Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rustomjee Partners with Rotary Club of Bombay Airport to Advance Water Security and Sustainable Livelihoods in Palghar

  • HKTB Launches "Hong Kong Summer Fun": A Season of Events, Experiences and Exclusive Visitor Offers

  • Enterprise Marketing's Reckoning with The GEO Growth Summit Arrives at INDEX'26 New York

  • 91Wheels and Mahindra Electric Complete Record-setting Cross-border EV Expedition from India to Bhutan

  • Bisleri Represents India at South Asia Co-operative Environment Programme (SACEP) in Nepal

मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›मंडी›HP Politics: छंट जाएगी धुंध, कांग्रेस की टिकटों का रिजल्ट कल

HP Politics: छंट जाएगी धुंध, कांग्रेस की टिकटों का रिजल्ट कल

By hinditvnews
April 12, 2024
289
0
Congress

छंट जाएगी धुंध, कांग्रेस की टिकटों का रिजल्ट कल

शिमला –कांग्रेस की टिकटों पर फैसला शनिवार को दिल्ली में होगा। केंद्रीय चुनाव समिति हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों के साथ ही विधानसभा की छह सीटों पर टिकट का फैसला कर सकती है। राज्य से संभावित प्रत्याशियों के नाम केंद्रीय चुनाव समिति के पास पहुंच गए हैं। समन्वय और स्क्रीनिंग कमेटी की छंटनी के बाद अब नामों पर फैसले की घड़ी है। संभावित चेहरों में लोकसभा की तीन सीटों पर स्थिति लगभग तय है, जबकि एक सीट पर केंद्रीय चुनाव समिति ऐन मौके पर फैसला ले सकती है। टिकट की रेस में जो नेता समन्वय समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की बाधा को पार कर चुके हैं, उन्होंने प्रचार भी शुरू कर दिया है। इनमें सबसे पहला नाम हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सतपाल रायजादा का है। जो अब तक कई जनसभाओं में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ नजर आ चुके हैं। अब तक ऊना में सतपाल रायजादा दर्जनों पब्लिक मीटिंग में हिस्सा ले चुके हैं। मंडी में प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह की न के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह का नाम अब टिकट की रेस में आगे हो गया है। प्रतिभा सिंह भी युवाओं के बीच स्पर्धा की बात कह चुकी हैं।

विक्रमादित्य सिंह के मैदान में उतरने के बाद मंडी में लोकसभा चुनाव दिलचस्प हो गया है। यहां अभिनेत्री कंगना रणौत और विक्रमादित्य सिंह दोनों एक-दूसरे पर अभी से हमलावर नजर आ रहे हैं। शिमला संसदीय सीट पर कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी का नाम शुरूआत से ही आगे चला हुआ है। हालांकि यहां से टिकट के लिए आवेदन करने वालों की लंबी कतार है और करीब 16 नेताओं ने कांग्रेस की टिकट के लिए आवेदन किया है। हालांकि पार्टी ने जीतने की क्षमता रखने वाले नेता को ही टिकट देने की बात कही है और इस पैमाने पर अब तक विनोद सुल्तानपुरी सबसे आगे चल रहे हैं। कांगड़ा सीट पर भी 13 अप्रैल को ही फैसला होने की संभावना है। हालांकि यहां पूर्व मंत्री आशा कुमारी, डा. राजेश शर्मा समेत दूसरे नामों में से किसी एक पर मुहर लगनी बाकी है। केंद्रीय चुनाव समिति की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े करेंगे, जबकि इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी उपस्थित रहेंगे। प्रतिभा सिंह केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य भी हैं।

