Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Pramerica Life Insurance Launches 'Invest Shield' with Up to 100x Life Cover and Market-Linked Growth in One Plan

  • Indian Physician Launches India's First Doctor-Led Brain Wellness Programme for Seniors

  • EuroSchool Thane Celebrates 15 Years of Educational Excellence, Innovation, and Nurturing Future-ready Learners

  • Parekh Global Announces Strategic Transition, Marking a New Phase of Global Growth and Future-Ready Expansion at IICS 2026

  • What a Southeast Asian Robotaxi Deal Reveals About Mobility's Future

manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›कांग्रेस के काले नागों ने बेच दिया अपना ईमान,बागी विधायकों पर बरसे CM सुक्‍खू

कांग्रेस के काले नागों ने बेच दिया अपना ईमान,बागी विधायकों पर बरसे CM सुक्‍खू

By hinditvnews
March 2, 2024
295
0
Sukhu

कांग्रेस के काले नागों ने बेच दिया अपना ईमान, तोड़ा जनता का भरोसा…’; बागी विधायकों पर बरसे CM सुक्‍खू

Himachal Political Crisis हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू बाज सोलन के दौरे पर रहे। यहां सुक्‍खू कांग्रेस के बागी विधायकों पर जमकर बरसे। उन्‍होंने कहा कि इन छह काले नागों ने जनता का विश्‍वास तोड़ दिया है। मुख्‍यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के कुछ साथी सत्ता खोने के बाद बैचेन हो रखे हैं।

सोलन। Himachal Political Crisis: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आज कसौली विस क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर रहे। सुक्खू ने यहां 88.78 करोड़ रुपये की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के बाद सब्जी मंडी धर्मपुर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया।

संबोधन के दौरान भावुक हुए सुक्‍खू

सीएम सुक्‍खू ने छह बागी विधायकों के बारे में भी चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि छह काले नागों की गद्दारी की वजह से हम डरने वाले नहीं, मेरा दावा है कि हमारी सरकार पूरे पांच साल चलेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि जिस समय हम विधानसभा में आमजन के हितों को लेकर बजट पास करने में जुटे थे, तो कुछ काले नागों ने अपना ईमान बेचकर चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया। लेकिन हम इनके षड्यंत्रो से डरने वाले नहीं।

जनता के चुने हुए जिन प्रतिनिधियों ने अपना ईमान ही बेच दिया हो वो जनता के साथ के क्या करेंगे। मै जानता हूं कि कांग्रेस में कुछ काले नाग रोज-रोज पार्टी को ही डंसने का काम कर रहे हैं। भाजपा के कुछ साथी सत्ता खोने के बाद, बैचेन हो रखे हैं। कुर्सी की भूख उन्हें इस कदर है कि हर समय कुर्सी का सपना ही देखते रहते हैं।

सुक्‍खू ने भाजपा पर साधा निशाना

सुक्‍खू ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आम लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए वर्तमान राज्य सरकार ने बिना किसी मांग के अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जो शायद भाजपा को पसंद नहीं आई। अपने पहले बजट में राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के प्रयास किए, जबकि इस बार दूसरे बजट में आम लोगों के हित के लिए कई प्रावधान किए गए हैं।

जनता है वर्तमान राज्‍य सरकार की ताकत: सुक्‍खू

सीएम ने कहा कि न्यूनतम दिहाड़ी बढ़ाकर 400 रुपये की, विधवा महिलाओं के बच्चों की उच्च शिक्षा का खर्च उठाने के लिए राज्य सरकार योजना लाई व दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया, लेकिन जब बजट पारित करने की बारी आई तो पार्टी के ही छह विधायकों ने विश्वासघात किया। उन्होंने कहा कि मैं आपके लिए आया हूं, आपके लिए काम करूंगा और षड़यंत्रों से डरने वाला नहीं। प्रदेश की संपदा को किसी भी कीमत पर लुटने नहीं दूंगा। जो ईमान बेचकर आये हों, वो क्या सेवा करेंगे। धन नहीं, बल्कि जनता ही वर्तमान राज्य सरकार की ताकत है।’’

