Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • पंजाब: भाजपा की नई टीम पर बढ़ा असंतोष

  • पंजाब विधानसभा: कनाडा में फंसे छात्रों को पंजाब सरकार देगी पूरी मदद

  • Uttarakhand: गोशाला के पास नवजात मिला, मुंह में रबड़ ठूंसकर फेंका

  • Dehradun: धामी कैबिनेट बैठक आज, कई अहम फैसलों पर नजर

  • हिमाचल: 6 दिन बारिश, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पंजाब
Home›पंजाब›खुशियों पर संकट: मूसेवाला के परिजनों को लीगल नोटिस, IVF तकनीक से बच्चे के पैदा होने पर रिपोर्ट तलब

खुशियों पर संकट: मूसेवाला के परिजनों को लीगल नोटिस, IVF तकनीक से बच्चे के पैदा होने पर रिपोर्ट तलब

By hinditvnews
March 20, 2024
283
0
Moose

खुशियों पर संकट: मूसेवाला के परिजनों को लीगल नोटिस, IVF तकनीक से बच्चे के पैदा होने पर रिपोर्ट तलब

29 मई 2022 को गांव जवाहरके में गैंगस्टरों ने सिद्धू मूसेवाला की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। मूसेवाला अपने माता-पिता का इकलौता बच्चा था और उसके कत्ल के बाद बुजुर्ग परिजनों का कोई सहारा नहीं था। इसी के चलते मूसेवाला की माता चरण कौर ने 58 साल की उम्र में नवीनतम तकनीक आईवीएफ के माध्यम से बेटे को जन्म दिया है।

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की माता ने रविवार को एक बेटे को जन्म दिया था। परिवार बच्चे के जन्म का जश्न मना भी नहीं पाया था कि एक टेंशन ने उन्हें घेर लिया।

दरअसल मूसेवाला की मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) तकनीक का सहारा लेकर बच्चे को जन्म दिया था। भारत में आईवीएफ के लिए अधिकतम उम्र 50 वर्ष निर्धारित होने के कारण चरण कौर विदेश से इस तकनीक के जरिए गर्भवती हुईं थीं। अब इस मामले में परिजनों को लीगल नोटिस भेजने की बात सामने आई है।

मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि पंजाब सरकार के अधिकारी उन्हें परेशान कर रहे थे और उनसे सवाल कर रहे थे कि क्या नवजात बच्चा जायज है।

इस वीडियो में बलकौर सिंह कह रहे हैं कि वाहेगुरु के आशीर्वाद से हमें हमारा शुभदीप वापस मिला, लेकिन सरकार परेशान कर रही है और वे बच्चे से संबंधित दस्तावेज पेश करने के लिए कह रहे हैं। वे यह साबित करने के लिए कह रहे हैं कि बच्चा वैध है या नहीं।

उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अनुरोध किया कि वे मां और बच्चे का इलाज पूरा होने दें, और फिर वह उनके मानदंडों का पालन करेंगे और सभी सवालों के जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि आईवीएफ प्रक्रिया के लिए सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया था और वह दस्तावेज भी प्रस्तुत करेंगे।

यह है आईवीएफ तकनीक
आईवीएफ को इन विट्रो फर्टिलाइजेशन के नाम से भी जाना जाता है। जब महिला का शरीर एग को फर्टिलाइज करने में समक्ष नहीं होता तो उसे लैब में फर्टिलाइज कराया जाता है। आईवीएफ को हिंदी भाषा में भ्रूण प्रत्यारोपण भी कहा जाता है और इस तकनीक से जन्म लेने वाले बच्चों को टेस्ट ट्यूब बेबी कहा जाता है।

भारत में 50 साल तक ले सकते हैं आईवीएफ का सहारा
इंडियन सोसायटी ऑफ असिस्टेड रिप्रोडक्शन चंडीगढ़ शाखा की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. जीके बेदी ने बताया कि भारतीय कानून में 50 साल से ज्यादा की उम्र में आईवीएफ तकनीक का उपयोग नहीं किया जा सकता है।

Share :
Tagsnews of balkaur singhnews of chandigarhnews of IVF tecniqnews of moosewalanews of punjab
Previous Article

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामला: मुस्लिम पक्ष को SC ...

Next Article

Elvish Yadav: पुलिस ने एल्विश के खास ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • kissan union
    पंजाब

    मुआवजे की मांग पर रार: किसानों को चंडीगढ़ में घुसने से रोकने के लिए भारी पुलिस तैनात, पंजाब में कई ...

    August 22, 2023
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    पंजाब

    Highcourt: बिना तलाक लिए दूसरा विवाह करने और आमदनी छुपाने का किया प्रयास

    March 28, 2024
    By hinditvnews
  • Rajkumar
    पंजाब

    पंजाब कांग्रेस को झटका: विधायक राजकुमार चब्बेवाल ने पार्टी से दिया इस्तीफा

    March 15, 2024
    By hinditvnews
  • Maan
    पंजाब

    20अक्तूबर को बुलाया गया विधानसभा सत्र गैरकानूनी

    October 13, 2023
    By hinditvnews
  • Maan
    पंजाब

    Shubhkaran Singh की बहन को पंजाब पुलिस में मिलेगी नौकरी

    February 29, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    पंजाब

    Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 44.5 डिग्री पहुंचा पारा

    May 18, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • health
    healthस्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में नहीं खुलेंगे नए निजी नर्सिंग संस्थान, स्वास्थ्य विभाग ने आवेदन लेने से किया इंकार

  • Cyber Crime
    कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: साइबर अपराधियों ने महिला से 31.70 लाख की ठगी, डिजिटल अरेस्ट में पकड़े गए

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: हाईकोर्ट का आदेश, वन भूमि से हर हाल में हटेगा अतिक्रमण

Timeline

  • August 7, 2026

    पंजाब: भाजपा की नई टीम पर बढ़ा असंतोष

  • August 7, 2026

    पंजाब विधानसभा: कनाडा में फंसे छात्रों को पंजाब सरकार देगी पूरी मदद

  • August 7, 2026

    Uttarakhand: गोशाला के पास नवजात मिला, मुंह में रबड़ ठूंसकर फेंका

  • August 7, 2026

    Dehradun: धामी कैबिनेट बैठक आज, कई अहम फैसलों पर नजर

  • August 7, 2026

    हिमाचल: 6 दिन बारिश, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bjp

    पंजाब: भाजपा की नई टीम पर बढ़ा असंतोष

    By hinditvnews
    August 7, 2026
  • Maan

    पंजाब विधानसभा: कनाडा में फंसे छात्रों को पंजाब सरकार देगी पूरी मदद

    By hinditvnews
    August 7, 2026
  • The Tiny Feet Of A Newborn Baby In Mother's Hands

    Uttarakhand: गोशाला के पास नवजात मिला, मुंह में रबड़ ठूंसकर फेंका

    By hinditvnews
    August 7, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.