Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

  • राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

  • काशी को मिलेगी तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर

  • यूपी: पीलीभीत के दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ तैनाती रद्द, प्रतीक्षारत किए गए

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Kedarnath: सोनप्रयाग में बैरिकेडिंग तोड़कर निकला यात्रियों का सैलाब

Kedarnath: सोनप्रयाग में बैरिकेडिंग तोड़कर निकला यात्रियों का सैलाब

By hinditvnews
May 20, 2024
368
0
Kedar

Kedarnath: सोनप्रयाग में बैरिकेडिंग तोड़कर निकला यात्रियों का सैलाब, चार घंटे में संभली व्यवस्था, वीडियो वायरल

केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में यात्रियों की भीड़ सैलाब की तरह अनियंत्रित हो गई। गुप्तकाशी, फाटा से सोनप्रयाग पहुंचे यात्री, बैरीकेडिंग तोड़कर बाजार की तरफ बढ़ गए, जिन्हें नियंत्रित करने में प्रशासन और पुलिस के पसीने छूट गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

बता दें कि केदारनाथ यात्रा में पहले दिन से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कपाट खुलने के बाद 10 दिन में ही दर्शनार्थियों की संख्या 2 लाख 81 हजार के पार पहुंच गई है। रविवार को केदारनाथ यात्रा के लिए सोनप्रयाग पहुंचे यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया। यात्री पार्किंग से पहले स्थापित बैरीकेडिंग तोड़कर बाजार की तरफ आगे निकल पड़े। इस दौरान यात्रियों के सैलाब को रोकने में पुलिस, प्रशासन के सभी प्रयास धरे के धरे रह गए।

हजारों की संख्या में पहुंचे यात्रियों से पूरे सोनप्रयाग बाजार में मानव जाम की स्थिति पैदा हो गई। यह, स्थित सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखने को मिल रही है। इस दौरान वीडियो में एक व्यक्ति बता रहा है कि कैसे यात्री बैरीकेड तोड़कर आगे बढ़े और कैसे जाम जैसी स्थिति पैदा हुई।

वीडियो में कहा जा रहा है कि पुलिस भी इस भीड़ को नियंत्रित करने में नाकामयाब रही। व्यक्ति का कहना है कि जिस तरह से यह भीड़ केदारनाथ की तरफ बढ़ रही है, उससे किसी भी खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता है। इधर, सोनप्रयाग में तैनात सेक्टर अधिकारी मनोज बिष्ट ने भी स्वीकार किया कि, सुबह के समय यात्रियों की भीड़ अनियंत्रित हुई थी, जिसे नियंत्रित करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी और दोपहर बाद एक बजे स्थिति नियंत्रित हो पाई। उन्होंने बताया कि कपाट खुलने के दिन से ही बाबा केदार के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

रविवार को केदारनाथ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और कपाट खुलने के बाद एक दिन में सबसे अधिक 34893 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। धाम में अभी तक कुल 281713 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। रविवार को पूरे पैदल मार्ग पर सुबह से देर शाम तक भक्तों का जमावड़ा लगा रहा।

साथ धाम में भी भक्ति का सैलाब उमड़ा रहा। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्यधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि इस वर्ष आस्था का सैलाब अपने चरम पर है। भक्तों की उमड़ती भीड़ को देखते हुए सुबह से ही धर्म दर्शन सभामंडप से कराए जा रहे हैं।

 

Share :
Tagschardham yatra newsnews of char dham yatranews of haridwarnews of kedarnath yatranews of uttrakhand
Previous Article

Rishikesh News: नहाते समय गंगा के तेज ...

Next Article

Madmaheshwar: शुभ लग्न में खुले द्वितीय केदार ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Pnb
    उत्तराखण्ड

    पीएनबी घोटाले मामले में एक आरोपी को पांच साल की सजा

    December 6, 2023
    By hinditvnews
  • Pushkar
    उत्तराखण्ड

    नवंबर में आपदा पर होगा वैश्विक सेमिनार

    September 30, 2023
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    उत्तराखण्ड

    खौफनाक वारदात: 13 महीने का बच्चा…पहले रेता गला, फिर झाड़ियों में फेंका

    April 22, 2024
    By hinditvnews
  • Murder
    उत्तराखण्ड

    Murder: बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या

    March 28, 2024
    By hinditvnews
  • Laksmi
    उत्तराखण्ड

    Election 2024: तिरस्कार नहीं, सम्मान से जीने का अधिकार चाहिए…

    March 23, 2024
    By hinditvnews
  • Uk
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड में न्यू ईयर पर संभलकर करें सेलिब्रेशन

    December 30, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • High court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    नदियों, नालों में कूड़े-कचरे की डंपिंग पर हिमाचल हाईकोर्ट की रोक

  • Rana
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल CM सुक्खू को हटाने की मांग: कांग्रेस से दिक्कत नहीं, मुख्यमंत्री बदलो​​​​​​​

  • Card
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    राशन कार्ड धारक 31 मार्च तक करवा लें E-KYC

Timeline

  • October 31, 2026

    सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

  • October 31, 2026

    राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • October 31, 2026

    राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

  • October 31, 2026

    काशी को मिलेगी तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर

  • October 31, 2026

    यूपी: पीलीभीत के दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ तैनाती रद्द, प्रतीक्षारत किए गए

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Badal

    सुखबीर बादल का एलान: अकाली सरकार बनने पर उद्योगों को ₹5 प्रति यूनिट बिजली

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Arrest

    राजस्थान: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डॉक्टर दंपती से 76 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • राजस्थान: आसाराम की पैरोल याचिका का निस्तारण, हाईकोर्ट ने कहा- निर्देश की जरूरत नहीं

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.