Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • बहबल कलां गोलीकांड: सुखबीर बादल आज एसआईटी के सामने होंगे पेश

  • उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र पर भी फैसला संभव

  • बदरीनाथ: तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

  • हिमाचल: NLU शिमला में नए छात्रावास बनेंगे, कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी

  • भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बोलेरो खाई में गिरी, दो की मौत

कांगड़ाहिमाचल प्रदेश
Home›कांगड़ा›Kangra News: नूरपुर रोड से बैजनाथ तक आज से चलेंगी दो रेलगाड़ियां, हजारों लोगों को मिलेगी राहत; जान लीजिए टाइम टेबल

Kangra News: नूरपुर रोड से बैजनाथ तक आज से चलेंगी दो रेलगाड़ियां, हजारों लोगों को मिलेगी राहत; जान लीजिए टाइम टेबल

By hinditvnews
May 11, 2024
422
0
Train Nurpur Road Baijnath

लगभग 10 महीने के इंतजार के बाद 11 मई से नूरपुर रोड से बैजनाथ पपरोला (Nurpur Road to Baijnath Train) के लिए दो ट्रेनें चलाई गईं। इन दो ट्रेनों के चलते से हजारों लोगों को राहत मिलेगी। नूरपुर रोड से आगे पठानकोट तक रेलगाड़ी चलने में अभी समय लगेगा क्योंकि अभी इसके पुल निर्माण कार्य में काम चल रहा है।पठानकोट-जोगेंद्रनगर रेलमार्ग पर करीब 10 महीने के इंतजार के बाद 11 मई से नूरपुर रोड से बैजनाथ तक लोग सस्ता व आरामदायक रेलगाड़ी का सफर कर सकेंगे।शनिवार से नूरपुर रोड से बैजनाथ-पपरोला तक दो रेलगाड़ियों की आवाजाही शुरू होगी। जबकि नूरपुर रोड से आगे पठानकोट तक रेलगाड़ी चलने में अभी समय लगेगा, क्योंकि चक्की खड्ड पर रेल पुल का निर्माण कार्य अभी चल रहा है।रेलवे बोर्ड मंडल फिरोजपुर के प्रबंधक सुरेश साहू का कहना है कि शनिवार से दो रेलगाड़ियां चलाने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दे दिए गए हैं। इसकी समय सारिणी भी तय कर दी गई है। 26 अप्रैल को रेलवे बोर्ड ने नूरपुर से बैजनाथ तक रेल ट्रैक पर रेलगाड़ी चलाने के लिए कवायद शुरू की थी। चारों ट्रायल सफल रहने के बाद रेलवे बोर्ड ने शनिवार से दो रेलगाड़ियों की आवाजाही को हरी झंडी दे दी है।

नूरपुर रोड से बैजनाथ का किराया 60 रुपये है। इसके अलावा न्यूनतम किराया 30 रुपये है। 10 माह से इस रेलमार्ग के कोपरलाहड़ में रेलवे ट्रैक के टूटने से रेल सेवा बाधित थी। लोगों की मांग पर कुछ समय बाद नूरपुर रोड से बैजनाथ के लिए दो ट्रेन चलाई गईं, लेकिन कोपरलाहड़ के पास जुलाई 2023 में बरसात के कारण रेल ट्रैक हवा में लटक गया, जिससे रेलगाड़ियों की आवाजाही फिर से स्थगित कर दी गई।

कब-कब हुए ट्रायल

  • 26 अप्रैल को पहली बार नूरपुर रोड से बैजनाथ तक खाली इंजन से ट्रायल किया।
  • 1 मई को इंजन के साथ दो रेल कोच जोड़कर ट्रायल किया।
  • 7 मई को इंजन के साथ एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन के सात कोच जोड़ कर नूरपुर से ज्वालामुखी रोड तक ट्रायल।
  • 8 मई को चार कोच वाली सवारी ट्रेन नूरपुर रोड से बैजनाथ तक भेजी गई।

पहले पठानकोट से जोगेंद्रनगर रेलमार्ग पर चलती थीं सात रेलगाड़ियां

इससे पहले पठानकोट से जोगेंद्रनगर रेलमार्ग पर सात रेलगाड़ियां चलती थीं, लेकिन अगस्त 2022 में चक्की खड्ड पुल ध्वस्त होने के कारण सभी रेलगाड़ियां स्थगित कर दी गईं। इसके बाद नूरपुर रोड से बैजनाथ तक दो रेलगाड़ियां जाने लगीं।

16 जुलाई, 2023 को कोपरलाहड़ में बरसात में रेल ट्रैक टूट गया। इससे आवाजाही बंद हो गई। मार्च से बैजनाथ से कोपरलाहड़ स्टेशन तक दो रेलगाड़ियां आनी शुरू हो गई थीं।

