Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

  • L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

  • High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

  • 19 Manipal University Jaipur Researchers Feature in Stanford–Elsevier Top 2% Scientists List; Number of MUJ Researchers Doubles Compared to Previous Year

  • योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Uttarakhand: युवा बोले- कुमाऊं में ही रहे हाईकोर्ट

Uttarakhand: युवा बोले- कुमाऊं में ही रहे हाईकोर्ट

By hinditvnews
May 21, 2024
289
0
Uttrakhand High Court

Uttarakhand: युवा बोले- कुमाऊं में ही रहे हाईकोर्ट, जगह की कमी का हवाला देकर HC को शिफ्ट करना सही नहीं

हाईकोर्ट को कुमाऊं से गढ़वाल शिफ्ट किए जाने की कवायद के बीच युवा, छात्र और लॉ विद्यार्थी भी मुखर हो गए हैं। उनका की कहना है कि हाईकोर्ट कुमाऊं से अन्यत्र शिफ्ट कतई नहीं किया जाना चाहिए।

हाईकोर्ट को कुमाऊं से गढ़वाल शिफ्ट किए जाने की कवायद के बीच युवा, छात्र और लॉ विद्यार्थी भी मुखर हो गए हैं। उनका की कहना है कि हाईकोर्ट कुमाऊं से अन्यत्र शिफ्ट कतई नहीं किया जाना चाहिए। अगर नैनीताल से शिफ्ट किया जाना जरूरी ही है तो इसे हल्द्वानी, रामनगर या ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं किया जाना चाहिए। कइयों का कहना है कि कुमाऊं से अगर हाईकोर्ट शिफ्ट हुआ तो रोजगार भी शिफ्ट हो जाएगा, जो कुमाऊं के साथ गलत होगा। सभी का मत है कि जगह की कमी के कारण हाईकोर्ट को यहां से गढ़वाल शिफ्ट करना सही नहीं है, जगह तो कुमाऊं में भी कम नहीं है। नैनीताल में अगर जगह नहीं है तो ऊधमसिंह नगर में हाईकोर्ट के लिए पर्याप्त जगह है।

हाईकोर्ट तो कुमाऊं में ही रहना चाहिए। अगर जनमत संग्रह हो रहा है तो राज्य की राजधानी को लेकर भी इस विषय पर राय ली जानी चाहिए। आखिर कुमाऊं के साथ यह अन्याय कब तक चलता रहेगा।

– रवि बिष्ट, हल्द्वानी।

उच्च न्यायालय का स्थानांतरण न्यायिक व्यवस्था के लिए नुकसानदेह होगा। नैनीताल में हाईकोर्ट के लिए पर्याप्त जगह व व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं, इसका विस्तार भी किया जा सकता है। अगर शिफ्टिंग पर जनमत हो रहा है तो राजधानी के लिए भी होना चाहिए। – निमिष अग्रवाल, रामनगर

जगह की कमी के कारण हाईकोर्ट को ऋषिकेश शिफ्ट करना ठीक नहीं है। कुमाऊं क्षेत्र के अधिकारियों और लोगों की जेब ढीली होगी। आर्थिक भार पड़ने के साथ ही उनका समय बर्बाद होगा। हाईकोर्ट के लिए कुमाऊं क्षेत्र में जगह तलाशनी चाहिए।    – -संदीप रावत, छात्र, चंपावत, महाविद्यालय।

हाईकोर्ट को ऋषिकेश शिफ्ट करने का फैसला भविष्य को ध्यान में रखकर लिया जाना चाहिए। चंपावत क्षेत्र के लोगों और अधिकारियों के लिए इतनी दूर आना आसान नहीं होगा। इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
– लीलावती भट्ट, छात्रा, चंपावत, महाविद्यालय।

पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए गढ़वाल में राजधानी स्थापित हुई तो कुमाऊं के हिस्से में एकमात्र हाईकोर्ट आया है। गढ़वाल में राजधानी, एम्स अस्पताल, उच्च स्तरीय संस्थान समेत सभी विभागों के मुख्यालय हैं।
-गौरव जोशी, रिसर्च स्कॉलर, लॉ।

