Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • रामायण ट्रेलर: डबल रोल में रणबीर, अरुण गोविल-रकुलप्रीत की झलक

  • Delhi: तीन बच्चों वाली महिलाओं को नहीं मिलेंगे ₹2500? लक्ष्मी योजना पर सवाल

  • यूट्यूबर के घर ग्रेनेड हमला: शहजाद भट्टी पर NIA का गैर-जमानती वारंट

  • फर्जी गोदनामा रद्द, आठ वर्षीय बच्ची जैविक माता-पिता के संरक्षण में

  • Uttarakhand: खड़गे के दौरे से पहले छह सीटों पर परिवर्तन संकल्प यात्रा

हरियाणा
Home›हरियाणा›पूर्व सीएम मनोहर अगर जीते लोकसभा चुनाव तो मोदी सरकार में मंत्री बनना संभव

पूर्व सीएम मनोहर अगर जीते लोकसभा चुनाव तो मोदी सरकार में मंत्री बनना संभव

By hinditvnews
March 14, 2024
283
0
Manohar

Haryana Politics: पूर्व सीएम मनोहर अगर जीते लोकसभा चुनाव तो मोदी सरकार में मंत्री बनना संभव, उसके पीछे ये है बड़ा कारण

हरियाणा दो दिन पहले जो हुआ वो पूरे देश ने देखा। चेहरा जरूर बदला लेकिन सरकार नहीं बदली। मनोहर लाल करीब साढ़े सालों तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। भाजपा मनोहर लाल की साफ छवि और जुझारूपन का फायदा जरूर लेना चाहेगी। इसलिए उन्हें टिकट देकर आला कमान ने प्रदेश ने निकालकर देश की राजनीति में लाने का सोचा है। पढ़िए पूरी खबर।

चंडीगढ़। हरियाणा में मंगलवार को हुआ राजनीतिक बदलाव सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का हिस्सा है। सरकार का चेहरा बदला है। सरकार नहीं बदली। सरकार वही है, उसकी नीतियां, परियोजनाएं और उन्हें लागू कराने वाले मंत्री भी पुराने हैं। मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल के स्थान पर अब नायब सिंह सैनी सरकार का चेहरा बन चुके हैं।

नये मुख्यमंत्री पर अपने राजनीतिक गुरु मनोहर लाल की योजनाओं और लंबित कार्यों को तेजी के साथ आगे बढ़ाने की बड़ी चुनौती है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने का दबाव भी कम नहीं है। मनोहर लाल ने साढ़े नौ साल जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की उम्मीदों के अनुरूप हरियाणा में काम किया, उसका ईनाम जल्दी ही मिल सकता है।

मनोहर लाल को करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार तो घोषित किया ही जा चुका है, लेकिन भाजपा के राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि उन्हें भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया जा सकता है। इसके बाद जून में मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) का कार्यकाल पूरा होने के बाद मनोहर लाल को पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है।

देश में किसी भी समय लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) की घोषणा हो सकती है। करीब छह माह बाद विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में सरकार का मुख्य चेहरा होने के नाते नायब सिंह सैनी पर प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों को जीतने और राज्य में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाने की बड़ी जिम्मेदारी है।

इस काम में भाजपा का पूरा सिस्टम तो काम करेगा ही, निर्वतमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) का सहयोग भी काफी मददगार साबित होगा। राजनीतिक गलियारों में एक सवाल बड़ी तेजी के साथ घूमा कि आखिर मनोहर लाल को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी से क्यों अलग किया गया? दूसरा सवाल यह है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) में ऐसी क्या खूबी है, जिसकी वजह से भाजपा ने उन्हें मनोहर लाल के स्थान पर मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त माना है।

लोकसभा चुनाव जीते तो सरकार बनने पर मंत्री बनना भी संभव भाजपा ने निवर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल को उनकी साफ और ईमानदार नेता की छवि के चलते करनाल से लोकसभा का टिकट दिया है। राजनीति के जानकार लोगों का कहना है कि मनोहर लाल के चुनाव जीतने की स्थिति में मोदी मंत्रिमंडल में उनका केंद्रीय मंत्री बनना तय है।