मंडी और शिमला लोकसभा सीट पर विरासत संभालेगी अगली पीढ़ी

केंद्रीय चुनाव समिति संभावित चेहरों पर ही सहमति जताती है, तो दो लोकसभा सीटों की कमान अगली पीढ़ी के हाथ आ जाएगी। मंडी संसदीय सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तीन बार सांसद रह चुके हैं, जबकि प्रतिभा सिंह एक बार आम चुनाव, तो दो बार उपचुनाव में जीत दर्ज कर इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। अब उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह को यहां से टिकट मिलती है, तो यह इस सीट पर अगली पीढ़ी का चुनावी रण शुरू हो जाएगा। दूसरी बड़ी सीट शिमला संसदीय क्षेत्र की है। यहां से विनोद सुल्तानपुरी का नाम फिलहाल रेस में सबसे आगे है। विनोद सुल्तानपुरी के पिता केडी सुल्तानपुरी शिमला संसदीय सीट से छह बार सांसद रह चुके हैं। पूर्व सांसद केडी सुल्तानपुरी 1980 से 1998 तक शिमला संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व किया है।

 

Share :
Tagsnews of himachal politicsnews of himachal pradehnews of lok sabha election 2024 himachalnews of mandi himachalnews of shimla
Previous Article

Kullu Accident: हिमाचल के कुल्लू में बड़ा ...

Next Article

घर-घर पहुंच रहे फर्जी डिलीवरी एजेंट, सतर्क ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • hrtc news
    manaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Delhi-Manali-Leh Bus: 30 घंटे, 1026 KM…HRTC की दिल्ली-मनाली-लेह बस सेवा का आगाज

    June 11, 2024
    By hinditvnews
  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अफसर, संवेदनशील पदों से हटेंगे

    September 21, 2023
    By hinditvnews
  • Markanda
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    रवि को टिकट मिलते ही मारकंडा ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ दिया सामूहिक इस्तीफा

    March 26, 2024
    By hinditvnews
  • Koksar
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lahul News: बर्फ के दीदार के लिए कोकसर में उमड़े सैलानी

    May 16, 2024
    By hinditvnews
  • Pratibha
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय सीट पर चुनाव लड़ने से किया इन्कार

    March 20, 2024
    By hinditvnews
  • Sukkhu
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Dharamshala: व्यवस्था परिवर्तन का एक साल

    December 11, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Dawai
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बनीं 24 दवाओं के सैंपल फेल

  • Chitta
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल न्यूज़: बिलासपुर में 949 ग्राम चरस संग हरियाणा के दो युवक गिरफ्तार

  • Ias Transfer
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: दो IAS अधिकारियों के तबादले, नई नियुक्तियां तय

Timeline

  • June 10, 2026

    Rustomjee Partners with Rotary Club of Bombay Airport to Advance Water Security and Sustainable Livelihoods in Palghar

  • June 10, 2026

    HKTB Launches "Hong Kong Summer Fun": A Season of Events, Experiences and Exclusive Visitor Offers

  • June 10, 2026

    Enterprise Marketing's Reckoning with The GEO Growth Summit Arrives at INDEX'26 New York

  • June 10, 2026

    91Wheels and Mahindra Electric Complete Record-setting Cross-border EV Expedition from India to Bhutan

  • June 10, 2026

    Bisleri Represents India at South Asia Co-operative Environment Programme (SACEP) in Nepal

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rustomjee Partners With Rotary Club Of Bombay Airport To Advance Water Security And Sustainable Livelihoods In Palghar

    Rustomjee Partners with Rotary Club of Bombay Airport to Advance Water Security and Sustainable Livelihoods ...

    By hinditvnews
    June 10, 2026
  • Hktb Launches "hong Kong Summer Fun": A Season Of Events, Experiences And Exclusive Visitor Offers

    HKTB Launches "Hong Kong Summer Fun": A Season of Events, Experiences and Exclusive Visitor Offers

    By hinditvnews
    June 10, 2026
  • Enterprise Marketing's Reckoning With The Geo Growth Summit Arrives At Index'26 New York

    Enterprise Marketing's Reckoning with The GEO Growth Summit Arrives at INDEX'26 New York

    By hinditvnews
    June 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.