Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • SDLG India to Showcase Next-Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA 2026

  • RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

  • International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

  • A New Force in the Surf Park Economy

  • PayGlocal Introduces Flash, a New Generation of Express Checkout for Cross-Border Commerce

शिमलाहरियाणाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›दिल्ली से भगवा चोला ओढ़कर लौट सकते हैं कांग्रेस के बागी

दिल्ली से भगवा चोला ओढ़कर लौट सकते हैं कांग्रेस के बागी

By hinditvnews
March 20, 2024
301
0
Bagi

HP Politics: दिल्ली से भगवा चोला ओढ़कर लौट सकते हैं कांग्रेस के बागी

कांग्रेस के बागी और निर्दलीय विधायकों के भविष्य की सियासत के लिए जल्द निर्णायक कदम उठाने के संकेत हैं।

विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस के बागी दिल्ली से भगवा चोला ओढ़कर घर लौट सकते हैं। बागियों व निर्दलीय विधायकों के खेमे और भाजपा में इसे लेकर मंथन चलता रहा है। कांग्रेस के बागी और निर्दलीय विधायकों के भविष्य की सियासत के लिए जल्द निर्णायक कदम उठाने के संकेत हैं। भाजपा की ओर से इस बाबत प्रदेश में स्पष्ट संदेश दे दिए जाने की भी सूचना है।

देर रात तक बागियों की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात भी संभव बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के रुख को भांपकर कांग्रेस के बागी और भाजपा अब जल्द ही आगे की चुनौतियों के लिए तस्वीर साफ करना चाहते हैं। ताकी, जनता को स्पष्ट संदेश जा सके। राज्यसभा चुनाव में बड़े घटनाक्रम के लगभग 21 दिन बाद इस तरह के सियासी समीकरण बनते दिख रहे हैं।

बागी और निर्दलीय विधायक तभी से प्रदेश से बाहर हैं। पंचकूला, ऋषिकेश के बाद अब कई दिनों से दिल्ली में उनका डेरा है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस से बगावत का झंडा बुलंद करने वाले खेसा सोमवार दोपहर भविष्य से जुड़े बिंदुओं पर मंथन करने के लिए एक साथ बैठा। दो दौर में चली बैठकों में कई बिंदुओं पर गहन चर्चा कर सहमति बनाने की कोशिश की गई।

सूत्र बता रहे हैं कि बागी खेमे में स्पीकर के फैसले के खिलाफ अदालत में दायर याचिका के मामले को ज्यादा लंबा न खींचने पर फौरी सहमति बनी है। मामले में याचिका वापस लेने पर भी विचार हुआ लेकिन, फैसला टाल दिया गया। अदालत में फैसले के लंबे इंतजार के बजाय सीधे उपचुनाव के लिए तैयार होने और जनता को स्पष्ट संदेश देने पर जोर दिया गया।

उपचुनाव के लिए चुनावी मैदान में उतरने से पहले भाजपा में शामिल होने की गुंजाइश को भी समय रहते भुनाने को समय की जरूरत माना गया। साफ है कि कांग्रेस के बागियों ने भाजपा में शामिल होकर आगे बढ़ने का मन बना लिया है। उनके साथ निर्दलीय विधायक भी शामिल हो सकते हैं। उधर, सूत्र बता रहे हैं कि भाजपा हाईकमान भी हिमाचल से जुड़े इस बड़े मामले में जल्द बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर चुकी है।

लोकसभा व उपचुनाव में नफे-नुकसान और प्रदेश में भविष्य के अवसरों पर आकलन के लिए पार्टी में मंथन तेज हो गया है। पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पहले ही इस बाबत संकेत दे चुके हैं। सूत्र बता रहे हैं कि पार्टी की ओर से उपचुनाव से जुड़े हलकों में भाजपा की लीडरशिप को इशारे में यह बता दिया गया है। हाईकमान के फैसले के अनुसार पार्टी के लिए एकजुटता बनाकर काम करने का एक लाइन का संदेश भेजा जा रहा है।