यह रहेगी रेलगाड़ियों की समय सारिणी

पहली ट्रेन नंबर 04700 सुबह बैजनाथ से छह बजे चलेगी जो सुबह 9:56 बजे नगरोटा सूरियां और दोपहर 12 बजे नूरपुर रोड पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन नंबर 04686 बैजनाथ से दोपहर तीन बजे चलेगी और देर शाम 7:28 बजे नगरोटा सूरियां पहुंचेगी। रेलगाड़ी रात 9:25 बजे नूरपुर रोड पहुंचेगी।

इसी तरह नूरपुर रोड से पहली ट्रेन नंबर 04699 सुबह छह बजे चलकर सुबह 7:47 बजे नगरोटा सूरियां व दोपहर 12 बजे बैजनाथ पहुंचेगी। इसी तरह दूसरी ट्रेन नंबर 04685 दोपहर 2:30 बजे नूरपुर रोड से चलकर शाम 4:10 बजे नगरोटा सूरियां तथा शाम 8:20 बजे बैजनाथ पहुंचेगी।

इन क्षेत्रों के लोगों को मिलेगी राहत

नूरपुर रोड से रेल सेवा बहाल होने से कोपरलाहड़ से जवाली तक हजारों लोगों को राहत मिलेगी। इस क्षेत्र के लोगों के लिए आवाजाही का एकमात्र साधन रेलगाड़ी ही है।

कोपरलाहड़, राजल, तकीपुर, रानीताल, त्रिपल, धार, धंगड़, बासा मेवा, हरिपुर, गुलेर, बिलासपुर, सकड़ी, नंदपुर, जलरियां, लदरेट, बरियाल, नगरोटा सूरियां, लुदरेट, सुगनाड़ा, कथोली, कटोरा, अमलेला, जरपाल, धार जोत, हरसर, जवाली के लोगों को अब सुविधा मिलेगी। कई लोगों को पांच से आठ किलोमीटर पैदल चलकर बस लेनी पड़ती है।

Share :
Tagshimachalhindi newskangra
Previous Article

Chardham Yatra 2024 LIVE: चार धाम यात्रा ...

Next Article

Himachal Pradesh Weather: मौसम ने एक बार ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Download (55)
    सिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: नाहन के राकेश ने मॉरिशस में यूपीआई से किया पहला लेनदेन, प्रधानमंत्री ने किया सेवा का शुभारंभ

    February 13, 2024
    By hinditvnews
  • Sanjauli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Sanjauli Mosque Dispute: स्मार्ट पुलिस की एक हफ्ते की तैयारी छह मिनट में धड़ाम

    September 12, 2024
    By hinditvnews
  • Thiog 1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ठियोग पेयजल घोटाला: FIR के लिए विधि विभाग रिपोर्ट का इंतजार, विजिलेंस ने 90 बयान दर्ज किए

    January 22, 2025
    By hinditvnews
  • Budget News
    पंजाब

    Punjab Budget 2024: पंजाब में बजट सत्र अनिश्चिकाल के लिए स्थगित, PM के वर्चुअल उद्घाटन-CAA समेत कई मुद्दों से गूंजा ...

    March 12, 2024
    By hinditvnews
  • Dead Body
    शिमलाहरियाणाहिमाचल प्रदेश

    छात्र आत्महत्या मामला: बेटे को फंदे पर देख बिलखी मां, डॉक्टर ने दी सलाह

    June 24, 2026
    By hinditvnews
  • farmar
    राष्ट्रीय

    Bharat Bandh LIVE: पंजाब में बाजार बंद, दिल्ली में रेंग रहे वाहन; कहां-कहां है भारत बंद का असर?

    February 16, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: आदेश न मानने पर अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह हाईकोर्ट तलब

  • hpbose
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: ज्योरा स्कूल के 9 छात्रों को ग्रेस मार्क्स देने का फैसला

  • 2d5
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    दिल्ली में हिमाचल के 650 युवाओं को रात्रिभोज, अनुराग ने रखा कार्यक्रम, देवभूमि की संस्कृति झलकी

Timeline

  • September 11, 2026

    बहबल कलां गोलीकांड: सुखबीर बादल आज एसआईटी के सामने होंगे पेश

  • September 11, 2026

    उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र पर भी फैसला संभव

  • September 11, 2026

    बदरीनाथ: तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

  • September 11, 2026

    हिमाचल: NLU शिमला में नए छात्रावास बनेंगे, कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी

  • September 11, 2026

    भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बोलेरो खाई में गिरी, दो की मौत

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Badal

    बहबल कलां गोलीकांड: सुखबीर बादल आज एसआईटी के सामने होंगे पेश

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Dhami1

    उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र पर भी फैसला संभव

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Badrinath

    बदरीनाथ: तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.