Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

कांगड़ाधर्मशालामंडीलाहौल & स्पीतिशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›कांगड़ा›Himachal Election: सियासी पिच पर 62 प्रत्याशियों में होगी कुर्सी के लिए जंग

Himachal Election: सियासी पिच पर 62 प्रत्याशियों में होगी कुर्सी के लिए जंग

By hinditvnews
May 18, 2024
413
0
Bagi

Himachal Election: सियासी पिच पर 62 प्रत्याशियों में होगी कुर्सी के लिए जंग, जानें काैन कहां से लड़ रहा चुनाव

हिमाचल में नामांकन रद्द होने और नाम वापसी के बाद लोकसभा की चार और विधानसभा की छह सीटों पर उप चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। लोकसभा की सियासी पिच पर 37 और विधानसभा उपचुनाव में छह सीटों पर 25 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। भाजपा और कांग्रेस के अलावा बसपा, देवभूमि पार्टी और अन्य दलों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में दसवीं पास से लेकर पीएचडी तक पढ़े हैं। शिमला संसदीय सीट पर मौजूदा सांसद सुरेश कश्यप और कसौली से विधायक विनोद सुल्तानपुरी के बीच मुकाबला है। सुरेश कश्यप दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। कश्यप इससे पहले पच्छाद से विधायक रह चुके हैं। विनोद सुल्तानपुरी के पिता केडी सुल्तानपुरी शिमला संसदीय सीट से छह बार के सांसद रहे हैं।

अन्य प्रत्याशी
शिमला संसदीय क्षेत्र से सुरेश कुमार राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी, मदन लाल अखिल भारतीय परिवार पार्टी  और अनिल कुमार बहुजन समाज पार्टी से चुनाव मैदान में हैं। रोबट कुमार जनता कांग्रेस, कुन्दन लाल कश्यप ने नामांकन वापस लिया है। शिमला से अब कुल पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

मंडी में बॉलीवुड क्वीन और राजा आमने-सामने
मंडी में बाॅलीवुड क्वीन कंगना रणौत और रामपुर रियासत के राजा विक्रमादित्य सिंह के बीच मुकाबला है। विक्रमादित्य प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री हैं और शिमला ग्रामीण से विधायक हैं। माता प्रतिभा मंडी से मौजूदा सांसद हैं। कंगना तेजतर्रार वक्ता हैं। क्वीन का यहां से सियासी डेब्यू हो रहा है। मंडी से प्रकाश चंद बसपा, नरेंद्र कुमार राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी, विनय कुमार अखिल भारतीय परिवार पार्टी, महेश सैनी हिमाचल जनता पार्टी और दिनेश कुमार भाटी, सुभाष मोहन स्नेही, राखी गुप्ता, आशुतोष महंत निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पर कुल 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग के सामने पूर्व विधायक रायजादा
हमीरपुर सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पांचवीं बार मैदान में हैं। कांग्रेस ने यहां से सतपाल रायजादा को टिकट दिया है। रायजादा पूर्व विधायक हैं और प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष हैं। हमीरपुर से उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था के चुनाव लड़ने से इन्कार के बाद रायजादा को टिकट मिला है। हमीरपुर से हेमराज बसपा, गोपी चन्द, रमेश चंद, गरीब दास कटोच, सुरेंद्र कुमार व नंदलाल निर्दलीय, अरुण अंकेश स्याल एकम स्नातन भारत दल, कुलवंत जवान किसान पार्टी, जगदीप कुमार राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी, सुमित अखिल भारतीय परिवार पार्टी से हैं। यहां कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं।

पूर्व बैंक चेयरमैन और पूर्व केंद्रीय मंत्री में मुकाबला
कांगड़ा सीट पर कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को उतारा है। आनंद ने 80 के दशक में विधानसभा चुनाव लड़ा था और हार गए थे। भाजपा ने कांगड़ा से डाॅ. राजीव भारद्वाज को मैदान में उतारा है। भारद्वाज कांगड़ा को-आॅपरेटिव बैंक के चेयरमैन रह चुके हैं और पूर्व सीएम शांता कुमार के रिश्तेदार हैं।  नारायण सिंह डोगरा हिमाचल जनता पार्टी, रेखा रानी बसपा, केहर सिंह, अचल सिंह, संजय शर्मा निर्दलीय, भुवनेश कुमार राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी, जीवन कुमार अखिल भारतीय परिवार पार्टी, देव राज राष्ट्रीय समाज दल से लड़ रहे हैं। यहां पर कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

