Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Delhi News: विवेक विहार में एसी ब्लास्ट से भीषण आग, 9 की मौत

  • शंभू ब्लास्ट केस में आरोपी का साथी गिरफ्तार, तीन आतंकी घटनाओं का खुलासा

  • Haryana: अहीरवाल में सैनी की सियासी इंजीनियरिंग, राव इंद्रजीत-नरबीर में संतुलन

  • केदारनाथ धाम में 7 फीट बैरिकेड्स की तैयारी, रील बनाने वालों पर सख्ती

  • ऊना: STF की कार्रवाई, 1 किलो चिट्टे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›आज लखनऊ में अखिलेश से CBI कर सकती है सवाल-जवाब

आज लखनऊ में अखिलेश से CBI कर सकती है सवाल-जवाब

By hinditvnews
March 1, 2024
205
0
Akhilesh

Illegal Mining Case: आज लखनऊ में अखिलेश से CBI कर सकती है सवाल-जवाब, सपा प्रमुख ने पत्र लिखकर कही थी ये बात

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीबीआई से सवाल किया है। उन्होंने पूछा कि नोटिस चुनाव से पहले ही क्यों भेजा गया? उन्होंने पत्र में लिखा है कि लखनऊ आकर या वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बयान ले लीजिए। जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खनन घोटाले में सीबीआई के सम्मन पर बृहस्पतिवार को जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। हालांकि उन्होंने सीबीआई को पत्र के जरिए जवाब भेजा है।

सूत्रों के मुताबिक उन्होंने सीबीआई को जांच में सहयोग करने का आश्वासन देने के साथ सवाल किया कि आखिर उन्हें चुनाव से पहले नोटिस क्यों भेजा गया? उन्होंने लखनऊ में अथवा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बयान दर्ज करने की बात लिखी है। सीबीआई को जवाब भेजने की पुष्टि अखिलेश ने खुद भी की है।

सूत्रों के मुताबिक अखिलेश ने सीबीआई को भेजे पत्र में सवाल उठाया कि उन्हें चुनाव से पहले नोटिस क्यों भेजा गया है। वर्ष 2019 के बाद पांच साल तक उनसे कोई जानकारी क्यों नहीं मांगी गई? सीबीआई आखिरकार उनसे इस मामले में क्या जानकारी हासिल करना चाहती है, जिसके लिए उन्हें बतौर गवाह बुलाया गया है।

वहीं राजधानी में मीडियाकर्मियों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि सीबीआई का कागज आया था, मैंने जवाब भेज दिया गया है। पत्र में क्या लिखा है, यह आप लोग नोटिस भेजने वाले से पता कर लीजिए। लीक करने का काम हम नहीं, भाजपा करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस समय सबसे ज्यादा कमजोर है। वह संवैधानिक संस्थाओं का अपने प्रकोष्ठ की तरह प्रयोग कर रही है।

लखनऊ आ सकती है जांच टीम
बता दें कि सीबीआई ने अखिलेश यादव को बतौर गवाह बुलाया है, इसलिए वह लखनऊ में आकर पूछताछ कर सकती है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बयान दर्ज होना मुश्किल माना जा रहा है। जानकारों की मानें तो सीबीआई अखिलेश को 15 दिन बाद फिर से नोटिस देकर तलब कर सकती है।

इसके बावजूद यदि वह दिल्ली जाकर जांच एजेंसी को अपना बयान नहीं देते हैं तो जांच अधिकारी लखनऊ आकर उनका बयान दर्ज कर सकता है। उनके बयान में अगर सीबीआई को कोई नया तथ्य हाथ लगा तो इस मामले की जांच नया मोड़ ले सकती है। सूत्रों की मानें तो अखिलेश से खनन पट्टों के आवंटन को लेकर पंचम तल पर किए गये फैसलों के बारे में सवाल पूछे जाने हैं।
Share :
Tagsnews of akhilesh yadavnews of luckhnownews of upnews of uttar pradesh
Previous Article

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर: अलर्ट जारी

Next Article

New Rules March 2024: आज से बदल ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Uttarpradesh
    उत्तर प्रदेश

    लोकसभा चुनाव से पहले सपा का मास्टर प्लान तैयार

    January 2, 2024
    By hinditvnews
  • jail, rules, india
    उत्तर प्रदेश

    पिता का कातिल बना बेटा: किए ताबड़तोड़ वार, नहीं कांपे हाथ

    June 12, 2024
    By hinditvnews
  • Bjp
    उत्तर प्रदेश

    विधायक के घर सुसाइड:मुस्कुराते हुए ली सेल्फी

    September 26, 2023
    By hinditvnews
  • Ayodhya
    उत्तर प्रदेश

    रामलला की श्रेष्ठतम मूर्त‍ि की गर्भगृह में होगी प्राण-प्रतिष्ठा

    October 6, 2023
    By hinditvnews
  • Rahul
    उत्तर प्रदेश

    18 जनवरी को बढ़ सकती हैं राहुल गांधी की मुश्किलें! गृह मंत्री अमित शाह को कहा था हत्यारा

    January 6, 2024
    By hinditvnews
  • Kanpur
    उत्तर प्रदेश

    Kanpur:सेना की वर्दी बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग

    October 6, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Crime
    Uncategorizedऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीआईडी इंस्पेक्टर बन शातिर ने फोन कर रखी रकम की डिमांड

  • Salery
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    किसान बोले- वेतन आयोग के लिए पैसा, एमएसपी के लिए क्यों नहीं

  • Sukkhu
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: सीएम सुक्खू के निशाने पर कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन करने वाले बागी विधायक

Timeline

  • May 3, 2026

    Delhi News: विवेक विहार में एसी ब्लास्ट से भीषण आग, 9 की मौत

  • May 3, 2026

    शंभू ब्लास्ट केस में आरोपी का साथी गिरफ्तार, तीन आतंकी घटनाओं का खुलासा

  • May 3, 2026

    Haryana: अहीरवाल में सैनी की सियासी इंजीनियरिंग, राव इंद्रजीत-नरबीर में संतुलन

  • May 3, 2026

    केदारनाथ धाम में 7 फीट बैरिकेड्स की तैयारी, रील बनाने वालों पर सख्ती

  • May 3, 2026

    ऊना: STF की कार्रवाई, 1 किलो चिट्टे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Vivekvihar

    Delhi News: विवेक विहार में एसी ब्लास्ट से भीषण आग, 9 की मौत

    By hinditvnews
    May 3, 2026
  • Arrest

    शंभू ब्लास्ट केस में आरोपी का साथी गिरफ्तार, तीन आतंकी घटनाओं का खुलासा

    By hinditvnews
    May 3, 2026
  • Nayab

    Haryana: अहीरवाल में सैनी की सियासी इंजीनियरिंग, राव इंद्रजीत-नरबीर में संतुलन

    By hinditvnews
    May 3, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.