Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

  • Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India 2026

  • From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

  • Reliance MET City's Inaugural International Half Marathon Brings Together 2,500 Runners from Across India and Overseas

  • Moto Edge 70 Neo vs Edge 60 Neo: What's New?

कांगड़ाकिन्नौरशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›कांगड़ा›लोकसभा चुनाव: हिमाचल में बागियों ने बिगाड़ी कांग्रेस की चाल

लोकसभा चुनाव: हिमाचल में बागियों ने बिगाड़ी कांग्रेस की चाल

By hinditvnews
March 15, 2024
396
0
Ps

लोकसभा चुनाव: हिमाचल में बागियों ने बिगाड़ी प्रत्याशी चयन में कांग्रेस की चाल

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के टिकट जिताऊ प्रत्याशियों की तलाश में फंस गए हैं।

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के टिकट जिताऊ प्रत्याशियों की तलाश में फंस गए हैं। अब शिमला में संभावित उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट होने के आसार कम हैं। अगले सप्ताह दिल्ली में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की सहमति से ही नाम तय हो सकते हैं। बागी हुए छह विधायकों के अयोग्य घोषित होने के बाद कांग्रेस के लिए प्रत्याशियों का चयन करना चुनौती भरा काम हो गया है। लोकसभा चुनाव लड़ाने को कांग्रेस के पास नेता तो अनेक हैं लेकिन पार्टी को जीत दिलाने वाले बड़े नामों की दरकार है।

कांग्रेस हाईकमान ने जनवरी के आखिरी सप्ताह में प्रदेश में लोकसभा प्रत्याशी चुनने के लिए पूर्व रेल राज्य मंत्री भक्त चरण दास को स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष बनाया था। पांच फरवरी को स्क्रीनिंग कमेटी की दिल्ली में बैठक हुई थी। इस बैठक में भक्तचरण दास के अलावा मुख्यमंत्री सुक्खू, अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शामिल हुए थे। इस बैठक में चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं से आवेदन मांगने का फैसला लिया गया।

25 फरवरी को स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भक्तचरण दास ने शिमला में सभी आवेदकों से एक-एक कर बैठक की थी। मार्च के पहले सप्ताह में स्क्रीनिंग कमेटी की दूसरी बैठक में संभावित उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाना था। लेकिन 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव में हुई क्राॅस वोटिंग ने प्रदेश की राजनीति में सियासी तूफान खड़ा कर दिया। इसके चलते लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी तय करने की प्रक्रिया पीछे छूट गई और सरकार बचाने की जद्दोजहद शुरू हुई।

अब प्रदेश में राजनीतिक हालात तो कुछ सामान्य हुए हैं, लेकिन चुनाव आचार संहिता भी लगने की तैयारी है। ऐसे में कांग्रेस अब बड़े नेताओं की सहमति से ही प्रत्याशियों का चयन करने की राह पर चल पड़ी है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि संभावित है कि अगले सप्ताह प्रदेश के वरिष्ठ नेता दिल्ली में जुटेंगे और प्रत्याशियों के नाम तय कर हाईकमान को सौंपेंगे।
जल्द तय किए जाएंगे कांग्रेस के प्रत्याशी 
सुक्खू मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही कांग्रेस के प्रत्याशी तय कर लिए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश सरकार के 15 माह के कार्यकाल के दौरान शुरू की गई योजनाओं को लेकर जनता के बीच में जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 15 माह के कार्यकाल के दौरान प्रदेश सरकार ने आर्थिक, प्राकृतिक और राजनीतिक चुनौतियों का सामना किया है। पूर्व सरकार ने समस्याएं ही खड़ी की हैं। इन सभी बातों को चुनाव के दौरान जनता के बीच लेकर जाएंगे।
Share :
Tagsnews of cm sukkhunews of himachal politicsnews of himachal pradeshnews of lok sabha election 2024 himachalnews of pratibha singhnews of shimla
Previous Article

Himachal Teachers Bharti: हिमाचल में सरकारी टीचर ...

Next Article

सत्ता संग्राम 2024: हिमाचल के चुनावी दंगल ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Jairam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस 61 विधानसभा क्षेत्रों में हारी चुनाव

    June 6, 2024
    By hinditvnews
  • Bjp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आज बीजेपी में शामिल होंगे पूर्व बागी विधायक, निर्दलीय नेता भी थामेंगे ‘कमल

    March 23, 2024
    By hinditvnews
  • Neta
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नेता प्रतिपक्ष जयराम ने कहा, संभलकर बोलें सीएम

    April 11, 2024
    By hinditvnews
  • Dead body
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Chamba:30 दिन बाद चंबा पहुंचा पृथ्वी का पार्थिव शरीर

    October 9, 2023
    By hinditvnews
  • Anurag
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    राजस्थान व छत्तीसगढ़ में अपनी कारगुजारियों से हारी कांग्रेस

    December 11, 2023
    By hinditvnews
  • Group
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal BJP: निर्दलियों को टिकट देने पर कोर ग्रुप का भी समर्थन

    June 13, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: HPU में मारपीट और पुलिस कार्य में बाधा, 9 गिरफ्तार

  • Download 11
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Assembly byelection: धर्मशाला विधानसभा सीट पर जीत के लिए धौलाधार जितना चुनौतियों का पहाड़

  • Bank
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: राज्य सहकारी बैंक में भर्तियों और ऋण आवंटन में गड़बड़झाला

Timeline

  • October 27, 2026

    Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

  • October 27, 2026

    Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India 2026

  • October 27, 2026

    From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

  • October 27, 2026

    Reliance MET City's Inaugural International Half Marathon Brings Together 2,500 Runners from Across India and Overseas

  • October 27, 2026

    Moto Edge 70 Neo vs Edge 60 Neo: What's New?

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

    Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India

    Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India ...

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

    From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.