Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Crompton's New Super Premium Fans Bring Design and Smart Comfort Together

  • Ageas Federal Life Insurance Launches Wealth Infinity Plan a Unit Linked Life Insurance Plan That Builds Wealth and Supports Goals Across all Life Stages

  • Northern Arc Diversified Debt Fund Raises Rs. 400 Crore+

  • REVA University inaugurates Centre for Distance & Online Education

  • OneSight EssilorLuxottica Foundation and Narayana Nethralaya Urge a Safe, Vision-Friendly and Animal-Friendly Diwali

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Haldwani Violence: हल्द्वानी के बवाल में छह की मौत, उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश; बाजार-स्कूल बंद

Haldwani Violence: हल्द्वानी के बवाल में छह की मौत, उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश; बाजार-स्कूल बंद

By hinditvnews
February 9, 2024
461
0
Haldwani Violence

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए डीएम वंदना ने रात में ही कर्फ्यू लगाते हुए उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश भी दे दिए हैं। रात में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। चार कंपनी पीएसी समेत जिले भर के थाने व चौकियों का स्टाफ बनभूलपुरा पहुंच गया। उपद्रवी चिन्हित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को बाजार सभी स्कूलों को बंद रखने के भी निर्देश जारी किए हैं।

HIGHLIGHTS

  1. – सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने गई थी टीम, कर्फ्यू लगाया
  2. – उपद्रवियों ने घेरकर किया पथराव, गोलियां चलाई और थाना जलाया, आज बाजार व स्कूल बंद
  3. – एसडीएम, एसपी समेत 250 से अधिक घायल पहुंचे अस्पताल, रात में इंटरनेट सेवा बंद हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी के चर्चित बनभूलपुरा में सरकारी भूमि पर बने अवैध मदरसा व नमाज स्थल को ध्वस्त करने गई पुलिस, प्रशासन व नगर निगम की टीम पर समुदाय व‍िशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। इस दौरान उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाने में आग लगा दी। वहां खड़े पुलिस व मीडियाकर्मियों के दर्जनों वाहन पेट्रोल बम से जला डाले। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह थाने से भागकर जान बचाई।

    बवाल में छह लोगों की मौत

    बवाल में देर रात दो बजे तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। महिला एसडीएम व एसपी समेत करीब 250 से अधिक लोग पथराव में चोटिल लोग अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।

    उपद्रव‍ियों को देखते ही गोली मारने के आदेश

    तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए डीएम वंदना ने रात में ही कर्फ्यू लगाते हुए उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश भी दे दिए हैं। रात में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। चार कंपनी पीएसी समेत जिले भर के थाने व चौकियों का स्टाफ बनभूलपुरा पहुंच गया। उपद्रवी चिन्हित किए जा रहे हैं। वहीं, शुक्रवार को बाजार एवं सभी स्कूलों को बंद रखने के भी निर्देश जारी किए हैं।

    बनभूलपुरा में अतिक्रमण तोड़ने पहुंची थी टीम

    बता दें कि बनभूलपुरा वही इलाका है जहां पिछले साल रेलवे की भूमि पर बसी 50 हजार की आबादी वाली बस्ती को खाली कराने का हाई कोर्ट ने आदेश दिया था। पुलिस-प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए पूरी तैयारी भी कर ली थी। इसी बीच मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया और वर्तमान में विचाराधीन है।

    मुस्लिम बहुल क्षेत्र में बनभूलपुरा के मलिक का बगीचा में पिछले दिनों नगर निगम और प्रशासन की टीम अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान यहां अवैध मदरसा और नमाज स्थल भी मिला। गुरुवार दोपहर सवा चार बजे करीब पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर अतिक्रमण तोड़ने पहुंची थी।

    प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के अलावा पुलिस व निगम कर्मचारी मिलाकर करीब 700 लोगों की फोर्स थी, लेकिन जैसे ही बुलडोजर और टीम आगे बढ़े। चारों तरफ से पथराव शुरू हो गया। देखते ही देखते करीब 10 हजार से अधिक मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ जुट गई।

    सड़क से लेकर घरों की छतों से पत्थर बरसने लगे। एसडीएम कालाढूंगी रेखा कोहली, एसपी हरबंस सिंह, एसओ प्रमोद पाठक समेत पुलिस, निगमकर्मी संग पत्रकारों को पत्थर लगे। छह बजे तक बवाल पूरे क्षेत्र में फैल चुका था। भारी संख्या में उपद्रवी बनभूलपुरा थाने पहुंच गए। जहां उन्होंने थाने के बाहर खड़े पुलिस व मीडियाकर्मियों के एक दर्जन से अधिक वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा अलग-अलग इलाकों में 50 से अधिक वाहन जलाए गए हैं। इसमें पीएसी व पुलिस की दो बस, सड़कों पर खड़े चौपहिया व दोपहिया वाहन शामिल हैं। दर्जनों वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया है।

