Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

  • RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

  • Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect Crops

  • Family Office Summit 2026 Concludes on a High Note, Cementing Its Place as India's Premier Gathering for Private Wealth

  • Galgotias University Brings Together 800 Athletes for Uttar Pradesh Youth Basketball Championship 2026

पंजाब
Home›पंजाब›पंजाब: आतंकी की बम से खुद ही मौत, पाकिस्तान से आया था विस्फोटक

पंजाब: आतंकी की बम से खुद ही मौत, पाकिस्तान से आया था विस्फोटक

By hinditvnews
May 28, 2025
253
0
Bome

पंजाब में आतंकी के उड़े चिथड़े:जिस बम से दूसरों को मारना चाहता था उसी से खुद मरा, पाकिस्तान से आया था विस्फोटक

हिंदी टीवी न्यूज़, अमृतसर (पंजाब) Published by: Megha Jain Updated Tue, 27 May 2025

पंजाब के अमृतसर में आतंकी ग्रुप बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी बम ब्लास्ट में मारा गया। आंतकी जिस बम से दूसरों को मारना चाहता था उससे उसके ही चिथड़े उड़ गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि विस्फोटक पाकिस्तान से आया था।

पंजाब को बम धमाके से दहलाने की साजिश रच रहे आतंकी बम ब्लास्ट में मारा गया। ब्लास्ट होने से आंतकी के चिथड़े उड़ गए। अमृतसर में मजीठा रोड पर नौशिहरा इलाके में रिहायशी कॉलोनी डिसेंट एवेन्यू के पास मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। डीईजी बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति हथियारों व गोला-बारूद की खेप उठाने आया था। इसी दौरान धमाका हो गया और उसके चिथड़े उड़ गए।

माके की सूचना मिलने के बादबल कलां चौकी के इंचार्ज जोगिंदर सिंह और अमृतसर देहाती पुलिस के एसएसपी मनिंदर सिंह मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। देर शाम मृतक की पहचान छेहरटा निवासी नितिन के रूप में की गई जो पेशे से ऑटो चालक था।

एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान की तरफ से पंजाब के माहौल को लगातार खराब करने की कोशिश की जा रही है। इसी साजिश के तहत बॉर्डर पार से विस्फोटक की खेप भेजी गई थी, जिसे उक्त व्यक्ति लेने पहुंचा था। किसी वजह से अचानक धमाका हो गया और उसके हाथ और पैर के चीथड़े उड़ गए। आसपास आग भी लग गई। पुलिस ने गंभीर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया था जहां इलाज दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसकी जेब से कुछ सबूत मिले हैं जिससे यह साफ है कि वह किसी के इशारे पर इस खेप को उठाने आया था। गौरतलब है कि आतंकी संगठन बब्बर खालसा पंजाब में ग्रेनेड धमाके करवाने में शामिल रहा है। वह लगातार माहौल को खराब करने की कोशिश करा है और संभवत: यह भी उसी साजिश का हिस्सा हो सकता है। बीकेआई को पाकिस्तान में बैठा आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और उसके हैंडलर ऑपरेट कर रहे हैं।

घटना के बाद इलाके में नाकाबंदी
बाक्स : वारदात के तुरंत बाद पुलिस की ओर से पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है। इतना ही नहीं जिला शहरी पुलिस की ओर से भी पूरे शहर में जगह-जगह नाकाबंदी कर वाहनों और राहगीरों की अच्छे से चेकिंग की जा रही है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सुरक्षा लेकर कड़े इतजाम किए गए हैं। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा सकती। कॉलोनी में रहने वाले लोगों से पूछताछ के अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस-थानों और चौकियों पर हुए हैं कई ग्रेनेड अटैक
पिछले कुछ महीनों में पंजाब के पुलिस थानों व चौकियों पर कई ग्रेनेड अटैक हो चुके हैं। यही नहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर भी ग्रेनेड फेंका गया था। इन सभी हमलों की जिम्मेदारी बीकेआई के आतंकियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से ली थी। इसीलिए पुलिस को आशंका है कि इस खेप को भी बीकेआई के इशारे पर मंगवाया गया था लेकिन किसी वजह से विस्फोट हो गया जिससे उनकी साजिश का भंडाफोड़ हो गया।

ब्लास्ट में मरने वाला व्यक्ति चलाता था ऑटो
पुलिस ने बताया कि ब्लास्ट में मारे गए व्यक्ति की पहचान नितिन के रूप में हुई है जो छेहरटा इलाके में रहता था। पेशे से वह ऑटो चालक था। पुलिस के अनुसार उसे किसी आतंकी संगठन ने पैसे का लालच देकर विस्फोटक उठाकर आगे देेने के लिए कहा होगा। वह सामान से अंजान था इसी वजह से ब्लास्ट हुआ और वह उसकी चपेट में आ गया। पुलिस मृतक के घर की तलाशी लेने पहुंच चुकी है। परिवार का कहना है कि नितिन नशे का आदी था। उसे नशे का लालच देकर साजिश के तहत फंसाया गया हो सकता है।

 

Share :
Tagsamritsar newschandigarhhindi newspunjab news
Previous Article

शिमला: विमल नेगी मौत मामले में भाजपा ...

Next Article

पंजाब: प्रशासनिक फेरबदल, 15 अफसरों का तबादला, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Congress
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Congress: कांग्रेस की नई कार्यकारिणी गठन की तैयारी शुरू

    November 15, 2024
    By hinditvnews
  • Images (5)
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather Update: मैदानी इलाकों में चटख धूप-पहाड़ों पर बर्फबारी, चोटियों पर हिमस्खलन की चेतावनी

    February 22, 2024
    By hinditvnews
  • Jairam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: विमल नेगी मौत मामला CBI को सौंपने पर सियासी प्रतिक्रियाएं

    May 23, 2025
    By hinditvnews
  • Pollution
    manaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में प्रदूषण प्रमाणपत्र बनवाने पर लगेगा ग्रीन टैक्स

    October 4, 2024
    By hinditvnews
  • weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट

    May 9, 2025
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: विजिलेंस ब्यूरो को RTI से बाहर करने पर हाईकोर्ट की रोक

    May 21, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • weather
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के कुछ भागों में इस दिन भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन से 65 सड़कें बाधित

  • 2024
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में पिछली बार कब और कितने चरणों में हुआ चुनाव

  • HRTC
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बस किराया दोगुना फैसले पर विरोध, सरकार ला सकती है नया प्रस्ताव

Timeline

  • July 30, 2026

    At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

  • July 30, 2026

    RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

  • July 30, 2026

    Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect Crops

  • July 30, 2026

    Family Office Summit 2026 Concludes on a High Note, Cementing Its Place as India's Premier Gathering for Private Wealth

  • July 30, 2026

    Galgotias University Brings Together 800 Athletes for Uttar Pradesh Youth Basketball Championship 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • At 20th Marcon, Stalwarts To Explore Ai Innovations, Other Key Discourses In The Ecosystem

    At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Rsb Group Celebrates 4th Edition Of 'ek Pahal' Annual Day – Championing A Future Beyond Dreams

    RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond ...

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch With Animal Alarm To Help Farmers Protect Crops

    Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect ...

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.