जन सुविधाओं को देखते हुए हाईकोर्ट को गौलापार में बनाना चाहिए, इससे क्षेत्र का विकास होगा। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के लिए नए विकल्प खुलेंगे। बेहतर होगा कि हाईकोर्ट आसपास के ही क्षेत्र में रहे।
-आराध्या मिश्रा, बीए एलएलबी, तृतीय वर्ष।

हाईकोर्ट को कुमाऊं से बाहर नहीं जाना चाहिए। हाईकोर्ट के लिए जनमत संग्रह की बात उठी है तो राजधानी के लिए जनमत होना कोई गलत नहीं है। जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय लेना चाहिए।
– अनिता शर्मा, अध्यक्ष उत्तराखंड महिला संघ काशीपुर।

हाईकोर्ट की बेंच खोलना उचित नहीं है। हाईकोर्ट कुमाऊं में ही रहना चाहिए। यदि हाईकोर्ट शिफ्ट करना आवश्यक है तो इसे रुद्रपुर में किया जाना चाहिए जहां भूमि पर्याप्त उपलब्ध है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, रोडवेज सहित अन्य सुविधाएं है।
– सुरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष बाजपुर बार एसोसिएशन

हाईकोर्ट को नैनीताल से स्थानांतरित करना पर्यटकों और कानून सहयोगियों दोनों के लिए एक बुनियादी जरूरत बन गई है। क्योंकि भीड़ बहुत ज्यादा है और सुविधाएं कम। जब हाईकोर्ट के लिए जनमत संग्रह कराया जा रहा है तो इसी तरह राजधानी के लिए भी कराया जाना चाहिए।
– अरुण कोली, एलएलबी छठवां सेमेस्टर रुद्रपुर।

उत्तराखंड गठन के समय से ही हाईकोर्ट कुमाऊं में है। यदि कोर्ट को नैनीताल से दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है तो इसे कुमाऊं में ही सुविधायुक्त स्थान पर शिफ्ट किया जाना चाहिए। कुमाऊं से बाहर हाईकोर्ट शिफ्ट नहीं होना चाहिए।
– अजय अवस्थी, लॉ स्टूडेंट डीडीहाट, पिथौरागढ़। 

कुमाऊं के सुदूर अंचलों ने वैसे ही शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन की अनदेखी झेली है। ऊपर से हाईकोर्ट को शिफ्ट किया जाना कुमाऊं के लिए एक और झटका होगा। हाईकोर्ट यहां से अन्यत्र शिफ्ट नहीं किया जाना चाहिए।
– किशोर कुमार जोशी, शोध छात्र, पिथौरागढ़। 

हाईकोर्ट को कुमाऊं से बाहर शिफ्ट नहीं किया जाना चाहिए। हल्द्वानी में चिह्नित जमीन में कोई दिक्कत है तो यूएस नगर इसके लिए सर्वोत्तम विकल्प है। यहां जमीन की कोई कमी नहीं है, साथ ही किसी किस्म की कोई दिक्कत नहीं है।
-चंद्रकला रॉय, विधि छात्रा, रुद्रपुर।

हाईकोर्ट शिफ्टिंग के लिए यूएस नगर जिला सर्वसुलभ है। रुद्रपुर, किच्छा सहित अन्य जगहों पर जमीन खाली हैं। यहां कोर्ट स्थापित हो सकता है। इसके अलावा सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी अन्य जगहों की तुलना बेहतर है।
– सुषमना पांडे, विधि छात्रा, जवाहर नगर, किच्छा

हाईकोर्ट को गढ़वाल शिफ्ट करना गलत है। जब कुमाऊं के लोग राजधानी देहरादून पहुंच सकते हैं तो दोनों मंडलों के बीच नैनीताल हाईकोर्ट पहुंचना भी आसान है। हाईकोर्ट शिफ्ट हुआ कई तरह की दिक्कत झेलनी पड़ेगी।
– चैतन्या साह, एलएलबी, छठा सेमेस्टर, अल्मोड़ा

