Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • राजस्थान: रणथंभौर से कूनो-माधव तक बनेगा वाइल्डलाइफ टूरिज्म सर्किट

  • मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा, गवाहों ने बयां की सौरभ की हत्या की कहानी

  • सीएम योगी: नारी शक्ति के सशक्त होने से ही राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल

  • दिल्ली में 10 साल की औद्योगिक नीति मंजूर, निवेश और रोजगार पर जोर

  • हरियाणा: जींद में जमीन विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर हत्या की

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Murder: बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या

Murder: बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या

By hinditvnews
March 28, 2024
368
0
Murder

Murder: बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे में बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां; एसआईटी गठित

उधम सिंह नगर में गुरुद्वारे में कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह को गोली मारने का मामला सामने आया है। बाइक पर आए हमलावर ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया।उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात हुई है।

उधम सिंह नगर के गुरुद्वारे में बाइक पर आए हमलावर ने नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। इलाके में सनसनी फैली हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, डीआईजी योगेंद्र रावत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार, कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह (60) को मोटरसाइकिल से आए अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल तरसेम सिंह को इलाज के लिए खटीमा के निजी अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनकी मौत हो गई। अस्पताल में तरसेम सिंह को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हत्या की वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मची है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही हमलावर की तलाश में टीमों को लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नानकमत्ता में डेरा प्रमुख तरसेम सिंह को हमलावरों ने तीन सेकेंड में दो गोली मारी थी। हमलावर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए है। एसएसपी मंजुनाथ टीसी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। बाइक पर पीछे बैठे हमलावर ने दो गोली मारी। घटनास्थल से सुबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर है।

उत्तराखंड पुलिस का कहना है कि नानकमत्ता गुरुद्वारा कार सेवा प्रमुख की हत्या और जांच के लिए एसआईटी की टीम गठित की गई है।

नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई । भाजपा राज में डेरा प्रमुख भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या नहीं बल्कि कानून व्यवस्था की भी हत्या है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था एकदम ध्वस्त है। अपराधियों का स्वर्णिम काल चल रहा है।

नानकमत्ता में बाबा तरसेम की हत्या करने वाले आरोपी 19 मार्च से नानकमत्ता गुरुद्वारा की सराय में रह रहे थे। सराय में उनकी आईडी आधार कार्ड और हेल्थ कार्ड भी मिले हैं। इसके हिसाब से वह पंजाब के रहने वाले थे। लेकिन पुलिस को आशंका है कि आईडी फर्जी हो सकती है।
Share :
Tagsnews of dehradunnews of haridwarnews of murder in uttrakhandnews of nainitalnews of rudrapur uttrakhandnews of uttrakhand
Previous Article

तारादेवी मंदिर में भंडारा देना है तो ...

Next Article

चुनाव 2024: धामी सरकार के बड़े फैसलों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Heli
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: दो धामों के लिए फिर शुरू होंगी हेलिकॉप्टर सेवा

    September 4, 2024
    By hinditvnews
  • Chardham
    उत्तराखण्ड

    Chardham Yatra: हरिद्वार में ऑफलाइन पंजीकरण बंद करने पर बवाल

    May 20, 2024
    By hinditvnews
  • Bus
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: रोडवेज कर्मचारियों में उबाल

    September 26, 2023
    By hinditvnews
  • Taxi
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड में हिमाचल प्रदेश के दो युवकों की मौत

    December 9, 2023
    By hinditvnews
  • Radika
    उत्तराखण्ड

    Uttrakhand: देशभर में एक जुलाई से लागू होंगे ये तीन नए कानून

    May 22, 2024
    By hinditvnews
  • Ramdev
    उत्तराखण्ड

    सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद Baba Ramdev की फार्मेसी की 14 औषधियों के लाइसेंस भी निलंबित

    April 30, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Education
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    नशा रोकथाम के लिए स्कूल-कॉलेजों में अभियान

  • Congress 1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल कांग्रेस का जवाब: भाजपा की तिरंगा यात्रा के मुकाबले जय हिंद सभा

  • Winterrr
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Tourism: रोहतांग में व्हाइट क्रिसमस का आनंद, वीकेंड पर शिमला ट्रेनें फुल

Timeline

  • October 15, 2026

    राजस्थान: रणथंभौर से कूनो-माधव तक बनेगा वाइल्डलाइफ टूरिज्म सर्किट

  • October 15, 2026

    मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा, गवाहों ने बयां की सौरभ की हत्या की कहानी

  • October 15, 2026

    सीएम योगी: नारी शक्ति के सशक्त होने से ही राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल

  • October 15, 2026

    दिल्ली में 10 साल की औद्योगिक नीति मंजूर, निवेश और रोजगार पर जोर

  • October 15, 2026

    हरियाणा: जींद में जमीन विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर हत्या की

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Tiger

    राजस्थान: रणथंभौर से कूनो-माधव तक बनेगा वाइल्डलाइफ टूरिज्म सर्किट

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • Muskan

    मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा, गवाहों ने बयां की सौरभ की हत्या की कहानी

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • yogi adityanath

    सीएम योगी: नारी शक्ति के सशक्त होने से ही राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल

    By hinditvnews
    October 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.