Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Whatfix Recognized in Two 2026 Gartner® Market Guide Reports

  • JAGSoM Invites Applications for Executive Ph.D. Programme

  • Kauvery Hospital Saves 55-Year-Old Farmer from Life-Threatening Lung Bleeding Caused by Severe Pneumonia

  • Bisleri Welcomes FSSAI Clarification

  • ASBL Legacy Records Rs. 800 Crore in Launch-Day Sales at RTC X Roads

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Uttarakhand: सुपरसोनिक बूम से 1.5 तीव्रता के भूकंप जितना हुआ था कंपन

Uttarakhand: सुपरसोनिक बूम से 1.5 तीव्रता के भूकंप जितना हुआ था कंपन

By hinditvnews
April 11, 2024
266
0
Dehradun

Uttarakhand: सुपरसोनिक बूम से 1.5 तीव्रता के भूकंप जितना हुआ था कंपन, धमाके जैसी आवाज से हिल गई थी दून घाटी

धमाके जैसी आवाज से दून घाटी कुछ दिन पहले हिल गई थी। वाडिया इंस्टीट्यूट में लगी सिस्मोग्राफ मशीन में धमाके जैसी आवाज से हुए कंपन को रिकॉर्ड किया गया।

दून घाटी में सोमवार दोपहर तेज धमाके की आवाज से हर कोई सहम गया। इस तीव्र ध्वनि से प्रेमनगर समेत आसपास के इलाकों में धरती कांप उठी। स्थानीय बाशिंदों ने आवाज से घरों की खिड़कियों व दरवाजों में कंपन का दावा किया था। अब इस पर वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान ने अपनी मुहर लगा दी है।

भूकंप की तीव्रता नापने के लिए वाडिया इंस्टीट्यूट में लगी सिस्मोग्राफ मशीन में धमाके की आवाज को रिकॉर्ड किया गया है। संस्थान के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि ऐसी तीव्र ध्वनि वाडिया के सिस्मोग्राफ में अब तक रिकॉर्ड नहीं की गई। वैज्ञानिक धमाके की आवाज के वैज्ञानिक कारणों का पता लगाने में जुट गए हैं।

सोमवार दोपहर करीब दो बजे दून की घाटियों में तेज धमाके की आवाज गूंज उठी। प्रेमनगर, विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई समेत आसपास के कई क्षेत्रों में इस तेज ध्वनि से भूकंप जैसे कंपन भी महसूस हुए। स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई तो यह पता चला कि वायुसेना के अभ्यास के दौरान हवा में धमाके की आवाज का आभास होता है, जिसे सुपरसोनिक बूम कहते हैं। इससे किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है।

1.5 मैग्नीट्यूड के भूकंप के बराबर कंपन

वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार बताते हैं कि सिस्मोग्राफ मशीन का रिकॉर्ड चेक करने पर पाया गया कि सोमवार दोपहर देहरादून क्षेत्र में तेज धमाके की आवाज रिकार्ड हुई। इससे दून की धरती में कंपन भी दर्ज किया गया। कंपन की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 1.5 मैग्नीट्यूड भूकंप के बराबर थी। अभी वाडिया संस्थान के वैज्ञानिकों को तीव्र ध्वनि के कारणों का पता नहीं है। इसके स्पष्ट होने के बाद वैज्ञानिक कारणों पर काम किया जाएगा।

जब भी तेज आवाज होगी, धरती कांपेगी

वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार बताते हैं कि धमाकों जैसी आवाज व भूकंप का परस्पर संबंध है। भूकंप आने पर धरती के कई किमी. नीचे ऐसी आवाजेें होती हैं, लेकिन वह ऊपर नहीं आ पातीं। इनसे कंपन होता है। भूकंप के बिना भी अगर तेज धमाके जैसी आवाज हो तो धरती में कंपन दर्ज किया जाता है। सोमवार को भी ऐसी ही आवाज के कारण धरती में कंपन हुआ और वह रिकार्ड हो गया। उन्होंने बताया कि हिरोशिमा में हुए विस्फोट से 6 मैग्नीट्यूट के भूकंप बराबर कंपन दर्ज किया गया था।

