Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

  • India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

  • Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

  • Bisleri International Partners with State Bank of India to Drive Responsible Plastic Waste Management Under its 'Bottles for Change' Initiative

  • Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

पंजाब
Home›पंजाब›पूर्व प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित के इस्तीफे से पूरे चंडीगढ़ को नुकसान, लोगों से जुड़े अहम मुद्दे लटके; ये कार्य होने थे पूरे

पूर्व प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित के इस्तीफे से पूरे चंडीगढ़ को नुकसान, लोगों से जुड़े अहम मुद्दे लटके; ये कार्य होने थे पूरे

By hinditvnews
February 5, 2024
313
0
Banwari Lal

तीन माह से सलाहकार पद खाली होने के बीच यूटी प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित (Banwari lal Purohit Resign) के इस्तीफा देने से शहर को खासा नुकसान हुआ है। शहरवासियों को अब उम्मीद थी कि लोकसभा चुनाव से पहले उनके लंबित पड़े मुद्दें अब सुलझ जाएंगे लेकिन उनके इस्तीफे से वे मुद्दे धरे के धरे रह जाएंगे। ए प्रशासक आएंगे और वह नए सिरे से शहर के मुद्दों को समझेंगे।

HIGHLIGHTS

  1. पूर्व प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित के इस्तीफे से पूरे चंडीगढ़ को नुकसान,
  2. लोगों से जुड़े अहम मुद्दे लटके
  3. लीज टू फ्री होल्ड और कनवर्जन पॉलिसी पर चल रहा काम Chandigarh  News: तीन माह से सलाहकार पद खाली होने के बीच यूटी प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित (Banwari lal Purohit Resign) के इस्तीफा देने से शहर को खासा नुकसान हुआ है।क्योंकि शहरवासियों को अब उम्मीद थी कि लोकसभा चुनाव से पहले उनके लंबित पड़े मुद्दें अब सुलझ जाएंगे क्योंकि प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने भी अलग अलग मुद्दों पर लोगों को आश्वासन दिया था कि उनके कार्यकाल में ही वह इनका हल करेंगे।

    बनवारी लाल के इस्तीफे से शहरवासियों को लगा झटका

    ऐसे में पुरोहित के जाने से शहरवासी इसे काफी बड़ा झटका मान रहे हैं। इस समय प्रशासक पुरोहित के आदेश पर प्रशासन कई नीतियों और लोगों को राहत देने के मुद्दों पर मंथन भी कर रहा था। प्रशासक पुरोहित अपने दो साल पांच माह के कार्यकाल में लोगों से अब उन मुद्दों को समझ भी चुके थे कई मामलों को निपटाने के लिए वह खुद गृह मंत्रालय के संपर्क में थे।

    धरे के धरे रह जाएंगे शहरवासियों के मुद्दे

    भाजपा के नेता भी मान रहे है कि लोकसभा चुनाव से पहले अब मुद्दों को निपटाने का मौका था। इसका चुनाव में उन्हें नुकसान झेलना पड़ सकता है। शहरवासियों के अनुसार अब नए प्रशासक आएंगे और वह नए सिरे से शहर के मुद्दों को समझेंगे जब तक उन्हें सुलझाने का मौका आएगा तब तक आचार संहिता लागू हो जाएगी और मुद्दें धरे के धरे रह जाएंगे।

    जबकि प्रशासन की अफसरशाही नियमों को हवाला देते हुए इन मुद्दों को सुलझाने के पक्ष में नहीं थी लेकिन प्रशासक के आदेश पर इन पर काम हो रहा था। इलेक्ट्रिक पॉलिसी में भी दो माह पहले जो संशोधन करके कोटा सिस्टम खत्म किया गया था वह भी प्रशासक के कारण हो पाया था।

    कौन कौन से अहम मुद्दें हैं?

    प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने लाल डोरे के बाहर बने निर्माण को नियमित करने के लिए कमेटी और नीति बनाने के लिए कहा था, जिस पर काम हो रहा था।यह शहर का 20 साल पुराना मुद्दा है।हर राजनीति दल के घोषणा पत्र में लाल डोर के बाहर बने निर्माण को नियमित करने का दावा किया जाता है।

    कॉलोनियों के 80 फीसद मकानों में लोगों के पास मालिकाना हक नहीं

    प्रशासक के आदेश पर ही शहर की पुनार्वास कॉलोनियों में बने मकानों का सर्वे हुआ है। संपदा विभाग की ओर से यह सर्वे रिपोर्ट प्रशासन को भेजी गई है। जिसमे मकानों का मालिकाना हक देने के लिए नीति बनाने का दावा किया गया था। कॉलोनियों में 80 फीसद से ज्यादा मकान ऐसे है जिसमे लोगों के पास मालिकाना हक नहीं है।

    यह कार्य भी होने था पूरा

    प्रशासक ने 62 हजार हाउसिंग बोर्ड के मकानों में किए गए जरूरत के अनुसार किए गए बदलाव (नीड बेसिस चेजिंज) की सिफारिशों को लागू करने के लिए नीति बनाने का दावा किया था। यह भी कहा था कि इसके बाद कोई भी व्यक्ति अतिरिक्त निर्माण न करे। ऐसे में यहां पर रहने वाले हजारों परिवारो को झटका लगा है।इस समय प्रशासन दिल्ली पेट्रन पर वन टाइम राहत देने की पालिसी पर भी मंथन कर रहा था।

