Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • चंडीगढ़: चलती इलेक्ट्रिक बस का पहिया निकला, 15 यात्री सुरक्षित

  • Uttarakhand: बदरीनाथ चढ़ावा मामला, उच्च स्तरीय समिति ने शुरू की जांच

  • Uttarakhand Politics: राहुल गांधी के दौरे पर सीएम धामी ने कसा तंज, कहा-चुनाव के समय लगा रहता है आना-जाना

  • बदरीनाथ चढ़ावा मामला: निलंबित कर्मचारी की याचिका पर सरकार से जवाब तलब

  • हिमाचल: मौसम की मार, इस बार 2.18 करोड़ पेटी सेब उत्पादन का अनुमान

पंजाब
Home›पंजाब›प्रचंड गर्मी: पंजाब में बरस रही आग, दस साल का रिकॉर्ड टूटा

प्रचंड गर्मी: पंजाब में बरस रही आग, दस साल का रिकॉर्ड टूटा

By hinditvnews
May 21, 2024
133
0
Grmi

प्रचंड गर्मी: पंजाब में बरस रही आग, दस साल का रिकॉर्ड टूटा, पांच दिन भीषण गर्मी-लू का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक सात दिन पंजाब में बारिश की संभावना नहीं है। इसके चलते फिलहाल पंजाब के लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। साथ ही कहा कि इस बार पंजाब में एक्स्ट्रीम वैदर कंडीशंस के चलते भीषण गर्मी होगी, जिसकी शुरुआत हो चुकी है।

पंजाब में आसमान से आग बरस रही है। मौसम विभाग ने पांच दिन के लिए प्रचंड गर्मी और भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को बठिंडा का तापमान 46.7 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में अधिकतम तापमान ने मई माह में पिछले 10 साल के रिकार्ड तोड़ दिए हैं। वहीं, पंजाब के स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 21 मई से लेकर 30 जून तक छुट्टियां का एलान कर दिया है।

सूबे के पांच अन्य शहरों बठिंडा, पठानकोट, बरनाला, फिरोजपुर व समराला का पारा 44 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। बठिंडा में सीवियर हीट वेव रही, जिसके चलते वह पंजाब में सबसे गर्म रहा। हालांकि प्रदेश का अधिकतम तापमान सोमवार को 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई है, लेकिन यह अब भी सामान्य से 5.3 डिग्री ऊपर बना हुआ है। वहीं, सूबे के न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक हो गया है। विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 47 डिग्री का भी क्रॉस कर सकता है।

यहां बरस रही है आग
पंजाब में 46.7 डिग्री के साथ बठिंडा ही सबसे गर्म रहा। इसके अलावा अमृतसर का पारा 44.5, लुधियाना का 43.6, पटियाला का 43.5, पठानकोट का 44.3, बरनाला का 44.1, फिरोजपुर का 44.5, एसबीएस नगर का 42.2, समराला का 45.8 डिग्री व जालंधर का 43.6 डिग्री दर्ज किया गया।

पराली और नाड़ ने वातावरण किया दूषित
ग्लोबल वार्मिंग के चलते मौसम में बदलाव आ रहे हैं। इसके लिए काफी हद तक पंजाब-हरियाणा भी जिम्मेदार है, जहां के खेतों में धान की पराली व गेहूं की नाड़ जलाकर वातावरण को दूषित किया जा रहा है। -एके सिंह, डायरेक्टर, मौसम विभाग चंडीगढ़

स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र 30 जून तक बंद
पंजाब के स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 21 मई से लेकर 30 जून तक छुट्टियों का एलान कर दिया है। बच्चों की सेहत व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। विभाग के सचिव कमल किशोर यादव ने अपने आदेशों में कहा कि छुट्टियों के दौरान टीचिंग व नॉन टीचिंग कैडर से संबंधित अधिकारी और कर्मचारी चुनावों से संबंधित लगी अपनी डयूटी में सेवाएं देते रहेंगे।

