Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

  • कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

  • उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

  • हल्द्वानी: बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में SC की सुनवाई टली

  • ऊना: चंडीगढ़-अंबाला पैसेंजर ट्रेनें 15 अक्तूबर तक रद्द

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›HP Politics: होली लॉज के साये में रहे नेताओं पर महाजन की विशेष नजर, कभी खुद भी थे प्रमुख रणनीतिकार

HP Politics: होली लॉज के साये में रहे नेताओं पर महाजन की विशेष नजर, कभी खुद भी थे प्रमुख रणनीतिकार

By hinditvnews
May 15, 2024
344
0
Harsh Mahajan

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने हमेशा हर्ष महाजन को खास तवज्जो दी। वह होली लॉज से ही वीरभद्र का सारा चुनावी प्रबंधन संभालते थे और खुद चुनाव लड़ना छोड़ गए थे। मगर वीरभद्र सिंह के देहांत के बाद हर्ष की होली लॉज से निभी नहीं, जिसके बाद वह पिछले विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा के हो लिए थे। अब हर्ष महाजन के निशाने पर कांग्रेस का एक खास खेमा है।
कभी पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के खास रणनीतिकार रहे हर्ष महाजन के निशाने पर कांग्रेस का एक खास खेमा है। चौपाल के पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट को भाजपा में लाकर महाजन की यह रणनीति सामने आई है। भाजपा की यह व्यूह रचना कांग्रेस के सामने एक और चुनौती है। होली लॉज के साये में रहे मगर अब हाशिये में चल रहे कांग्रेस नेताओं पर हर्ष महाजन की नजर है।सोमवार को मंगलेट को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मिलाने भी वह खुद नई दिल्ली ले गए। मंगलेट से पहले भी हर्ष महाजन इसी समूह के तीन चर्चित नेताओं को भाजपा में ला चुके हैं। यह सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा और इंद्रदत्त लखनपाल हैं। हालांकि, कांग्रेस ने भी दो पूर्व विधायकों गगरेट से राकेश कालिया, आनी से किशोरी लाल, भाजपा के सुजानपुर से पूर्व प्रत्याशी कैप्टन रंजीत राणा जैसे कुछ नेताओं को अपने साथ मिलाकर पलटवार करने का प्रयास किया, मगर हर्ष का सहारा लेकर भाजपा दल-बदल करवाने में कांग्रेस से आगे निकल गई है।
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने हमेशा हर्ष महाजन को खास तवज्जो दी। वह होली लॉज से ही वीरभद्र का सारा चुनावी प्रबंधन संभालते थे और खुद चुनाव लड़ना छोड़ गए थे। मगर वीरभद्र सिंह के देहांत के बाद हर्ष की होली लॉज से निभी नहीं, जिसके बाद वह पिछले विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा के हो लिए थे। इसी खेमे के एक अन्य नेता कांगड़ा के विधायक पवन काजल भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए थे और भाजपा का टिकट लेकर विधानसभा चुनाव लड़कर फिर से विधायक भी बन गए।राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने एक रणनीति के तहत ही हर्ष महाजन को प्रत्याशी दिया तो उन्होंने छह कांग्रेस विधायकों और तीन निर्दलियों से अपने पक्ष में मतदान करवा लिया। इनमें इसी विशेष खेमे के तीन विधायक सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा और इंद्रदत्त लखनपाल भी शामिल थे। हालांकि, तीन अन्य विधायकों में लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर इस खेमे से नहीं थे। मंत्री न बनाए जाने की नाराजगी ताड़कर महाजन रवि को भाजपा में मिलाने में कामयाब हुए तो उस समय कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो को भी अपने पक्ष में कर लिया। अब कभी वीरभद्र सिंह के नजदीकी रह चुके सुभाष मंगलेट को भाजपा में शामिल कर लिया।अगला लक्ष्य चुनाव जीतना
वहीं, भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन का कहना है कि अगला लक्ष्य चुनाव जीतना है। सुभाष मंगलेट खुद भाजपा में आना चाह रहे थे। कांग्रेस के नेताओं को भाजपा में मिलाने से पहले तमाम बातों का ध्यान रखा जाता है। उसके बाद ही फैसला होता है।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla
Previous Article

Himachal Pradesh Weather: 17 मई से पश्चिमी ...

Next Article

Punjab News: राज्य में आतंकी वारदात की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Rawat
    उत्तराखण्ड

    Delhi: केशव नेगी के समर्थन में पूर्व CM त्रिवेंद्र, बोले- निर्दोष को सजा नहीं होगी

    June 8, 2026
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: मसूरी गोलीकांड के शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

    September 2, 2026
    By hinditvnews
  • Igmc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आईजीएमसी मारपीट मामला सुलझा, डॉक्टर-मरीज गले मिले; मरीजों को राहत

    December 30, 2025
    By hinditvnews
  • Vivekvihar
    दिल्ली

    Delhi News: दिल्ली आग हादसा, झुलसे शव, पहचान मुश्किल

    May 4, 2026
    By hinditvnews
  • Rishikesh
    उत्तराखण्ड

    Rishikesh: युवक ने गंगा में कूदी, दो दिन पहले भाभी भी कूदी थी

    February 21, 2025
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तराखण्ड

    देहरादून: तेज रफ्तार कार की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत

    August 22, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Drug
    कुल्लूशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: सात साल में प्रदेश में 20 गुना बढ़ी चिट्टे की तस्करी

  • Cm himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू बोले- गोबिंद सागर झील से पानी लेने के लिए अब एनओसी की जरूरत नहीं

  • fraud
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: निवेश के नाम पर फाइनांस कंपनी ने 50 लोगों से ठग लिए एक करोड़

Timeline

  • September 9, 2026

    प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

  • September 9, 2026

    कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

  • September 9, 2026

    उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

  • September 9, 2026

    हल्द्वानी: बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में SC की सुनवाई टली

  • September 9, 2026

    ऊना: चंडीगढ़-अंबाला पैसेंजर ट्रेनें 15 अक्तूबर तक रद्द

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dead body

    प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Ammy virk

    कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Job

    उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.