Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • UP: सीएम योगी बोले- माफियाओं का खात्मा मेरा प्रिय विषय

  • Haryana News: POCSO केस में पुलिस लापरवाही से आहत दंपती ने बेटी संग खाया जहर

  • Haryana: पानीपत में नया बिजली डिवीजन व दो सब-डिवीजन शुरू, सेवाएं होंगी बेहतर

  • सीएम मान बोले- विवादित वीडियो पर मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा

  • हिमाचल मौसम: 6 दिन बारिश के आसार, 18-19 जून को अंधड़ का अलर्ट

सिरमौरहिमाचल प्रदेश
Home›सिरमौर›Renuka Dam: रेणुका बांध और सुरंगों की भूमि जांचने पहुंचे वैज्ञानिक, मिट्टी के 100 सैंपल जांच में पाए गए ठीक

Renuka Dam: रेणुका बांध और सुरंगों की भूमि जांचने पहुंचे वैज्ञानिक, मिट्टी के 100 सैंपल जांच में पाए गए ठीक

By hinditvnews
February 23, 2024
661
0
Renuka Dham

तीन उच्च संस्थानों के वैज्ञानिकों की 18 सदस्यीय टीम ने मौके का दौरा कर बांध स्थल समेत सुरंग साइट की जमीन जांची।हिमाचल समेत चार राज्यों के लिए महत्वपूर्ण रेणुकाजी बांध परियोजना के निर्माण की उम्मीदें परवान चढ़ने लगी हैं। गुरुवार को तीन उच्च संस्थानों के वैज्ञानिकों की 18 सदस्यीय टीम ने मौके का दौरा कर बांध स्थल समेत सुरंग साइट की जमीन जांची। वैज्ञानिकों ने सुरंगों समेत डैम साइट से लिए मिट्टी के करीब 100 सैंपलों की जांच की। जांच में बांध और सुरंग निर्माण के लिए जमीन सही पाई गई है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई), केंद्रीय जल आयोग और हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन की टीम जमीन की रिपोर्ट जल्द केंद्र को सौंपेगी, जिससे कि इसके निर्माण के लिए जल्द पूरा बजट मिले। रेणुकाजी बांध परियोजना की लागत करीब 7,000 करोड़ रुपये आंकी गई है। अभी तक केंद्र से करीब 1900 करोड़ रुपये हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन (एचपीपीसीएल) को जारी हो चुके हैं। रेणुकाजी बांध परियोजना से हिमाचल को 40 मेगावाट बिजली मिलेगी।जबकि दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और राजस्थान को पानी मिलेगा। सिरमौर जिले की गिरि नदी पर ददाहू के समीप परियोजना का निर्माण होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 दिसंबर 2021 को शिलान्यास किया था। परियोजना निर्माण को लेकर औपचारिकताएं लगभग पूरी कर ली गई हैं। पर्यावरण की अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है। वैज्ञानिकों की टीम के अध्यक्ष व जीएसआई के डीडीजी डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि बांध का निर्माण आधुनिक तरीके और तकनीक से किया जाएगा। बांध निर्माण से जुड़ी तकनीकी खामियों और भूगर्भीय चुनौतियों से निपटने के लिए वैज्ञानिक सर्वेक्षण किया जा रहा है। बताया कि टीम ने बांध और साथ ही बनने वाली डेढ़-डेढ़ किमी की तीन सुरंगों की जमीन की बारीकी से जांच की है। जमीन ठीक पाई गई है। लिहाजा, उम्मीद की जा सकती है कि सुरंगों और बांध निर्माण में किसी तरह की दिक्कतें नहीं आएंगी। टीम में निदेशक जीएसआई विनोद कुमार, डॉ. रंजन कुमार, अनीत राणा, वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक जगन प्रताप सिंह, सीडब्ल्यूसी के पूर्व अध्यक्ष रंजन कुमार सिन्हा, निदेशक सुमेश कुमार, उप निदेशक रणधीर कुमार, राजीव कुमार, आमिर सुहैल, विवेक कुमार, डीजीएम (डिजाइन) अरुण कपूर, शिवा बारवाल, ललित मोहन, परियोजना के जीएम आरके चौधरी, डीजीएम संजीव कुमार आदि शामिल रहे।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi news
Previous Article

Fertilizer: हिमाचल को मिलेगी 2600 टन यूरिया ...

Next Article

Eri silk cultivation: हिमाचल में मार्च-अप्रैल से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Supreem Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    सुप्रीम फटकार: चंडीगढ़ को स्लम बनाया, वेंडर्स को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करें

    May 13, 2026
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: कैबिनेट विस्तार पर महेंद्र भट्ट और बलूनी का बयान

    March 8, 2025
    By hinditvnews
  • Bijli
    Chandigarh Newsपंजाब

    पाकिस्तान में तेल आपूर्ति ठप होने का अलर्ट, एयरपोर्ट व पावर ग्रिड बंद करने की चेतावनी।

    May 20, 2026
    By hinditvnews
  • Murder
    उत्तराखण्ड

    Roorkee Crime: मंगलौर में 26 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या, शव कूड़ेदान में मिला

    February 20, 2025
    By hinditvnews
  • WEATHER
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherउत्तर प्रदेशउत्तराखण्डऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबादिल्लीधर्मशालापंजाबबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनस्वास्थ्यहमीरपुरहरियाणाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: कल से बदलेगा मौसम, 5-6 को बारिश-बर्फबारी, घना कोहरा अलर्ट

    January 1, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सरकारी CBSE स्कूलों में 9वीं का नया सिलेबस लागू, रिकॉर्ड तलब

    May 21, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Cricket Stadium
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    स्टेडियम में इन वस्तुओं को ले जाने पर प्रतिबंध

  • himachal
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    सतलुज में मिले तीन शवों की शिनाख्त, समेज गांव से बहे थे, 33 की तलाश जारी

  • election 2024Himachal Election 2024Lok Sabha Election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Assembly By Election: नौ विधानसभा हलकों में उपचुनाव

Timeline

  • June 16, 2026

    UP: सीएम योगी बोले- माफियाओं का खात्मा मेरा प्रिय विषय

  • June 16, 2026

    Haryana News: POCSO केस में पुलिस लापरवाही से आहत दंपती ने बेटी संग खाया जहर

  • June 16, 2026

    Haryana: पानीपत में नया बिजली डिवीजन व दो सब-डिवीजन शुरू, सेवाएं होंगी बेहतर

  • June 16, 2026

    सीएम मान बोले- विवादित वीडियो पर मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा

  • June 16, 2026

    हिमाचल मौसम: 6 दिन बारिश के आसार, 18-19 जून को अंधड़ का अलर्ट

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Yogi

    UP: सीएम योगी बोले- माफियाओं का खात्मा मेरा प्रिय विषय

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Police

    Haryana News: POCSO केस में पुलिस लापरवाही से आहत दंपती ने बेटी संग खाया जहर

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Bijli

    Haryana: पानीपत में नया बिजली डिवीजन व दो सब-डिवीजन शुरू, सेवाएं होंगी बेहतर

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.