Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Universal Sompo General Insurance Drives Green Mobility with 'One Policy, One Tree' Initiative

  • The Art of Living and Kotak Mahindra Lead Natural Farming Movement across Anand, Gujarat

  • VELS Celebrates India's Leading Scientists on National Science Day

  • Vinfast India Bags 'New Entrant of the Year' at Faster Awards 2026

  • Kaayu Rituals, UK-Backed, Launches in Delhi to Redefine Wellness and Self-Care

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: दो राणाओं की अदला-बदली से असमंजस में मतदाता

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: दो राणाओं की अदला-बदली से असमंजस में मतदाता

By hinditvnews
May 3, 2024
279
0
Rana

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: दो राणाओं की अदला-बदली से असमंजस में मतदाता

कांग्रेस को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के प्रभाव वाले जिला हमीरपुर के तहत सुजानपुर विधानसभा सीट में अपना प्रत्याशी देने में भले ही देर लगी लेकिन अब तस्वीर साफ है। इस सीट पर पूर्व में दल बदल चुके प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। दोनों ही धूमल के शागिर्द रहे हैं। मुद्दे भी 2022 वाले ही हैं। फैसला अब मतदाताओं को करना है।

राणाओं की सियासी अदला-बदली… और असमंजस में मतदाता। बात हो रही है पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के प्रभाव वाले जिला हमीरपुर के तहत सुजानपुर विधानसभा सीट में होने वाले उपचुनाव की। कांग्रेस को यहां से अपना प्रत्याशी देने में भले ही देर लगी लेकिन अब तस्वीर साफ है। इस सीट पर पूर्व में दल बदल चुके प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। दोनों ही धूमल के शागिर्द रहे हैं। मुद्दे भी 2022 वाले ही हैं। फैसला अब मतदाताओं को करना है।  सुजानपुर सीट पर 2022 में राजेंद्र राणा कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने और इस बार भाजपा से चुनावी मैदान में उतरे हैं। कैप्टन रंजीत राणा ने पिछली बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और अब कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में रंजीत ने चुनावी जंग फतह करने के लिए धूमल का आशीर्वाद लिया था लेकिन कांटे के मुकाबले में 399 मतों से मात खा गए थे।

अब कांग्रेस को छोड़कर कमल के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रहे राजेंद्र राणा ने इस बार धूमल के घर जाकर जीत के लिए उनका आशीर्वाद लिया है। धूमल बेशक पार्टी लाइन के अंदर रहकर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा के साथ सार्वजनिक तौर पर खड़े हैं, लेकिन उनके समर्थकों का साथ किसे मिलेगा इसे लेकर चर्चाओं का दौर चल पड़ा है।  दोनों ही प्रत्याशियों ने दल बदले हैं। लिहाजा, माना जा रहा है कि जिस दल में भितरघात कम होगा, उसके जीतने की संभावना उतनी ही बढ़ जाएगी। बीते चुनावों में कांग्रेस ने जयराम सरकार के खिलाफ सुजानपुर की अनदेखी के मुद्दे को प्रमुखता से लोगों के बीच उठाया था। अब भाजपा इस मुद्दे पर कांग्रेस की सुक्खू सरकार को घेरने के प्रयास में है। भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा तीन दफा विधायक रह चुके हैं तो कैप्टन रंजीत राणा भी क्षेत्र की 16 पंचायतों का बीड़ बगेहड़ा जिला परिषद सदस्य के रूप में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। भाजपा सुजानपुर की अनदेखी को मुद्दा बना रही है, वहीं कांग्रेस मुख्यमंत्री फैक्टर के बूते सुजानपुर को फतह करने के प्रयास में है। संवाद

