Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • चंडीगढ़: मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट हैक कर डॉक्टर का फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऐसे हुआ खुलासा

  • मायावती का आरोप: BSP के खिलाफ फेक सर्वे का प्रचार, 2007 में भी कम आंका था

  • हरियाणा: जुलाना में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात

  • अमृतसर: 7.5 किलो अफीम, हेरोइन और हथियार बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

  • Chandigarh: सीएम भगवंत मान फ्रांस जाएंगे, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

दिल्लीफ़िल्म
Home›दिल्ली›अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग से लौटने के बाद अमिताभ बच्चन का एक्सपीरियंस

अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग से लौटने के बाद अमिताभ बच्चन का एक्सपीरियंस

By hinditvnews
March 5, 2024
315
0
Amit

अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग से लौटने के बाद अमिताभ बच्चन का क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- दिखावा कभी नहीं!

हाइलाइट्स

  • अमिताभ बच्चन ने जामनगर से लौटने के बाद सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है
  • बिग बी ने अपने क्रिप्टिक पोस्ट में दिखावे का जिक्र किया है, साथ ही ब्लॉग भी लिखा है
  • उन्होंने अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का एक्सपीरियंस भी शेयर किया है

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन से लौटने के बाद अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ‘दिखावे’ का जिक्र किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने ब्लॉग में फंक्शन के एक्सपीरियंस को भी शेयर किया है और इसे अद्भुत बताया।

Amitabh Bachchan ने ट्विटर पर लिखा, ‘देर से हां, लेकिन दिखावा कभी नहीं।’ हालांकि, इस पोस्ट में कुछ क्लियर नहीं है, लेकिन बिग बी ने अपने ब्लॉग पर प्री-वेडिंग पार्टी में शामिल होने और वंतारा जाने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने ये भी बताया कि ऐसा एक्सपीरियंस पहले कभी शेयर नहीं किया।

‘पहले कभी नहीं देखा गया ऐसा एक्सपीरियंस’

81 साल के अमिताभ बच्चन लिखते हैं, ‘रविवार को जलसा के दरवाजे नहीं खुले… लेकिन एक शादी के दरवाजे खुले थे… शादी की लोकेशन तक और फिर अभी वापस। ये कहना होगा कि ऐसा अनुभव पहले कभी नहीं देखा गया था… ना सिर्फ शादी का माहौल, बल्कि वनतारा एनिमल रिलीफ फैसिलिटी भी।’

‘वंतारा’ के बारे में लिखी ये बात

बिग बी आगे लिखते हैं, ‘हे भगवान… क्या असाधारण अनुभव है और उन जानवरों के लिए सबसे वैज्ञानिक व्यवस्था है, जिनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है, उन्हें इस फार्म में लाया जाता है और उनका पालन-पोषण किया जाता है .. ये एक ऐसा अनुभव है जिस पर केवल देखकर ही विश्वास किया जा सकता है… आप सभी को जरूर देखना चाहिए।’

अमिताभ बच्चन ने बताया कि अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में कैसा इंतजाम था। वो लिखते हैं, ‘और फिर श्लोकों की महिमा, मंत्रों का जाप और होस्ट द्वारा बनाया गया दिव्य माहौल… बस अविश्वसनीय… तो अभी के लिए ये एक खुशी की रात है।’ अमिताब बच्चन ना सिर्फ मुकेश अंबानी से मिले, बल्कि इवांका ट्रंप के साथ भी समय बिताया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वो इवांका संग गुफ्तगू कर रहे हैं, हंस कर रहे हैं।

तीन दिन तक चला सेलिब्रेशन

मालूम हो कि अनंत और राधिका का प्री-वेडिंग सेलिब्रशन तीन दिन तक चला, जिसमें रिहाना से लेकर दिलजीत दोसांझ तक ने परफॉर्मेंस दी। अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की जुगलबंदी ने समा बांध दिया। आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान ने एक साथ स्टेज पर मस्ती की और दीपिका, रणवीर, करीना तक ने अपने कदम थिरकाए। इस पार्टी में पूरा बच्चन परिवार शामिल हुआ। आराध्या को नई हेयरस्टाइल में देखा गया। साथ ही तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या, अभिषेक और पूरे परिवार संग नजर आईं।

 

Share :
Tagsnews bollywood tadkanews of amitabh bacchannews of bollywoodnews of jamnagar gujraat
Previous Article

Crew Song Naina रिलीज,करीना और कृति सेनन ...

Next Article

इंग्लैंड क्रिकेटर Jonny Bairstow ने धर्मशाला मैदान ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Amit
    उत्तर प्रदेश

    अमिताभ बच्चन ने इलाहाबाद और केशव ने फूलपुर में बनाया था बड़ी जीत का रिकॉर्ड

    March 21, 2024
    By hinditvnews
  • Supreme Court
    दिल्ली

    Quota Sub-classification: एससी आरक्षण में उप-वर्गीकरण का मतलब क्या है, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से फायदा किसे?

    August 2, 2024
    By hinditvnews
  • Goat
    फ़िल्म

    G.O.A.T. Review: जरूरत से ज्यादा लंबी फिल्म में बेअसर रहा विजय का डबल रोल

    September 5, 2024
    By hinditvnews
  • weather
    Weatherदिल्ली

    दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हुई बारिश, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

    August 9, 2024
    By hinditvnews
  • Aatshi
    eudctionदिल्ली

    अब नहीं चलेगी मनमानी: कोचिंग सेंटरों के लिए दिल्ली सरकार ला रही नया कानून, छात्र भी दे सकेंगे सुझाव; ईमेल ...

    July 31, 2024
    By hinditvnews
  • Police
    दिल्लीपंजाब

    कार्रवाई से बौखलाए खालिस्तानी आतंकी

    September 26, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Aag
    किन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal:किन्नौर के जंगलों में आग ने मचाया तांडव

  • Education
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: शिमला में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय किया सील

  • Cm
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal Cabinet Decisions: गांवों में भी आएंगे अब पानी के बिल, बसों में कर्मियों की मुफ्त यात्रा बंद

Timeline

  • October 17, 2026

    चंडीगढ़: मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट हैक कर डॉक्टर का फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऐसे हुआ खुलासा

  • October 17, 2026

    मायावती का आरोप: BSP के खिलाफ फेक सर्वे का प्रचार, 2007 में भी कम आंका था

  • October 17, 2026

    हरियाणा: जुलाना में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात

  • October 17, 2026

    अमृतसर: 7.5 किलो अफीम, हेरोइन और हथियार बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

  • October 17, 2026

    Chandigarh: सीएम भगवंत मान फ्रांस जाएंगे, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Cyber crime

    चंडीगढ़: मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट हैक कर डॉक्टर का फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऐसे हुआ खुलासा

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Maya

    मायावती का आरोप: BSP के खिलाफ फेक सर्वे का प्रचार, 2007 में भी कम आंका ...

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    हरियाणा: जुलाना में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात

    By hinditvnews
    October 17, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.