Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हाईकोर्ट: मेजर की पेंशन में देरी पर रक्षा सचिव व थलसेना प्रमुख पर जुर्माना

  • UP: आंधी-बारिश से जनहानि पर सीएम सख्त, 24 घंटे में मुआवजा व इलाज के निर्देश

  • UP: कोर्ट आदेश उल्लंघन पर एसपी-जेल अधीक्षक तलब, हाईकोर्ट भेजने की चेतावनी

  • यमुनानगर हत्याकांड: पत्नी की हत्या, बच्चों ने देखी त्रासदी

  • हरियाणा सचिवालय सुसाइड: एचपीजीसीएल अधिकारी, IDFC घोटाला लिंक

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Holi 2024 पर घर जाने वालों की भारी भीड़, ट्रेनें भी पैक

Holi 2024 पर घर जाने वालों की भारी भीड़, ट्रेनें भी पैक

By hinditvnews
March 23, 2024
237
0
Bus

Holi 2024 पर घर जाने वालों की भारी भीड़, देहरादून से हल्द्वानी व आगरा के लिए ज्‍यादा मारामारी; ट्रेनें भी पैक

Holi 2024 होली की छुट्टी पर घर जाने वालों की भीड़ का यह नजारा शुक्रवार को देहरादून आइएसबीटी पर देखने को मिला। शुक्रवार को स्थिति यह हुई कि हल्द्वानी आगरा व मुरादाबाद के लिए बसें कम पड़ गई और यात्रियों में मारामारी मची रही। दिल्ली आइएसबीटी से देहरादून के लिए जो भी बस निकली वह भी पूरी तरह पैक रहीं।

HIGHLIGHTS

  1. आइएसबीटी पर हल्द्वानी व आगरा मार्ग पर लगाई अतिरिक्त बसें, दिल्ली से आने वाली बसें रहीं पैक
  2. होली को लेकर शुक्रवार को लिंक एक्सप्रेस, हावड़ा व जनता एक्सप्रेस पैक होकर हुई रवाना

देहरादून: Holi 2024 होली के त्योहारी सीजन में उत्तराखंड परिवहन निगम यात्रियों की भीड़ की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त बसें लगाने का दावा कर रहा था, लेकिन होली से पूर्व ही उसके दावों की हवा निकल गई।

शुक्रवार को स्थिति यह हुई कि हल्द्वानी, आगरा व मुरादाबाद के लिए बसें कम पड़ गई और यात्रियों में मारामारी मची रही। जो बस भी इस मार्ग के लिए निकली, उसमें पांव रखने की भी जगह नहीं थी।

ऐसे में परिवहन निगम ने हल्द्वानी के लिए पांच और आगरा के लिए दो अतिरिक्त बसें लगाईं, लेकिन यह भी कम पड़ गई। वहीं, यही स्थिति दिल्ली से आने वाली बसों में भी रही। दिल्ली आइएसबीटी से देहरादून के लिए जो भी बस निकली, वह पूरी तरह पैक रहीं।

यात्रियों ने पूरा सफर खड़े होकर तय किया

बस में भले पांव रखने की जगह न हो, लेकिन किसी तरह से जिद्दोजहद कर उनमें सवार हुए यात्रियों ने पूरा सफर खड़े होकर तय किया। होली की छुट्टी पर घर जाने वालों की भीड़ का यह नजारा शुक्रवार को देहरादून आइएसबीटी पर देखने को मिला।

हल्द्वानी, आगरा, फरीदाबाद, मेरठ, बरेली, मुरादाबाद और चंडीगढ़ आदि मार्गों पर परिवहन निगम की बसें पूरी तरह फुल रहीं। वाल्वो, एसी व जनरथ बसों के लिए टिकट बुकिंग तो पहले ही फुल थी। साधारण बस में भी सीटें फुल होने से यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि यात्री बसों की छत पर चढ़कर जाने को भी तैयार थे, पर इसकी मंजूरी नहीं मिली।

उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने भी अतिरिक्त बसें लगाई हुई थी। देहरादून से कुमाऊं की तरफ जाने वाले यात्रियों की संख्या भी खासी अधिक रही। इस मार्ग पर बसों की संख्या कम होने से यात्रियों ने

ट्रेनों का भी रहा बुरा हाल, लिंक रही पैक

यात्रियों की भीड़ का आइएसबीटी जैसा नजारा रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला। ट्रेनों में पांव रखने की भी जगह नहीं रही। लिंक एक्सप्रेस, दून-हावड़ा एक्सप्रेस समेत जनता एक्सप्रेस फुल रहीं। जनरल टिकटों के लिए मारामारी मची रही, वहीं अतिरिक्त काउंटर भी लगाए गए। ट्रेनों की संख्या कम थी जबकि यात्रियों की संख्या हजारों में रही।

देहरादून से वाराणसी के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस शाम सवा छह बजे पैक होकर रवाना हुई। वहीं, हावड़ा एक्सप्रेस में भी यात्रियों की भीड़ रही। त्योहारी सीजन में घर पहुंचने की होड़ में यात्रियों ने टिकट नहीं मिलने पर चालान रसीद के सहारे खड़े होकर यात्रा की।

देहरादून से पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों में इन दिनों वेटिंग लिस्ट 300 से पार चल रही है। दोपहर डेढ़ बजे रवाना होने वाली देहरादून सूबेदारगंज लिंक एक्सप्रेस में भीड़ का आलम यह था कि ट्रेन 12 बजे ही पैक हो गई थी। यात्रियों की भीड़ से प्लेटफार्म तक पैक रहे। रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए हुए थे, लेकिन इससे भी यात्रियों को राहत नहीं मिली।