स्वाभिमान की लड़ाई
यह उपचुनाव नहीं बल्कि हमीरपुर और सुजानपुर के हितों और स्वाभिमान की लड़ाई है। दल बदल से लोग तंग आ चुके हैं। पिछले 15 साल में व्यक्तिगत विकास को सुजानपुर में तवज्जो दी गई है, जबकि सुजानपुर के हितों की डेढ़ दशक से अनदेखी ही हो रही है। कभी भाजपा कभी कांग्रेस और कभी आजाद चुनाव लड़कर हित साधे गए हैं। मैं किसी पद के लालच के लिए कांग्रेस में नहीं आया हूं। मुख्यमंत्री सुक्खू और हमीरपुर का साथ देने के लिए चुनावी मैदान में हूं। सुजानपुर और हमीरपुर मुख्यमंत्री के पद को खोने के दर्द को भूला नहीं है। सीएम सुक्खू ने हमीरपुर ही नहीं बल्कि प्रदेशभर में आपदा में सराहनीय कार्य किया है। भ्रष्टाचार के अड्डे को बंद कर राज्य चयन आयोग हमीरपुर को स्थापित कर पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। सीएम सुक्खू आम लोगों के मुख्यमंत्री हैं। – कैप्टन रंजीत राणा, कांग्रेस प्रत्याशी

कैप्टन रंजीत राणा, कांगेस
ताकत : पूर्व सैनिक होना, जिला परिषद सदस्य, ईमानदार छवि सीएम फैक्टर का सहारा।
कमजोरी : चुनाव प्रबंधन की खलेगी कमी, भाजपा की तरह मजबूत संगठन नहीं।
चुनौती : सभी नेताओं व टिकटार्थियों को एक मंच पर लाना, पार्टी का कैडर खड़ा करना।
अवसर : कांग्रेस में स्थापित सैनिक चेहरा बनने का मौका, सीएम की कोर टीम तक पहुंच।

तानाशाही की पोल खुलेगी
दल नहीं बदला है। प्रदेश की तानाशाह सरकार ने सुजानपुर समेत छह विस क्षेत्रों से उनके विधायक छीने हैं। लोगों के बीच जाकर प्रदेश कांग्रेस सरकार के तानाशाही रवैये की पोल खोल रहा हूं। षड्यंत्र के तहत विधानसभा सदस्यता खत्म की गई है। सुजानुपर समेत प्रदेश में भाजपा सरकार में खोले गए 900 से अधिक संस्थान बंद किए गए हैं। सुजानपुर में बिजली बोर्ड और जलशक्ति विभाग का कार्यालय भी बंद है। यहां तक कि रोजगार के केंद्र हमीरपुर में जांच के बहाने कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय बंद कर दिया गया है। यह सरकार हमीरपुर और प्रदेश के अन्य जिलों की नहीं बल्कि शिमला तक सीमित मित्रों की सुक्खू सरकार है। षड्यंत्र के तहत सीएम सुक्खू ने पावर में आते ही वीरभद्र सिंह समर्थकों को ठिकाने लगाने का कार्य किया है। -राजेंद्र राणा, भाजपा प्रत्याशी

 राजेंद्र राणा, भाजपा
ताकत : सांगठनिक कौशल व चुनाव प्रबंधन में महारत, चुनावी राजनीति का लंबा अनुभव।
कमजोरी : भाजपा के वोट बैंक को साथ जोड़े रखना। एक वोट सीएम एक वोट पीएम।
चुनौती : भितरघात और भाजपा में स्वीकार्यता, सीएम से सीधी सियासी लड़ाई।
अवसर : भाजपा में फिर पांव जमाने का मौका, हमीरपुर से बड़ा चेहरा बनने का मौक

मुद्दे वही… उठाने वाले बदल गए
  • झनियारा निवासी पूर्व सैनिक अजीत सिंह कहते हैं कि पिछले दस साल से सड़कों की हालत खराब है।
  • दल बदल गलत बात है। हार और जीत लगी रहती है। लोगों में एक वोट पीएम और एक वोट सीएम पर चर्चा है।
  • एक अन्य पूर्व सैनिक सरदूल सिंह ने कहा कि ऐसा कानून हो कि नेता चुनाव के बाद दल न बदल सके।
  • डिब्ब गांव में दुकान पर बैठे जसवंत कहते हैं कि विकास के मुद्दे प्राथमिकता होनी चाहिए। नेता अपने हितों को देख कर दल बदलने में जुटे हैं। जनता के मुद्दों की कोई बात नहीं कर रहा है। एक दशक से लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
  • मति टिहरा पंचायत के घरियाना गांव की निर्मला घर के आंगन में कपड़े की सिलाई करते हुए कहती हैं कि आपदा  के दौरान कार्य हुआ है। लोगों के क्षतिग्रस्त घरों और डंगों के लिए पैसा मिला है। अब सियासी अदला-बदली के खेल ने थोड़ा असमंजस बना दिया है। वोटर भी गफलत में हैं कि किसे वोट करें।

