Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • राजस्थान: बच्चों संग टंकी में कूदा दंपती, पूरा परिवार खत्म

  • UP: नकली दवाओं का करोड़ों का फर्जी कारोबार

  • Delhi News: पेपर लीक बिल की सीएम रेखा गुप्ता ने की सराहना

  • Delhi News: E20 मुद्दे पर केजरीवाल का एकजुट होने का आह्वान

  • Haryana: भाई की हत्या का बदला, युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›लखनऊ के शुभांशु अंतरिक्ष फतह करने के लिए तैयार, पिता बोले- गाड़ियों के शौक ने पहुंचाया वायुसेना और अब बेटा नापेगा आसमान

लखनऊ के शुभांशु अंतरिक्ष फतह करने के लिए तैयार, पिता बोले- गाड़ियों के शौक ने पहुंचाया वायुसेना और अब बेटा नापेगा आसमान

By hinditvnews
February 28, 2024
328
0
Untitled Design

पीएम मोदी ने मंगलवार को गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों के नाम की घोषणा की। यह भारत का पहला ऐसा अंतरिक्ष मिशन होगा जिसमें अंतरिक्ष यात्रियों को कुछ समय के लिए निम्न कक्षा में अंतरिक्ष ले जाया जाएगा। गगनयान मिशन को 2025 में लॉन्च किया जाएगा और इसके तहत दो से तीन अंतरिक्ष यात्रियों को 400 किलोमीटर की निम्न कक्षा में अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।लखनऊ। लखनऊ का एक युवा अब अंतरिक्ष की उड़ान करने वाला है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)के गगनयान मिशन में चार अंतरिक्ष यात्रियों का चयन हुआ है। उसमें से भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भी शामिल हैं। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन अंतरिक्ष यात्रियों को दुनिया के सामने पेश किया।

लखनऊ के त्रिवेणीनगर में साधारण पृष्ठभूमि से निकले शुभांशु बचपन से मेधावी और साहसी रहे। वर्ष 2002 में सीएमएस अलीगंज परिसर से 12वीं उत्तीर्ण की थी। बोर्ड परीक्षा होने से पहले ही उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) निकाल लिया था। वायुसेना में जाने के लिए उन्होंने एनडीए को चुना।

तीन साल भारतीय वायुसेना में ट्रेनिंग के बाद फाइटर पायलट हैं। अब अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा बनने पर वह रोमांचित हैं। विषम परिस्थितियों में दृढ़ संकल्प और अनुकरणीय प्रदर्शन पर उन्हें इस प्रतिष्ठित मिशन के लिए चुना गया। उत्तर प्रदेश सचिवालय में ग्रेड थ्री से सेवानिवृत्त उनके पिता शंभूदयाल शुक्ला अपने बेटे की इस उपलब्धि पर बहुत खुश हैं।

उन्होंने बताया कि बचपन से ही शुभांशु को अलग- अलग गाड़ियों को चलाने का शौक रहा। 10 से 12 वर्ष की आयु में वह दो पहिया से चार पहिया चला लेते थे। हालांकि इसके लिए उन्होंने कभी अनुमति नहीं दी। फिर भी वह रफ्तार के दीवाने रहे। इसी रफ्तार को और आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने वायुसेना को चुना।

आसमान की ऊंचाई नापने के बाद वह अंतरिक्ष की उड़ान के लिए तैयार हैं। उनकी मां आशा शुक्ला गृहिणी हैं। शुभांशु के पिता और मां आशा शुक्ला मंगलवार को उनके साथ तिरुवनंतपुरम रहे। शुभांशु शुक्ला की दो बड़ी बहने हैं, इसमें एक नोएडा में हैं, दूसरी बहन महानगर में अध्यापिका हैं।

बता दें कि मंगलवार को पीएम मोदी ने इसरो चीफ एस सोमनाथ के साथ मिशन गगनयान मिशन का रिव्यू भी किया। इसी के साथ पीएम ने गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों (एस्ट्रोनॉट्स) के नाम की घोषणा की। इनमें प्रशांत बालकृष्णन नायर, अंगद प्रताप, अजीत कृष्णन और शुभांशु शुक्ला का नाम है।

Share :
Tagshindi newslucknow news
Previous Article

UP IAS Transfer: यूपी में सात आईएएस ...

Next Article

Himachal: ‘कांग्रेस को सत्ता में रहने का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    वकील हड़ताल पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: काम बंद करने से गैंगस्टर नहीं रुकेंगे

    May 21, 2026
    By hinditvnews
  • Walkout
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Assembly: विमल नेगी की संदिग्ध मौत पर तपा सदन, विपक्ष ने किया वाकआउट

    March 20, 2025
    By hinditvnews
  • Mandi Masjid Vivad
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    अरे ये क्या हो गया! नगर निगम ने काट दिया मंडी अवैध मस्जिद का बिजली कनेक्शन

    September 20, 2024
    By hinditvnews
  • Dead Body
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: क्रिकेट विवाद में दोस्त का हमला, 8 दिन बाद किशोर की मौत

    April 10, 2026
    By hinditvnews
  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विश्वविद्यालय शिमला: पीएचडी प्रवेश में नियमों की अनदेखी, सरकार ने शुरू की जांच

    January 22, 2025
    By hinditvnews
  • Poonam
    राष्ट्रीय

    सर्वाइकल कैंसर से हुआ पूनम पांडे का निधन, इस बीमारी को लेकर PM मोदी ने अब लिया बड़ा फैसला; आप ...

    February 2, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Reel
    शिमलाहरियाणाहिमाचल प्रदेश

    रील की लत: डांट के बाद घर से भागी नाबालिग राजस्थान में मिली

  • ITI News Himachal with Hindi tv News channel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    युक्तिकरण की तैयारी: हिमाचल के आईटीआई में जरूरत से अधिक तैनात शिक्षकों के होंगे तबादले

  • Peraglider
    Himachal Tourists placesTourists in Himachalहिमाचल प्रदेश

    बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के अवैध ट्रेनिंग स्कूल, लगातार हो रहे हादसों पर सख्त हुआ पर्यटन विभाग

Timeline

  • July 27, 2026

    राजस्थान: बच्चों संग टंकी में कूदा दंपती, पूरा परिवार खत्म

  • July 27, 2026

    UP: नकली दवाओं का करोड़ों का फर्जी कारोबार

  • July 27, 2026

    Delhi News: पेपर लीक बिल की सीएम रेखा गुप्ता ने की सराहना

  • July 27, 2026

    Delhi News: E20 मुद्दे पर केजरीवाल का एकजुट होने का आह्वान

  • July 27, 2026

    Haryana: भाई की हत्या का बदला, युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    राजस्थान: बच्चों संग टंकी में कूदा दंपती, पूरा परिवार खत्म

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Medicine

    UP: नकली दवाओं का करोड़ों का फर्जी कारोबार

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Rekha

    Delhi News: पेपर लीक बिल की सीएम रेखा गुप्ता ने की सराहना

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.