यदि ऐसा नहीं होता तो पार्टी में शीर्ष पद पर जिम्मेदारी मिलेगी। मोदी और मनोहर की आपकी समझदारी ठीक उसी तरह की है, जिस तरह मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) की है। मनोहर लाल ने केंद्र की तमाम योजनाओं को अपने राज्य में बखूबी लागू किया है। भाजपा में एक वर्ग ऐसा भी था, जो कहीं न कहीं शीर्ष नेतृत्व को यह संदेश दे रहा था कि तीसरी बार विधानसभा चुनाव में यदि मनोहर लाल चेहरा हुए तो पार्टी को नुकसान हो सकता है।

विरोध की सारी गुंजाइश खत्म भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को हालांकि इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ा, लेकिन ऐसे नेताओं की बात को महत्व देते हुए पार्टी ने मनोहर लाल की जिम्मेदारी बदल दी है। लेकिन उनके मान सम्मान में कोई कसर नहीं छोड़ी, क्योंकि जिन नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया है।

वह मनोहर लाल की पसंद ही हैं। पार्टी ने मनोहर लाल को बदलकर इस बात की आशंका पूरी तरह से खत्म कर दी है कि चुनाव में सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ेगा। नायब सैनी ओबीसी हैं। उनकी छवि मनोहर लाल की तरह सबको साथ लेकर चलने वाले नेता की है।

Share :
Tagsnews of chandigarhnews of haryananews of kurusshetranews of lok sabha election 2024 haryananews of manohar lalnews of modinews of nayab saini
Previous Article

Punjab: भाजपा में शामिल हुईं कांग्रेस सांसद ...

Next Article

Jai Shri Ram: सेंसर का हिंदी फिल्म ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Punjab
    पंजाब

    Loksabha Election: चंडीगढ़ को सिटी स्टेट बनाने के एलान पर गर्माई सियासत

    May 21, 2024
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    पंजाब

    Haryana: डेरा प्रमुख ने पैरोल/फरलो पर रोक के आदेश को हटाने की मांग की

    May 21, 2024
    By hinditvnews
  • Singer
    पंजाब

    पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के घर के बाहर चली गोलियां

    November 27, 2023
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    हरियाणा

    जेल में बंद डेरा प्रमुख की इस मामले में अपील पर सात साल बाद हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू

    May 2, 2024
    By hinditvnews
  • Bus
    पंजाब

    मेवात में हादसा: बीस साल से दोस्तों को तीर्थ यात्रा पर ले जाते थे राकेश

    May 18, 2024
    By hinditvnews
  • Cybercrime
    हरियाणा

    Haryana: गुम हुए फोन से किया डेटा हैक

    October 5, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 870 पीईटी भर्ती शुरू, मानदेय ₹21,500

  • Vanshika
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Year Ender 2024: हिमाचल के खिलाड़ियों ने देश-दुनिया में जमाई धाक

  • Nikah
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur News: छुट्टी नहीं मिलने पर विदेश में काम रहे रहे युवक ने किया ऑनलाइन निकाह

Timeline

  • July 30, 2026

    रामायण ट्रेलर: डबल रोल में रणबीर, अरुण गोविल-रकुलप्रीत की झलक

  • July 30, 2026

    Delhi: तीन बच्चों वाली महिलाओं को नहीं मिलेंगे ₹2500? लक्ष्मी योजना पर सवाल

  • July 30, 2026

    यूट्यूबर के घर ग्रेनेड हमला: शहजाद भट्टी पर NIA का गैर-जमानती वारंट

  • July 30, 2026

    फर्जी गोदनामा रद्द, आठ वर्षीय बच्ची जैविक माता-पिता के संरक्षण में

  • July 30, 2026

    Uttarakhand: खड़गे के दौरे से पहले छह सीटों पर परिवर्तन संकल्प यात्रा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ramayan

    रामायण ट्रेलर: डबल रोल में रणबीर, अरुण गोविल-रकुलप्रीत की झलक

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • 17 01 2024 Arvind Kejriwal 23631636

    Delhi: तीन बच्चों वाली महिलाओं को नहीं मिलेंगे ₹2500? लक्ष्मी योजना पर सवाल

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Nia

    यूट्यूबर के घर ग्रेनेड हमला: शहजाद भट्टी पर NIA का गैर-जमानती वारंट

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.