इसी कड़ी में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की आज देर रात तक बागियों से मुलाकात संभव हो सकती है। बताया जा रहा है कि सबकुछ इसी तरह चलता रहा तो कांग्रेस के बागी कल या परसों भगवा चोला ओढ़ सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि भाजपा में ठौर मिलने पर जल्द स्थिति साफ होते ही बागी नये सियासी तेवर और कलेवर में अपने घरों का रुख करेंगे।
कुछ ही दिनों में हिमाचल में वापसी कर लेंगे। सभी एकजुट हैं। देर रात तक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात संभव है। देखते हैं क्या बात होती है। इसके बाद ही सारी तस्वीर साफ हो जाएगी।– इंद्रदत्त लखनपाल, अयोग्य घोषित विधायक
पूरे जोश व उत्साह के साथ लौटने की तैयारी है। कब लौटेंगे दावे से नहीं बताया जा सकता है। भविष्य के लिए सभी विकल्प खुले हैं। सोमवार को अयोग्य ठहराए गए और निर्दलीय सभी 9 विधायक मंथन के लिए एक साथ बैठे थे। चर्चा जारी है। कुछ बिंदुओं पर आपस में सहमति बनी है। जल्द खुलासा हो जाएगा।-रवि ठाकुर, अयोग्य घोषित विधायक
Share :
Tagsnews of cm sukkhunews of congress party himachalnews of himachalnews of himachal politicsnews of shimla
Previous Article

Himachal Lok Sabha Elections: क्या BJP में ...

Next Article

शिमला में बारिश, नारकंडा में हल्की बर्फबारी, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Weather update
    manaliकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालामंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: चोटियों पर हिमपात से प्रदेश में कड़ाके की ठंड

    November 27, 2023
    By hinditvnews
  • Chamba
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में वन विभाग ने आरोपितों के ठिकानों से भारी मात्रा में वन्य जीवों के अंग किए बरामद

    May 16, 2024
    By hinditvnews
  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू बोले-तकनीकी प्रशिक्षुओं के लिए नीति तैयार करने पर विचार कर रही सरकार

    June 12, 2024
    By hinditvnews
  • Aag
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    आग में झुलसी दो साल की बच्ची की PGI में मौत

    September 30, 2023
    By hinditvnews
  • Sarkari
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    शिक्षा विभाग में जल्द ही पद्दोन्नतियों का पिटारा खुलने वाला है

    December 8, 2023
    By hinditvnews
  • Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ऋणमोचक नहीं बन पाए सांसद: कर्ज के बोझ तले हिमाचल

    April 5, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla, India Sep 09 2019 Kalka–Shimla railway in Shimla, Himachal Pradesh, India. It is part of UNESCO World Heritage Site Mountain Railways of India.
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    कालका-शिमला ट्रैक पर 28 किमी रफ्तार से दौड़ेगा पैनोरमिक कोच

  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पंचायत चुनाव: धार्मिक चुनाव चिन्हों पर रोक, आयोग का फैसला

  • Airport
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: दिल्ली-भुंतर उड़ानें अब रोज, जानें नई टाइमिंग और किराया

Timeline

  • September 8, 2026

    SDLG India to Showcase Next-Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA 2026

  • September 8, 2026

    RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

  • September 8, 2026

    International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

  • September 8, 2026

    A New Force in the Surf Park Economy

  • September 8, 2026

    PayGlocal Introduces Flash, a New Generation of Express Checkout for Cross-Border Commerce

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • SDLG India to Showcase Next Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA

    SDLG India to Showcase Next-Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA 2026

    By hinditvnews
    September 8, 2026
  • RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

    RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

    By hinditvnews
    September 8, 2026
  • International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

    International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

    By hinditvnews
    September 8, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.