Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Char Dham: चारधाम समेत मंदिरों में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, त्रियुगीनारायण में ढाई गुना बढ़ोतरी

  • उत्तराखंड: ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगी 34 नई बैंक शाखाएं

  • बिहार उपचुनाव: नतीजों से 2027 का संकेत, बोले सुक्खू

  • Himachal: विधानसभा में डॉ. वाईएस परमार को श्रद्धांजलि

  • Himachal: दवा कंपनी पर पर्यावरण उल्लंघन, NGT का नोटिस

धर्मशालामंडीशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›धर्मशाला›HPU Shimla: यूजी, पीजी प्रवेश परीक्षाओं के लिए एचपीयू ने जारी की केंद्रों की सूची

HPU Shimla: यूजी, पीजी प्रवेश परीक्षाओं के लिए एचपीयू ने जारी की केंद्रों की सूची

By hinditvnews
May 17, 2024
321
0
Hpu

HPU Shimla: यूजी, पीजी प्रवेश परीक्षाओं के लिए एचपीयू ने जारी की केंद्रों की सूची

प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रोफेशनल और स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए 22 मई से 11 जून तक होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के  केंद्रों की सूची आवेदनकर्ता छात्र-छात्राओं की संख्या के अनुसार जारी कर दी है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रोफेशनल और स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए 22 मई से 11 जून तक होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के  केंद्रों की सूची आवेदनकर्ता छात्र-छात्राओं की संख्या के अनुसार जारी कर दी है। करीब 18 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। ये प्रवेश परीक्षाएं विश्वविद्यालय परिसर के अलग अलग भवनों के अलावा प्रदेश के क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला, डिग्री कॉलेज हमीरपुर और वल्लभ डिग्री कॉलेज मंडी में करवाई जाएगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से जारी की गई परीक्षा केंद्रों की सूची के अधिकतर ऐसे स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स, जिनमें सौ से अधिक आवदेन आए हैं, उनके लिए ही परिसर के अलावा धर्मशाला, मंडी और हमीरपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

पीजी डिग्री कोर्स और स्नातक स्तर की डिग्री या प्रोफेशनल कोर्स की प्रवेश परीक्षाएं जिनमें कम संख्या में विद्यार्थी भाग ले रहे हैं, उनके परीक्षा केंद्र परिसर में ही बनाए गए हैं।  विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि आवेदनकर्ता छात्र-छात्राओं की संख्या के आधार पर ही परिसर  और परिसर के बाहर परीक्षा केंद्र बनाए गए है। प्रोस्पेक्टस में दी गई शर्त के अनुसार जिस भी कोर्स के लिए सौ से अधिक छात्र छात्राओं ने आवेदन किया है, उनके लिए ही अन्य शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए है।

मंडी, धर्मशाला, हमीरपुर में केंद्र 
जारी की गई परीक्षा केंद्रों की सूची के अनुसार स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स में एमएससी केमिस्ट्री,  जूलॉजी, मैथेमेटिक्स, फिजिक्स, बॉटनी, एमकाॅम्, राजनीति विज्ञान, एमसीए, एमए इंग्लिश, एमए हिंदी, एमए इतिहास के लिए मंडी, धर्मशाला और हमीरपुर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में भी प्रवेश परीक्षाएं तय तिथि को होंगी। रोलनंबर को डाउनलोड करने को लेकर छात्रों के दिए गए मोबाइल नंबर पर विवि की ओर से मैसेज जल्द आएगा। उसके बाद छात्र पोर्टल से अपना लॉग इन आईडी उपयोग कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा विवि की वेबसाइट पर भी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने संबंधित सूचना अपलोड की जाएगी।
Share :
Tagsnews of hamirpurnews of himaachal pradesh universitynews of hpunews of mandinews of shimla
Previous Article

Himachal: एनआईटी हमीरपुर के विद्यार्थियों ने तैयार ...

Next Article

Chardham Yatra 2024: फर्जी रजिस्ट्रेशन पर दो के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Shimla News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: रिज पर फिर सजी दुकानें, कारोबारी भड़के

    May 3, 2024
    By hinditvnews
  • Congress
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: गंगूराम मुसाफिर, मंजीत और मुनीष समेत 49 नेताओं की कांग्रेस में वापसी

    May 17, 2024
    By hinditvnews
  • Teen
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Election: हिमाचल के तीन पूर्व सीएम लांघ चुके हैं संसद की दहलीज

    April 22, 2024
    By hinditvnews
  • Charas
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu Crime: मणिकर्ण में एक किलो से अधिक चरस पकड़ी

    November 27, 2023
    By hinditvnews
  • Rajeev
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    राजीव बिंदल ने गिनवाई मोदी सरकार से मिली आपदा राशि

    December 15, 2023
    By hinditvnews
  • Girl
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में नशामुक्ति केंद्र से भागी 17 लड़कियां

    December 11, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Cylender
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: गैस सिलिंडर हादसे में बच्चे की मौत, 10 लाख बीमा क्लेम का आदेश

  • Himachal Disaster
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal Disaster: हाईकोर्ट के आदेश माने होते तो नहीं होती इतनी तबाही, जानें पूरा मामला

  • Murmu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Droupadi Murmu Shimla Visit: हिमाचल में आज आएगी फोर्स, कल से बढ़ेगा पहरा

Timeline

  • August 4, 2026

    Char Dham: चारधाम समेत मंदिरों में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, त्रियुगीनारायण में ढाई गुना बढ़ोतरी

  • August 4, 2026

    उत्तराखंड: ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगी 34 नई बैंक शाखाएं

  • August 4, 2026

    बिहार उपचुनाव: नतीजों से 2027 का संकेत, बोले सुक्खू

  • August 4, 2026

    Himachal: विधानसभा में डॉ. वाईएस परमार को श्रद्धांजलि

  • August 4, 2026

    Himachal: दवा कंपनी पर पर्यावरण उल्लंघन, NGT का नोटिस

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Temple

    Char Dham: चारधाम समेत मंदिरों में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, त्रियुगीनारायण में ढाई गुना बढ़ोतरी

    By hinditvnews
    August 4, 2026
  • Dhan Singh

    उत्तराखंड: ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगी 34 नई बैंक शाखाएं

    By hinditvnews
    August 4, 2026
  • Cm

    बिहार उपचुनाव: नतीजों से 2027 का संकेत, बोले सुक्खू

    By hinditvnews
    August 4, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.