कुर्सी से अधिक जनता की सेवा का मोह: मुख्‍यमंत्री

अपने भावुक सम्बोधन में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष शायद सत्ता के भूखे हैं जबकि मुझे कुर्सी से अधिक जनता की सेवा का मोह है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन भर उन्होंने संघर्ष किया, मुसीबतों का डटकर सामना किया है। वर्तमान राज्य सरकार पांच वर्ष का कार्यकाल अवश्य पूरा करेगी।

सुक्‍खू ने कहा कि वह राहुल गांधी के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बने हैं और राहुल गांधी ने ही उन्हें गरीबों की ईमानदारी से सेवा करने की राह दिखाई है। मैं आम परिवार की भावना को अच्छी तरह से जानता हूं, क्योंकि मैं स्वयं आम परिवार से आया हूं, इसलिए नियमों को बदल कर आपदा में 1.30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता को बढ़ाकर सात लाख रुपये किया गया है।

 

Share :
Tagsnews of cm sukkhunews of himachalnews of himachal pradesh governmentnews of rahul gandhinews of shimla
Previous Article

मौसम की मार: भूस्खलन से कुल्लू-मनाली वामतट ...

Next Article

बागी राजिंदर राणा ने किया बड़ा दावा- ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Accident
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    भरमौर में दर्दनाक सडक़ हादसा, मैनेजर की मौत

    January 2, 2024
    By hinditvnews
  • Mandi
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    पहली बार गलती से स्पर्श मान अनदेखा किया, बाद में ट्यूशन टीचर ने पार कर दी हद

    January 13, 2024
    By hinditvnews
  • Vote
    उत्तराखण्ड

    चुनाव आयोग: अब 80 के बजाय 85 वर्ष से अधिक आयु वालों को घर से मतदान करने की सुविधा

    March 5, 2024
    By hinditvnews
  • Dhaniram
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    13वीं लोकसभा के लिए 1999 में शिमला सीट से पहली बार जीते धनीराम शांडिल

    March 28, 2024
    By hinditvnews
  • Milk
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल के पशुपालकों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बढ़या दूध खरीद का रेट

    January 8, 2024
    By hinditvnews
  • Dalai Lama
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Dalai Lama Sikkim Visit: ड्रैगन पर नजर

    September 21, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Aeroplane
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: फ्लाइट बुकिंग पर अब एक समान किराया लागू

  • Crypto
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Cyrpto Currency: हिमाचल प्रदेश में हुआ खुलासा

  • Arrest
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal:धर्मशाला में अवैध वीजा पर रह रही युगांडा की महिला गिरफ्तार

Timeline

  • June 16, 2026

    Pramerica Life Insurance Launches 'Invest Shield' with Up to 100x Life Cover and Market-Linked Growth in One Plan

  • June 16, 2026

    Indian Physician Launches India's First Doctor-Led Brain Wellness Programme for Seniors

  • June 16, 2026

    EuroSchool Thane Celebrates 15 Years of Educational Excellence, Innovation, and Nurturing Future-ready Learners

  • June 16, 2026

    Parekh Global Announces Strategic Transition, Marking a New Phase of Global Growth and Future-Ready Expansion at IICS 2026

  • June 16, 2026

    What a Southeast Asian Robotaxi Deal Reveals About Mobility's Future

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Pramerica Life Insurance Launches 'invest Shield' With Up To 100x Life Cover And Market Linked Growth In One Plan

    Pramerica Life Insurance Launches 'Invest Shield' with Up to 100x Life Cover and Market-Linked Growth ...

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Indian Physician Launches India's First Doctor Led Brain Wellness Programme For Seniors

    Indian Physician Launches India's First Doctor-Led Brain Wellness Programme for Seniors

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Euroschool Thane Celebrates 15 Years Of Educational Excellence, Innovation, And Nurturing Future Ready Learners

    EuroSchool Thane Celebrates 15 Years of Educational Excellence, Innovation, and Nurturing Future-ready Learners

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.