वहीं, सामाजिक सुरक्षा व महिला एवं बाल विकास विभाग पंजाब ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी 21 मई से 30 जून तक छुट्टियां कर दी हैं। आदेशों में कहा गया है कि आंगनवाड़ी में आने वाले बच्चों की उम्र 3 से 6 वर्ष होती है, जिसके चलते इन बच्चों की संभाल बहुत जरूरी है। आंगनवाड़ी वर्करों व हेल्परों को निर्देश दिए गए हैं कि वह इन छुट्टियों के दौरान बच्चों के घरों में विजिट करेंगे और उनको घर पर ही राशन देना यकीनी बनाएंगे।

Share :
Tagschandigarh weather updatenews of amrritsar weathernews of ludhiana weathernews of pathankot weathernews of patiala weathernews of punjab wweather
Previous Article

Chardham Yatra: यमुनोत्री आने वाले यात्री ध्यान दें…अब 60 ...

Next Article

Haryana: डेरा प्रमुख ने पैरोल/फरलो पर रोक ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Chd
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़: भाजपा महिला मोर्चा का सीएम आवास घेराव प्रदर्शन

    April 25, 2026
    By hinditvnews
  • punnjab- hriyana
    पंजाबहरियाणा

    दो बार हारे और दागियों को टिकट नहीं देगी कांग्रेस, दूसरे दलों से आने वालों का टूटेगा सपना

    August 30, 2024
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    पंजाब

    हरियाणा व पंजाब को हिमाचल सिखाएगा… कैसे की जाती है NDPS केसों की जांच

    March 6, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    Weatherपंजाब

    Punjab Weather: पंजाब के 21 जिलों में यलो अलर्ट

    February 27, 2024
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    Chandigarh: पंजाब में पंचायत चुनाव का रास्ता साफ

    October 3, 2024
    By hinditvnews
  • Ravneet
    Chandigarh Newsपंजाब

    सीएम मान से मिलने पहुंचे रवनीत बिट्टू, कार पार्किंग को लेकर सुरक्षाकर्मियों और पुलिस में बहस

    February 19, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र: कल सर्वदलीय बैठक, 100+ प्रश्न प्राप्त

  • cm sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 50 होनहार छात्र सिंगापुर-कंबोडिया एक्सपोजर विजिट के लिए रवाना

  • Paise
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सेंचुरी प्रवेश शुल्क बढ़ा, भारतीयों के लिए 300 और विदेशियों के लिए 600 रुपये

Timeline

  • July 11, 2026

    चंडीगढ़: चलती इलेक्ट्रिक बस का पहिया निकला, 15 यात्री सुरक्षित

  • July 11, 2026

    Uttarakhand: बदरीनाथ चढ़ावा मामला, उच्च स्तरीय समिति ने शुरू की जांच

  • July 11, 2026

    Uttarakhand Politics: राहुल गांधी के दौरे पर सीएम धामी ने कसा तंज, कहा-चुनाव के समय लगा रहता है आना-जाना

  • July 11, 2026

    बदरीनाथ चढ़ावा मामला: निलंबित कर्मचारी की याचिका पर सरकार से जवाब तलब

  • July 11, 2026

    हिमाचल: मौसम की मार, इस बार 2.18 करोड़ पेटी सेब उत्पादन का अनुमान

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Chandigarh

    चंडीगढ़: चलती इलेक्ट्रिक बस का पहिया निकला, 15 यात्री सुरक्षित

    By hinditvnews
    July 11, 2026
  • Badrinath

    Uttarakhand: बदरीनाथ चढ़ावा मामला, उच्च स्तरीय समिति ने शुरू की जांच

    By hinditvnews
    July 11, 2026
  • Dhami

    Uttarakhand Politics: राहुल गांधी के दौरे पर सीएम धामी ने कसा तंज, कहा-चुनाव के समय ...

    By hinditvnews
    July 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.