Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • चंडीगढ़: पानी परियोजना पर मेयर के खिलाफ भाजपा पार्षद

  • Haryana: भ्रष्ट अफसरों पर सख्ती, उसी जिले में नहीं होगी तैनाती

  • Uttarakhand: भाजपा कोर कमेटी की बैठक आज, धामी होंगे शामिल

  • Himachal: शिमला रूट पर 10 अगस्त तक छह ट्रेनें रद्द

  • हिमाचल: स्कूलों में प्रार्थना सभा में 15 मिनट पीटी अनिवार्य

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Shimla News: सरसों तेल, रिफाइंड और जीरे के रेट घटे, लहसुन के दाम 500 पार

Shimla News: सरसों तेल, रिफाइंड और जीरे के रेट घटे, लहसुन के दाम 500 पार

By hinditvnews
February 12, 2024
413
0
Download (51)

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लहुसन 500 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है।  हालांकि इस दौरान सरसों तेल, रिफाइंड और जीरे के घटे दामों से कुछ राहत मिली है।रसोई के बजट को लहसुन के लगातार बढ़ते दामों ने बड़ा झटका दिया है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लहुसन 500 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। लहसुन के दामों में करीब एक हफ्ते में 100 रुपये प्रतिकिलो की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि इस दौरान सरसों तेल, रिफाइंड और जीरे के घटे दामों से कुछ राहत मिली है। कारोबारियों का कहना है कि लहसुन के दाम आसमान पर पहुंचने का कारण कम पैदावार होना है। जिन राज्यों में लहसुन की सबसे ज्यादा खेती की जाती है, वहां इसकी पैदावार में 30 फीसदी की कमी आई है। पिछले वर्ष बरसात में लहसुन की फसल को बर्बाद हो गई थी।इसके साथ ही, किसानों को पिछले कुछ साल से लहसुन की फसल में घाटा हो रहा था, जिसके चलते उन्होंने लहसुन की खेती करना कम कर दिया। शिमला की लोअर बाजार सब्जी मंडी में रविवार को 100 रुपये में 200 ग्राम लहसुन बिक रहा था। सब्जी खरीदने आईं काजल ने बताया कि उन्होंने 50 रुपये का लहसुन खरीदा, जिसमें उन्हें दो ही गुच्छियां मिलीं। आज तक कभी लहसुन इतना मंहगा नहीं खरीदा।अभी बाजार में सिरमौर, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा से लहसुन आ रहा है। लहसुन विक्रेता मनसा राम का कहना है। मंडी में लहसुन की नई फसल आने के बाद ही दाम कम होने की संभावना है। लहसुन मंहगा होने की वजह से ज्नादातर लोग तो दाम पूछकर चले जाते हैं।

नई फसल आने के बाद होंगे दाम कम
लोअर बाज़ार सब्जी मंडी के प्रधान विश्वेश्वर नाथ ने कहा कि पिछले साल लहसुन की फसल कम होने की वजह से आवक कम है। ठंड में लहसुन की मांग अधिक होने से भी दाम बढ़ गए हैं। फरवरी के अंत तक नई फसल आने के बाद ही इसकी कीमतों में कमी आ सकती है।

सरसों तेल और जीरे के दाम एक साल के न्यूनतम स्तर पर
महंगाई के मोर्चे पर सरसों तेल, रिफाइंड और जीरे की घटी कीमतों ने कुछ राहत दी है। अनाज मंडी के कारोबारियों का कहना है कि सरसों तेल और जीरे के दाम पिछले करीब एक साल के न्यूनतम स्तर पर हैं। मिक्स गरम मसाला भी सस्ता हुआ है। जीरे की नई फसल आने के बाद इसकी आपूर्ति बढ़ी है। इससे दामाें में गिरावट आई है। पिछले साल रिटेल में 800 रुपये प्रति किलो तक बिकने वाला जीरा अब 500 रुपये पहुंच गया है। एक महीने में ही इसके दाम 150 रुपये प्रति किलो तक घटे हैं। थोक में जीरा 400 से 450 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। सरसों तेल भी रिटेल में 130 से 145 रुपये प्रति लीटर है। शहर की अनाज मंडी में पी मार्का ग्रेड वन सरसों तेल अब रिटेल में 145 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। बीते महीने यह 160 रुपये प्रति लीटर था।