    लीज टू फ्री होल्ड और कनवर्जन पॉलिसी पर चल रहा काम

    उद्योगपतियों का लीज टू फ्री होल्ड और कनवर्जन पॉलिसी पर काम चल रहा है। इसके लिए प्रशासन की ओर से गृह मंत्रालय को भी फाइल भेजी है।अधिकारी इस नीति के लिए शहर में सर्वे कर चुके हैं। उद्योगपति और व्यापारी नीति के ड्राफट का इंतजार कर रहे हैं। सलाहकार समिति की बैठक में भी प्रशासक की ओर से यह आश्वसन दिया गया था। इसके साथ ही वैट के पुराने मामले निपटाने के लिए भी नीति आने वाली थी।

    शेयर वाइज प्रॉपर्टी पंजीकरण की आस में लोग

    इस समय शहर में शेयर वाइज प्रॉपर्टी के पंजीकरण पर रोक लगी हुई थी। प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े लोगों को उम्मीद थी कि चुनाव से पहले यह रोक हट जाएगी। पिछले एक साल से यह पंजीकरण रूका हुआ है।

    कनवर्जन पॉलिसी सुलझाने का बनवारी लाल ने किया था वाद

    प्रशासक ने वायदा किया था कि वह अपने कार्यकाल में ही लीज टू फ्री होल्ड और कनवर्जन पॉलिसी का मामला सुलझाएंगे।उद्योगपति और व्यापारी अब सिर्फ फैसले का इंतजार कर रहे थे। वह पिछले 15 साल से समस्याओं से जूझ रहे हैं।अब राहत मिलनी चाहिए। – 

     

    निर्मल दत्त ने क्या कहा?

    दो माह पहले ही प्रशासक पुरोहित ने यह घोषणा की थी कि हाउसिंग बोर्ड के मकानों में रहने वाले लोगों को जरूरत के अनुसार किए गए बदलावों को नियमित करने के लिए नीति बनाई जाएगी तब से इन मकानों में रहने वाला 62 हजार परिवार के बीच उम्मीद जाग गई थी। अपने मकानों को बचाने के लिए लोगों ने लंबा संघर्ष किया है। -निर्मल दत्त, चेयरमैन, सीएचबी रेजिडेंट्स फेडरेंशन

    नए सिरे से फाइलों पर होगा काम

    प्रशासक पुरोहित सभी मामलों को अच्छी तरह से जानते थे और उन्होंने उन्हें सुलझाने का आश्वासन दिया था। तीन माह से सलाहकार का पद खाली थी शायद अभी तक राहत की घोषणा नहीं हुई लेकिन अब प्रशासक ने ही इस्तीफा दे दिया अब फिर से नए प्रशासक आएंगे।जिसके बाद नए सिरे से फाइलों पर काम होगा। -चरणजीव सिंह, अध्यक्ष, व्यापार मंडल

    लाल डोरे के बाहर बने निर्माण होने चाहिए रेगुलर

    लाल डोरे के बाहर बने निर्माण रेगुलर होने चाहिए। इसके साथ-साथ किसान चाहते हैं कि लैंड पूलिंग पॉलिसी को लागू किया जाए पिछले दिनों वह प्रशासक से मिले थे जिन्होंने नीति को बनाने का आश्वासन दिया था।

Share :
Tagsइस्तीफे से पूरे चंडीगढ़ को नुकसानबनवारी लाल पुरोहित
Previous Article

बद्दी अग्निकांड: वेलेंटाइन डे का ऑर्डर पूरा ...

Next Article

पैसे के लालच में देह व्यापार से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Boder
    Chandigarh Newsपंजाब

    हुसैनीवाला बॉर्डर: रिट्रीट सेरेमनी में आमने-सामने BSF और पाक रेंजर्स, गूंजे नारे

    May 21, 2025
    By hinditvnews
  • Chd
    पंजाब

    Loksabha Election: चंडीगढ़ में एक निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन लिया वापस

    May 18, 2024
    By hinditvnews
  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    जल विवाद से पहले हल: आज से पंजाब-हरियाणा-राजस्थान को मिलेगा पानी, CM मान नंगल पहुंचेंगे

    May 21, 2025
    By hinditvnews
  • punjab
    पंजाब

    जगरांव में हादसा: बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन पेड़ से टकराई, एक बच्चे की मौत, भड़के लोगों ने ...

    August 6, 2024
    By hinditvnews
  • Maan
    CHANDIGHARपंजाब

    दिल्ली चुनाव: पंजाब के 352 नेता दिल्ली में डेरा डालेंगे, CM मान सक्रिय”

    January 10, 2025
    By hinditvnews
  • Tower
    पंजाब

    Chandigarh: करीब 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा व्यक्ति, पंजाब के सीएम से मिलने की मांग रखी

    June 11, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Jai
    ऊनाकिन्नौरमंडीशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में अपने गढ़ों को मजबूत कर रहे कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget 2025: जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ेगा, ड्रोन टैक्सी सेवाएं शुरू होंगी

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    आंसू, ढांढस और इंतजार: हिमाचल में भयंकर बाढ़ में बहे 36 लोगों का सुराग नहीं, कोने-कोने में तलाश

Timeline

  • September 5, 2026

    DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

  • September 5, 2026

    India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

  • September 5, 2026

    Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

  • September 5, 2026

    Bisleri International Partners with State Bank of India to Drive Responsible Plastic Waste Management Under its 'Bottles for Change' Initiative

  • September 5, 2026

    Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

    DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

    India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

    Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.