दो पूर्व विधायकों के बीच होगा मुकाबला 
गगरेट से कांग्रेस के राकेश कालिया व भाजपा से चैतन्य शर्मा चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा अमित वशिष्ट अशोक सौंखला, मनोहर लाल शर्मा निर्दलीय रूप से मैदान में हैं। यहां पर कुल 5 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। दो ने नाम वापस लिए हैं।

कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशी में सीधी टक्कर 
कुटलैहड़ से भाजपा के देवेंद्र भुट्टो व कांग्रेस के विवेक शर्मा सहित  चंचल सिंह और राजीव शर्मा निर्दलीय रूप से चुनाव मैदान में हैं। कुटलैहड़ से कोई नामांकन वापस नहीं हुआ है। यहां पर कुल चार प्रत्याशी हैं।

दो राणाओं की टक्कर से दिलचस्प हुआ मुकाबला
सुजानपुर से भाजपा के राजेंद्र राणा व कांग्रेस के रंजीत राणा सहित राजेश कुमार निर्दलीय, रविन्द्र सिंह डोगरा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, अनिल राणा और शेर सिंह निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। यहां पर छह प्रत्याशी मैदान में हैं।

सुभाष देंगे कांग्रेस के बागी को टक्कर 
बड़सर विधानसभा सीट से भाजपा के आईडी लखनपाल व कांग्रेस के ढटवालिया सहित  विशाल कुमार निर्दलीय नामांकन वापसी के बाद मैदान में हैं। बड़सर से कोई नामांकन वापस नहीं हुआ है। यहां पर कुल तीन प्रत्याशी ही मैदान में हैं। सुभाष देंगे कांग्रेस के बागी को टक्कर 
बड़सर विधानसभा सीट से भाजपा के आईडी लखनपाल व कांग्रेस के ढटवालिया सहित  विशाल कुमार निर्दलीय नामांकन वापसी के बाद मैदान में हैं। बड़सर से कोई नामांकन वापस नहीं हुआ है। यहां पर कुल तीन प्रत्याशी ही मैदान में हैं।

भाजपा के बागी के उतरने से मुकाबला हुआ तिकोना 
धर्मशाला विधानसभा सीट से भाजपा के सुधीर शर्मा, कांग्रेस से देवेंद्र जग्गी चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के अलावा सतीश कुमार और राकेश कुमार निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पर चार प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा के बागी राकेश के चुनाव लड़ने से मुकाबला तिकोना हो गया है।

कांग्रेस-भाजपा उम्मीदवारों से भिड़ने निर्दलीय उतरे मारकंडा 
लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की अनुराधा, भाजपा के रवि ठाकुर के अलावा पूर्व विधायक रामलाल मारकंडा निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। मारकंडा के चुनाव लड़ने से यहां पर मुकाबला तिकोना हुआ है।

 

Share :
Tagsnews of daramshalanews of hamirpurnews of himachal electionnews of himachal politicsnews of kangranews of lok sabha election 2024 himachalnews of shimlanews of sujanpur
Previous Article

PL 2024: मैच से पहले कोहली ने ...

Next Article

हिमाचल: मंडी के आईटीआई चौक पर ऑटो ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Driving lisence
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    प्रदेश में अब आरटीओ बनाएंगे अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस

    November 29, 2023
    By hinditvnews
  • Shimla
    धार्मिकशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Ram Mandir: आज से श्रीराम की नगरी में रंग जाएगी पहाड़ियों की नगरी, शिमला में तीन दिन तक चलेगा शोभायात्रा ...

    January 20, 2024
    By hinditvnews
  • Hp
    Lok Sabha Election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विधानसभा में बदलेगा सिटिंग प्लान, 11, 12 जून को हो सकता है शपथ समारोह

    June 6, 2024
    By hinditvnews
  • Car
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मंडी में खौफनाक मंजर: 300 फिट गहरी खाई में गिरी कार,

    December 21, 2023
    By hinditvnews
  • Mallikarjun
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने शार्टलिस्ट किए विस उपचुनाव के लिए संभावित प्रत्याशी

    April 11, 2024
    By hinditvnews
  • Hamirpur
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Hamirpur: मुख्यमंत्री सुक्खू ने हमीरपुर को दी करोड़ों की सौगात

    March 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    एचपीयू: होटल मैनेजमेंट-टूरिज्म की फीस बढ़ी, बीएड रिजल्ट घोषित

  • hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    एचपीयू में बजट संकट: नीट, एचएएस, नेट प्रशिक्षण स्थगित

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: घाटे में बोर्ड-निगम, ग्रांट पर निर्भर; वेतन संकट

Timeline

  • September 12, 2026

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • September 12, 2026

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • September 12, 2026

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • September 12, 2026

    BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • September 12, 2026

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease ...

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.