावा पेंशनर भी शामिल हुए। राजधानी शिमला स्थित बिजली बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस के बाहर सैकड़ों कर्मचारियों और अभियंताओं ने अपनी मांगो को लेकर नारेबाजी की। प्रबंधन के माध्यम से मुख्यमंत्री को बोर्ड विघटन से नुकसान बारे एक ज्ञापन भी सौंपा।

इस अवसर पर संयुक्त मोर्चा के सह-संयोजक हीरा लाल वर्मा ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार से कर्मचारियों को बहुत ज्यादा अपेक्षाएं हैं लेकिन अफसरशाही द्वारा बिजली बोर्ड को कमजोर करने बारे एक के बाद एक लिए जा रहे फैसलों से बिजली कर्मचारियों की भावनाएं आहत हुई हैं। बिजली बोर्ड में अभी तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी अफसरशाही आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जानबूझ कर पुरानी पेंशन बहाली की अधिसूचना को टाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 3,000 करोड़ रुपये की स्मार्ट मीटरिंग कर प्रदेश की जनता व बिजली बोर्ड पर अतिरिक्त बोझ डालने की तैयारियां हैं। बिजली बोर्ड से परियोजनाओं, संचार व उत्पादन विंगों को अलग करने का सीधा-सीधा असर प्रदेश के बिजली कर्मचारी, पेंशनरों व बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।

कर्मचारियों व पेंशनरों की सामाजिक सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। बिजली उपभोक्ताओं को बिजली खपत की अदायगी महंगी दरों से करनी पडे़गी। उन्होंने बिजली नियामक आयोग व ट्रांसमिशन यूटिलिटी को भी आगाह करते हुए कहा की वह बिजली बोर्ड के प्रति अपने दृष्टिकोण को बदलें और इसकी कार्य प्रणाली में दखलंदाजी कम करें। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने बिजली बोर्ड में नियमित प्रबंध निदेशक को नियुक्त करने की मांग भी उठाई।

कहा बीते चार माह से बोर्ड को एक अस्थायी प्रबंध निदेशक से चलाया जा रहा है, इससे बोर्ड की कार्य प्रणाली में ठहराव आ गया है। आलम यह है कि 20 मई को हुई सर्विस कमेटी के मिनट्स अभी तक लागू नहीं हो पाए हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि अगर मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो कर्मचारी और पेंशनर सड़कों पर उतरने को विवश होंगे।

Share :
Tagshp electricity boardhp newsHPSEB Protestshimla news
Previous Article

Road Accident: शिमला के देलठ में 100 ...

Next Article

जलजनित रोग: पीलिया और डायरिया को लेकर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Snow
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather:भारी बारिश, अटल टनल में 3 फीट बर्फबारी, सड़कों पर मलबा

    March 20, 2026
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: तुर्किये सेब पर बैन की मांग को लेकर PM से मिलेंगे CM सुक्खू

    May 19, 2025
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: कालका-शिमला ट्रेन को ग्रीन हाइड्रोजन से चलाने के लिए सीएम सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

    November 4, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manaliचंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: ऊंचाई पर बर्फबारी, लाहौल-पांगी में स्कूल बंद, सैकड़ों सड़कें ठप

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हाईकोर्ट असंतुष्ट: हिमाचल में निगमों की वित्तीय सुधार योजना पर उठाए सवाल

    May 7, 2025
    By hinditvnews
  • Hamirpur
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    राज्य चयन आयोग: हिमाचल में महिला अभ्यर्थियों को भी आवेदन शुल्क देना होगा

    May 29, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Chitta
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ताया ने पढ़ाया, चिट्टे के नशे में फंसे Nephew ने खुद थाने पहुंचाया

  • 06 10 2024 Sanjauli Mosque 23810648
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Masjid Dispute: मुस्लिम पक्ष गिराएगा मस्जिद का अवैध ढांचा, खुद ही उठाना होगा खर्च; कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

  • hpbose
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    डीएलएड में घटती रुचि: सिर्फ 15.5 हजार आवेदन, नौकरी नहीं मिलने से घटा रुझान

Timeline

  • May 1, 2026

    राहुल गांधी को हाईकोर्ट से राहत, एफआईआर की मांग वाली याचिका खारिज

  • May 1, 2026

    Panipat Crime: मां के साथ लिवइन में रह रहे प्रेमी ने किया बेटी से दुष्कर्म

  • May 1, 2026

    Amritsar: अटारी बॉर्डर रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू

  • May 1, 2026

    Punjab विधानसभा में हंगामा: सीएम पर शराब पीकर आने का आरोप, कांग्रेस का वॉकआउट

  • May 1, 2026

    Nainital: पहचान छिपाकर युवती से शोषण, धर्म परिवर्तन की कोशिश; FIR दर्ज

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rahul Gandhi

    राहुल गांधी को हाईकोर्ट से राहत, एफआईआर की मांग वाली याचिका खारिज

    By hinditvnews
    May 1, 2026
  • Rape

    Panipat Crime: मां के साथ लिवइन में रह रहे प्रेमी ने किया बेटी से दुष्कर्म

    By hinditvnews
    May 1, 2026
  • Atari

    Amritsar: अटारी बॉर्डर रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू

    By hinditvnews
    May 1, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.