हाईकोर्ट को कुमाऊं से शिफ्ट करना अव्यावहारिक और यहां लोगों की अनदेखी है। यह सोचनीय विषय है कि कुमाऊं के संस्थानों को गढ़वाल शिफ्ट क्यों किया जा रहा है और यहां के जनप्रतिनिधि क्यों चुप हैं। विधि का ही नहीं हर छात्र नैनीताल से हाईकोर्ट को स्थानांतरित करने का विरोध करेगा।
– पंकज कार्की, एलएलबी, चतुर्थ सेमेस्टर, अल्मोड़ा।

हाईकोर्ट के कुमाऊं में होने से न केवल न्याय वरन विकास, रोजगार और आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में मदद मिली है। हाईकोर्ट को अन्यत्र शिफ्ट करना ही पड़े तो भी कुमाऊं मंडल में किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट करना चाहिए।
-रीतिका मेहता, डीएलएड प्रशिक्षु, बागेश्वर

Share :
Tagsnews of kumaun uttrakhandnews of nainitalnews of uttrakhandnews of uttrakhand high court
Previous Article

तीर्थयात्रियों को करना होगा इंतजार, 31 मई ...

Next Article

Chardham Yatra: रात आठ बजे के बाद ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Anil
    उत्तराखण्ड

    भाजपा और कांग्रेस के तीन प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन

    March 26, 2024
    By hinditvnews
  • Dehradun
    उत्तराखण्ड

    Uttrakhand: अब उत्तराखंड में वर्चुअली होगी जमीनों की रजिस्ट्री

    December 5, 2023
    By hinditvnews
  • Rishikesh
    उत्तराखण्ड

    Srinagar Garhwal: ट्रक और सूमो की आमने-सामने की टक्कर, 10 लोग हुए घायल

    May 22, 2024
    By hinditvnews
  • Punjab
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather: हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में आज घने कोहरे का अलर्ट

    January 5, 2024
    By hinditvnews
  • Tunel
    उत्तराखण्ड

    Uttarkashi Tunnel Rescue: भाई से बोला सुरंग में फंसा फोरमैन

    November 21, 2023
    By hinditvnews
  • Sonprayag
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: धार्मिक यात्राएं ले रही हैं तैयारियों की कड़ी परीक्षा

    May 23, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Sakataka Tasavara 21b98a49cdc0d28f220b295ad79145d4
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश के प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बैचवाइज काउंसलिंग के आधार पर जेबीटी शिक्षकों के पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी करते हुए 27 अगस्त को इन्हें स्कूल आवंटित किए हैं। तीन सितंबर तक पद संभालने को कहा है। अगर काेई चयनित अभ्यर्थी तय समय के भीतर पद नहीं संभालता है तो विभाग मानेगा कि वह नौकरी का इच्छुक नहीं है। इस स्थिति में वेटिंग लिस्ट में अगले अभ्यर्थी को नौकरी का मौका दिया जाएगा। जेबीटी की बैचवाइज भर्ती (अनुबंध आधार) के लिए विभाग की ओर से नवंबर 2023 में काउंसलिंग की थी। जेबीटी पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन संबंधित जिलों के अंतर्गत मेरिट, जिलों के लिए उनके द्वारा दी वरीयता के क्रम के आधार पर किया गया है।

  • 14 11 2024
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- कांगड़ा हवाईअड्डे से मार्च में शुरू होंगी सूर्योदय से सूर्यास्त तक उड़ानें

  • Tt
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मौसम की मार: भूस्खलन से कुल्लू-मनाली वामतट बंद

Timeline

  • October 24, 2026

    India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

  • October 24, 2026

    L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

  • October 24, 2026

    High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

  • October 24, 2026

    19 Manipal University Jaipur Researchers Feature in Stanford–Elsevier Top 2% Scientists List; Number of MUJ Researchers Doubles Compared to Previous Year

  • October 24, 2026

    योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

    India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

    L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share ...

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

    High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.