    बनभूलपुरा मामले में हाई कोर्ट का राहत देने से इनकार

    हाई कोर्ट ने हल्द्वानी में बनभूलपुरा क्षेत्र के मलिक का बगीचा व अच्छन खान के बगीचे में अतिक्रमण ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की। अवकाशकालीन न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने याचिकाकर्ता साफिया मलिक व अन्य को किसी तरह की राहत नहीं देते हुए अगली सुनवाई की तिथि 14 फरवरी नियत कर दी है।यह मामला इतना संवेदनशील था कि सरकार की ओर से महाधिवक्ता व अन्य सरकारी अधिवक्ता पेश हुए। उन्होंने कोर्ट को बताया कि यह भूमि बिना कमिश्नर की अनुमति के कई बार हस्तांतरित की गई है, जबकि यासीन मलिक को यह भूमि कृषि उपयोग के लिए दी गई थी। शर्त थी कि इसमें बिल्डिंग नहीं बनाई जाएगी। यह भूमि ट्रांसफर नहीं हो सकती, लेकिन फिर भी बिक्री कर दी गई, जो नियम विरुद्ध है।याचिकाकर्ता का कहना था कि उनके पास 1937 की लीज है, जो मलिक परिवार से मिली है। सरकार इसमें कब्जा नहीं ले सकती। नगर निगम की ओर से जारी नोटिस में मदरसे को अवैध बताते हुए ध्वस्त करने को कहा गया है।

Share :
Tagshindi newsnainital
Previous Article

बद्दी के अरोमा उद्योग में लगी आग ...

Next Article

Himachal Weather Today: हिमाचल में मुसीबत बनी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Apple
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बागवान सावधान, गलत रसायन मिश्रण से सेब को खतरा, विभाग की चेतावनी

    April 24, 2026
    By hinditvnews
  • Hrtc)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HRTC: हिमाचल में कॉलेज विद्यार्थियों के बनेंगे ऑनलाइन बस पास, सॉफ्टवेयर तैयार

    February 23, 2024
    By hinditvnews
  • Congress
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: निर्वाचन विभाग कार्यालय के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, ‘वोट चोर’ लिखकर पुतला फूंका

    September 25, 2026
    By hinditvnews
  • Badoli
    हरियाणा

    दिल्ली में नई सरकार की तैयारी, मोहन लाल बड़ौली बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

    February 10, 2025
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हाईकोर्ट: ₹50 हजार कमाने वाले पति से ₹5 हजार गुजारा भत्ता अनुचित

    August 25, 2026
    By hinditvnews
  • Snow
    HoroscopemanalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालामंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Weather: चोटियों पर बर्फबारी से पहाड़ से मैदान तक बढ़ी ठंड

    December 10, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Election: हिमाचल में प्रत्याशी चयन के मोर्चे पर तीन सीटों पर फिर ठिठकी कांग्रेस

  • Rape
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जुड़वां नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

  • Swachh Bharat Mission
    healthस्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में 3,443 गांव बनेंगे ओडीएफ प्लस मॉडल, 604 गांवों का हो चुका है पंजीकरण

Timeline

  • November 5, 2026

    Crompton's New Super Premium Fans Bring Design and Smart Comfort Together

  • November 5, 2026

    Ageas Federal Life Insurance Launches Wealth Infinity Plan a Unit Linked Life Insurance Plan That Builds Wealth and Supports Goals Across all Life Stages

  • November 5, 2026

    Northern Arc Diversified Debt Fund Raises Rs. 400 Crore+

  • November 5, 2026

    REVA University inaugurates Centre for Distance & Online Education

  • November 5, 2026

    OneSight EssilorLuxottica Foundation and Narayana Nethralaya Urge a Safe, Vision-Friendly and Animal-Friendly Diwali

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crompton's New Super Premium Fans Bring Design and Smart Comfort Together

    Crompton's New Super Premium Fans Bring Design and Smart Comfort Together

    By hinditvnews
    November 5, 2026
  • Ageas Federal Life Insurance Launches Wealth Infinity Plan a Unit Linked Life Insurance Plan That Builds Wealth and Supports Goals Across all Life Stages

    Ageas Federal Life Insurance Launches Wealth Infinity Plan a Unit Linked Life Insurance Plan That ...

    By hinditvnews
    November 5, 2026
  • Northern Arc Diversified Debt Fund Raises Rs. 400 Crore+

    Northern Arc Diversified Debt Fund Raises Rs. 400 Crore+

    By hinditvnews
    November 5, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.