बेंगलुरु में भी हुआ था ऐसा ही सुपरसोनिक बूम

ऐसी आवाज देहरादून में बेशक पहली बार दर्ज की गई हो, लेकिन देश के अन्य हिस्सों में यह आवाजें सुनी जा चुकी हैं। बेंगलुरु में ऐसी ही धमाकेनुमा आवाज दर्ज की जा चुकी है। बाद में यह सुपरसोनिक बूम निकला। दरअसल जब किसी चीज की रफ्तार ध्वनि की रफ्तार से ज्यादा होती है, तो उसे सुपरसोनिक रफ्तार कहते हैं। जब विमान ध्वनि की रफ्तार से कम गति से चलता है तो फर्क नहीं पड़ता, लेकिन जब विमान ध्वनि की रफ्तार से तेज चलता है तो सुपरसोनिक बूम पैदा करता है। इससे बड़ी मात्रा में ध्वनि ऊर्जा पैदा होती है। विमान के गुजरने के बाद तेज धमाके जैसी आवाज आती है।

Share :
Tagsnews of dehradunnews of sismograph in dehradunnews of uttrakhand
Previous Article

ऋषिकेश में पीएम मोदी की जनसभा शुरू, ...

Next Article

CM Dhami Interview: पांचों सीटें जीतेंगे…लोगों को ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kedar
    उत्तराखण्ड

    Chardham Yatra : बिना दर्शन घर लौटने लगे तीर्थयात्री; अब तक 4000 ने की वापसी

    May 22, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: राज्यपाल ने UCC विधेयक राष्ट्रपति को भेजा, मुहर लगने के बाद राज्य में लागू हो जाएगा कानून

    February 28, 2024
    By hinditvnews
  • Nainital
    उत्तराखण्ड

    New Year पर नैनीताल और कैंची धाम जाने का है प्लान तो पढ़ लें ये खबर

    December 21, 2023
    By hinditvnews
  • Delhi
    उत्तराखण्ड

    केंद्र सरकार ने वाइब्रेंट विलेज के प्रधानों को गणतंत्र दिवस का दिया न्योता

    January 2, 2024
    By hinditvnews
  • Heli1
    उत्तराखण्ड

    Kedarnath Helicopter Accident: धाम में 14 साल में 10 हेलिकॉप्टर दुर्घटनाएं

    May 25, 2024
    By hinditvnews
  • Radika
    उत्तराखण्ड

    एसीएस की अगुवाई में चारधाम यात्रा की निगरानी के लिए में बनेगी कमेटी

    May 25, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Harsh Mahajan
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: होली लॉज के साये में रहे नेताओं पर महाजन की विशेष नजर, कभी खुद भी थे प्रमुख रणनीतिकार

  • Emergency Film,
    फ़िल्ममंडीहिमाचल प्रदेश

    Emergency : कंगना रणौत की विवादित फिल्म ‘एमरजेंसी’ पर फैसला 25 सितंबर तक

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: तृतीय श्रेणी कर्मियों को दैनिक वेतन सेवा के आधार पर पेंशन का लाभ

Timeline

  • November 24, 2026

    Whatfix Recognized in Two 2026 Gartner® Market Guide Reports

  • November 24, 2026

    JAGSoM Invites Applications for Executive Ph.D. Programme

  • November 24, 2026

    Kauvery Hospital Saves 55-Year-Old Farmer from Life-Threatening Lung Bleeding Caused by Severe Pneumonia

  • November 24, 2026

    Bisleri Welcomes FSSAI Clarification

  • November 24, 2026

    ASBL Legacy Records Rs. 800 Crore in Launch-Day Sales at RTC X Roads

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Whatfix Recognized in Two 2026 Gartner® Market Guide Reports

    Whatfix Recognized in Two 2026 Gartner® Market Guide Reports

    By hinditvnews
    November 24, 2026
  • JAGSoM Invites Applications for Executive Ph.D. Programme

    By hinditvnews
    November 24, 2026
  • Kauvery Hospital Saves 55 Year Old Farmer from Life Threatening Lung Bleeding Caused by Severe Pneumonia

    Kauvery Hospital Saves 55-Year-Old Farmer from Life-Threatening Lung Bleeding Caused by Severe Pneumonia

    By hinditvnews
    November 24, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.