रिफाइंड के दाम भी 10 रुपये प्रति लीटर तक घटे हैं। कम वजन वाला रिफाइंड पैक 100 रुपये तक मिल रहा है। अनाज मंडी के कारोबारी एवं शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव ठाकुर का कहना है कि काफी समय बाद सरसों तेल, रिफाइंड के दाम घटे हैं। हालांकि राजमा समेत अन्य दालों में पांच से दस रुपये प्रति किलो की तेजी आई है। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक श्रीधर का कहना है कि जीरे के दाम एक साल में सबसे कम हो गए हैं।

नए रिटेल दाम     
उत्पाद               जनवरी                फरवरी
सरसों तेल       150-160 रुपये      135-145 रुपये प्रति लीटर
रिफाइंड         110-120 रुपये       105-110 रुपये प्रति लीटर
जीरा              700 रुपये              500-550 रुपये प्रति किलो

Share :
TagsShimla News.himachal pradesh
Previous Article

Himachal Budget: पर्यटन कारोबारियों को टैक्स में ...

Next Article

Himachal New Roads: सड़क सुविधा से जुड़ेंगी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Rohit
    Horoscopemanalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Guest Teacher Policy: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बोले- गेस्ट टीचर रखना अस्थायी व्यवस्था

    December 17, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    मंडी में आपस में लिपटी मिलीं मृत मां-बेटी, 45 लोग अभी भी लापता; सुन्नी में मिले दो शव

    August 5, 2024
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल HC: 2010 बैच अनुबंध लेक्चररों के नियमितीकरण पर रोक

    July 25, 2026
    By hinditvnews
  • Rajeev
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बिंदल का विक्रमादित्य पर हमला: जनता तय करती है नेतृत्व

    July 9, 2026
    By hinditvnews
  • Crime
    Uncategorizedऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीआईडी इंस्पेक्टर बन शातिर ने फोन कर रखी रकम की डिमांड

    December 8, 2023
    By hinditvnews
  • Mandi
    HoroscopemanaliNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालामंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: मौसम खुला, दुश्वारियां बरकरार

    December 30, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Tourism: बर्फबारी की उम्मीद में वीकेंड पर उमड़े सैलानी

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: छह दिन भारी बारिश का अलर्ट, आईएमडी की चेतावनी

  • Download (75)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: ‘कांग्रेस को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं’, राज्यपाल से मिलने के बाद बोले नेता प्रतिपक्ष

Timeline

  • August 5, 2026

    चंडीगढ़: पानी परियोजना पर मेयर के खिलाफ भाजपा पार्षद

  • August 5, 2026

    Haryana: भ्रष्ट अफसरों पर सख्ती, उसी जिले में नहीं होगी तैनाती

  • August 5, 2026

    Uttarakhand: भाजपा कोर कमेटी की बैठक आज, धामी होंगे शामिल

  • August 5, 2026

    Himachal: शिमला रूट पर 10 अगस्त तक छह ट्रेनें रद्द

  • August 5, 2026

    हिमाचल: स्कूलों में प्रार्थना सभा में 15 मिनट पीटी अनिवार्य

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Joshi

    चंडीगढ़: पानी परियोजना पर मेयर के खिलाफ भाजपा पार्षद

    By hinditvnews
    August 5, 2026
  • Nayab

    Haryana: भ्रष्ट अफसरों पर सख्ती, उसी जिले में नहीं होगी तैनाती

    By hinditvnews
    August 5, 2026
  • Dhami

    Uttarakhand: भाजपा कोर कमेटी की बैठक आज, धामी होंगे शामिल

    By hinditvnews
    August 5, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.