भाजपा बद्दी-चंडीगढ़ तक पहुंची, कांग्रेस सम्मेलनों में जुटी
भाजपा और कांग्रेस दोनों दल प्रचार में जुट गए हैं। भाजपा की ओर से बद्दी और चंडीगढ़ में रह रहे सुजानपुर के निवासियों के साथ बैठकों का आयोजन किया जा चुका है। पार्टी बूथ स्तर पर जुटी है। विधानसभा में हर सेक्टर में चुनाव कार्यालय से कार्य किया जा रहा है। वोटर को पोलिंग बूथ तक लाने में राजेंद्र राणा अपने पूरे अनुभव का फायदा उठाकर ताकत झोंक रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रंजीत भी चुनावी जंग के मैदान में डट गए हैं। कांग्रेस की ओर जिला कांग्रेस के साथ प्रदेश स्तर के नेता भी सुजानपुर में डेरा जमाए हुए हैं। सीएम सुक्खू के करीबी विधायक सुरेश कुमार ने यहां चुनावी प्रबंधन की कमान संभाली हुई है। कांग्रेस भी बूथ स्तर पर प्रचार के लिए डट गई है।
Share :
Tagsnews of bjp in shimlanews of congress party in himachalnews of hamirpurnews of himachal politiicsnews of himachal pradeshnews of shimla
Previous Article

Rishikesh: गंगा में डूबे युवक का शव ...

Next Article

मुश्किल समय में CM Pushkar Singh Dhami ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: गोशाला में लगी आग, मवेशियों को बचाते जिंदा जला व्यक्ति

    May 17, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    बर्फबारी की बजाए धुएं से ढके पहाड़, अपर शिमला में सूखे के कारण बढ़ रही आग की घटनाएं

    January 2, 2024
    By hinditvnews
  • Aag
    सिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Sirmour: गैस सिलिंडर से रसोईघर में लगी आग

    September 30, 2023
    By hinditvnews
  • Bus
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Accident: शिमला के ओल्ड बस स्टैंड पर बसों में भिड़ंत

    April 12, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    manaliWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather:कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी

    October 11, 2023
    By hinditvnews
  • Aag
    किन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal:किन्नौर के जंगलों में आग ने मचाया तांडव

    December 29, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Spu Mandi
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    SPU Mandi: एसपीयू में भर्ती होंगे 35 गेस्ट फैकल्टी, इस दिन से होंगे साक्षात्कार

  • Images (12)
    ऊनासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: धर्मपुर के मनुधार में बस दुर्घटनाग्रस्त, पेड़ के पीछे रुकी, यात्रियों में मची चीख-पुकार

  • sukhu
    election 2024rajnithiहिमाचल प्रदेश

    CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- कमलेश को जिताओ, विधायक के साथ सीएम पाओ

Timeline

  • March 4, 2026

    Universal Sompo General Insurance Drives Green Mobility with 'One Policy, One Tree' Initiative

  • March 4, 2026

    The Art of Living and Kotak Mahindra Lead Natural Farming Movement across Anand, Gujarat

  • March 4, 2026

    VELS Celebrates India's Leading Scientists on National Science Day

  • March 4, 2026

    Vinfast India Bags 'New Entrant of the Year' at Faster Awards 2026

  • March 4, 2026

    Kaayu Rituals, UK-Backed, Launches in Delhi to Redefine Wellness and Self-Care

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Universal Sompo General Insurance Drives Green Mobility With 'one Policy, One Tree' Initiative

    Universal Sompo General Insurance Drives Green Mobility with 'One Policy, One Tree' Initiative

    By hinditvnews
    March 4, 2026
  • The Art Of Living And Kotak Mahindra Lead Natural Farming Movement Across Anand, Gujarat

    The Art of Living and Kotak Mahindra Lead Natural Farming Movement across Anand, Gujarat

    By hinditvnews
    March 4, 2026
  • Vels Celebrates India's Leading Scientists On National Science Day

    VELS Celebrates India's Leading Scientists on National Science Day

    By hinditvnews
    March 4, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.