डग्गामार वाहनों ने काटी चांदी

होली पर बसें व ट्रेनें कम पड़ जाने से डग्गामार वाहनों की जमकर मौज आई। मैक्स, कैब, टैक्सी व प्राइवेट बस वालों ने यात्रियों को जमकर लूटा। चार सौ रुपये के किराये वाले सफर के डग्गामार वाहनों संचालकों ने छह सौ से सात सौ रुपये तक वसूले गए। मजबूरी में यात्रियों को इन वाहनों की मनमानी सहन करनी पड़ी। सुबह से रात तक डग्गामार वाहन दौड़ते रहे, पर किसी जिम्मेदार सरकारी महकमे ने इन्हें पकड़ने की जहमत नहीं उठाई।

परिवहन निगम ने बसों के फेरे बढ़ाए

यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर उत्तराखंड परिवहन निगम ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व हल्द्वानी मार्ग पर बसों के फेरे 30 प्रतिशत बढ़ा दिए हैं। निगम के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की आवश्यकता को देखकर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। कोशिश यह रहेगी कि यात्रियों को खड़े होकर सफर न करना पड़े।

दिल्ली से लौटने वाली बसों में भी भारी भीड़ के चलते यहां से खाली बसें भी दिल्ली भेजी गईं। वहीं, होली के दिन यानी 25 मार्च को दोपहर दो बजे के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सभी चालक-परिचालकों और डिपो प्रबंधकों को अलर्ट पर रहने और बसों की पूरी व्यवस्था रखने के आदेश दिए गए हैं।

कल व परसों शताब्दी एक्सप्रेस में बढ़ेगा एक और कोच

ट्रेन के जरिये दिल्ली आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। होली के त्योहार के चलते रेलवे ने शताब्दी ट्रेन में एक कोच बढ़ाया है। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक चयन राय ने बताया कि 23 व 24 मार्च को काठगोदाम से दिल्ली और दिल्ली से काठगोदाम आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में एक कोच अतिरिक्त लगेगा। इससे 70 यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

Share :
Tagsnews of dehradunnews of haridwarnews of holi 2024news of ISBT dehradunnews of rishikeshnews of uttrakhand
Previous Article

Lok Sabha Election 2024: न करें बहिष्कार, वोट ...

Next Article

Karnal:: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Uttrakhand High Court
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: युवा बोले- कुमाऊं में ही रहे हाईकोर्ट

    May 21, 2024
    By hinditvnews
  • Kedar
    उत्तराखण्ड

    Kedarnath: सोनप्रयाग में बैरिकेडिंग तोड़कर निकला यात्रियों का सैलाब

    May 20, 2024
    By hinditvnews
  • Cave
    उत्तराखण्ड

    Kedarnath Dham: अमेरिका की सिमोना ने ध्यान गुफा में की दो दिन साधना

    May 16, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड बनेगा ‘वेड इन इंडिया’ का हब,सीएम धामी बना रहे विस्तृत नीति

    March 14, 2024
    By hinditvnews
  • Halicopter
    उत्तराखण्ड

    तीर्थ यात्रियों के चेहरों पर साफ दिख रहा था खौफ, बोले- ‘हमें बाबा केदार ने दिया नया जीवन’

    May 25, 2024
    By hinditvnews
  • Lok
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: दो सीट पर कांग्रेस आज कर सकती है प्रत्याशियों की घोषणा

    March 18, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Rajeev
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    राजीव बिंदल ने गिनवाई मोदी सरकार से मिली आपदा राशि

  • Download (51)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: सरसों तेल, रिफाइंड और जीरे के रेट घटे, लहसुन के दाम 500 पार

  • Mani Mahesh Yatra New Update
    धार्मिक यात्राहिमाचल प्रदेश

    Manimahesh Yatra: बर्फ के बीच डल झील में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Timeline

  • May 5, 2026

    हाईकोर्ट: मेजर की पेंशन में देरी पर रक्षा सचिव व थलसेना प्रमुख पर जुर्माना

  • May 5, 2026

    UP: आंधी-बारिश से जनहानि पर सीएम सख्त, 24 घंटे में मुआवजा व इलाज के निर्देश

  • May 5, 2026

    UP: कोर्ट आदेश उल्लंघन पर एसपी-जेल अधीक्षक तलब, हाईकोर्ट भेजने की चेतावनी

  • May 5, 2026

    यमुनानगर हत्याकांड: पत्नी की हत्या, बच्चों ने देखी त्रासदी

  • May 5, 2026

    हरियाणा सचिवालय सुसाइड: एचपीजीसीएल अधिकारी, IDFC घोटाला लिंक

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Pu High Court

    हाईकोर्ट: मेजर की पेंशन में देरी पर रक्षा सचिव व थलसेना प्रमुख पर जुर्माना

    By hinditvnews
    May 5, 2026
  • UP: आंधी-बारिश से जनहानि पर सीएम सख्त, 24 घंटे में मुआवजा व इलाज के निर्देश

    By hinditvnews
    May 5, 2026
  • Himachal High Court

    UP: कोर्ट आदेश उल्लंघन पर एसपी-जेल अधीक्षक तलब, हाईकोर्ट भेजने की चेतावनी

    By hinditvnews
    May 5, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.