Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • HVACR World to Advance Climate-responsive Building Solutions, Connecting Indian Exhibitors with Regional Opportunities in MEASA

  • Say Goodbye to Ordinary Styles: KIDAT's 'Sutradhar 2026' Brings a Fashion Extravaganza to Shivamogga

  • Jewellery Shopping on Your Mind Head to Phoenix Marketcity Mumbai this Festive Season

  • VinFast Isn't Waiting for India's Electric Future

  • REVA University Organises World Architecture Day

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal : सतलुज कैचमेंट में एक साल में बनीं 52 नई झीलें

Himachal : सतलुज कैचमेंट में एक साल में बनीं 52 नई झीलें

By hinditvnews
May 22, 2024
468
0
Zheel

Himachal : सतलुज कैचमेंट में एक साल में बनीं 52 नई झीलें, सैटेलाइट मॉनिटरिंग में हुआ खुलासा

सैटेलाइट से की गई मॉनिटरिंग में इसका खुलासा हुआ है। 2022 में जहां 414 झीलें थीं, वहीं 2023 में इनकी संख्या 466 पहुंच गई है।

पिछले एक साल में सतलुज कैचमेंट में 52 नई झीलें बन गईं। सैटेलाइट से की गई मॉनिटरिंग में इसका खुलासा हुआ है। 2022 में जहां 414 झीलें थीं, वहीं 2023 में इनकी संख्या 466 पहुंच गई है। राज्य जलवायु परिवर्तन केंद्र शिमला ने अध्ययन करने के बाद इसकी रिपोर्ट इसी माह जारी की है। ये झीलें जलवायु परिवर्तन से लगातार पिघल रहे ग्लेशियरों के कारण बनी हैं।

एआरएस-आरएस2 एएवीआईएफएस उपग्रहों के सैटेलाइट से मिले डाटा से इनका अध्ययन किया गया है। अध्ययन में पाया गया है कि 2022 की तुलना में सितंबर 2023 तक मौसमी झीलों की तादाद 414 से बढ़कर 466 हो गई है। बढ़ते तापमान और मौसम में बदलाव के कारण ऊपरी हिमाचल के ग्लेशियर करीब 30 सेंटीमीटर प्रति वर्ष की गति से पिघल रहे हैं। यह अध्ययन सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड के आपदा से निपटने की तैयारी को लेकर योजना का हिस्सा है, जो सतलुज नदी के मोरेन डैमड हिमनदीय, झीलों, जल सांकेतिकों की धारा का मूल्यांकन करने के लिए किया गया है।

यह अध्ययन 2009 से नियमित रूप से प्रत्येक वर्ष गर्मियों के मौसम में अप्रैल से अक्तूबर और नवंबर के दौरान किया जाता है। अध्ययन में विशेषज्ञों ने 2023 के अप्रैल से नवंबर तक 22 एडवांस वाइड फील्ड सेंसर आंकड़ों का उपयोग किया। उपग्रह डाटा से कुल 412 झीलों के आकार और जलस्तर की मैपिंग कर ली गई है, जिनमें 229 छोटे, 103 मध्यम और 80 बड़ी झीलें हैं। बेसिन के आधार पर सितंबर 2023 में 466, स्पीति बेसिन में झीलों की कुल संख्या 2022 में 58 और 2023 में 67 थी।

ऊपरी सतलुज बेसिन में 2022 में 297, 2023 में 341 झीलें बनीं और निचले सतलुज बेसिन में 58 की तुलना में 59 झीलें बनी थीं। इसके अलावा कुछ बढ़ी हुई झीलों की पहचान तो की गई है, लेकिन उनका कितना आकार बढ़ा, इसका अभी अंदाजा ही लगाया जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि झीलों की संख्या के साथ उनके आकार में भी वृद्धि हुई है। पहले से मौजूद झीलों के क्षेत्रफल में 2022 से करीब 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

पर्यावरणीय खतरों को समझने में मिलेगी मदद
हमें ग्लेशियरों और झीलों के महत्व को समझने की आवश्यकता है। दूरसंचार तकनीक ने पर्यावरणीय परिवर्तनों को समझने में मदद की है। अध्ययन से बर्फबारी में कमी, ग्लेशियरों के पिघलने की तेज रफ्तार और खतरों को समझने में सहायता मिल सकती है। इससे पर्यावरणीय बदलावों के लिए हमारी जागरूकता बढ़ती है और समाधान ढूंढने में मदद मिल सकती है। दूरसंचार तकनीक का उपयोग करके हम वैज्ञानिक और तकनीकी दृष्टिकोण से इस समस्या का समाधान ढूंढ सकते हैं जो हमारे पर्यावरण और समुद्री जीवन के लिए जरूरी है।
-एस रंधावा, प्रधान वैज्ञानिक अधिकारी, जलवायु परिवर्तन केंद्र, शिमला

Share :
Tagsnews of himachalnews of himachal glasiurnews of himachal pradeshnews of shimla
Previous Article

Himachal News: विभागों में हो सकेगी पदोन्नति,नई तैनाती, ...

Next Article

Himachal : दिल्ली की तर्ज पर शिमला ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dig
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal IPS Promotion: हिमाचल के तीन IPS अफसरों को CM सुक्खू ने दिया नए साल का तोहफा

    January 10, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla news
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Toy Train: हिमाचल में पर्यटन को लगेंगे पंख

    September 26, 2023
    By hinditvnews
  • Nit Hamirpur
    शिमलाहरियाणाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एनआईटी संस्थान के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई

    May 22, 2024
    By hinditvnews
  • Hpu
    शिमला

    HPU Shimla: एसएफआई और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में झड़प

    November 21, 2023
    By hinditvnews
  • Mirch
    Uncategorizedशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: क्या आपने कभी मिर्च का पेड़ देखा है

    December 5, 2023
    By hinditvnews
  • Hotel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सरकार ने कब्जे में लिया होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल

    November 18, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Weather
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh Weather: मौसम ने एक बार फिर बदली करवट, आंधी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी; विभाग ने दी ये चेतावनी

  • Maxresdefault
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में इस महीने होगा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तैयार की जा रही सूची

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सूचना आयोग: आरटीआई आवेदन का जवाब नहीं देने पर जनसूचना अधिकारी को 15,000 जुर्माना

Timeline

  • October 29, 2026

    HVACR World to Advance Climate-responsive Building Solutions, Connecting Indian Exhibitors with Regional Opportunities in MEASA

  • October 29, 2026

    Say Goodbye to Ordinary Styles: KIDAT's 'Sutradhar 2026' Brings a Fashion Extravaganza to Shivamogga

  • October 29, 2026

    Jewellery Shopping on Your Mind Head to Phoenix Marketcity Mumbai this Festive Season

  • October 29, 2026

    VinFast Isn't Waiting for India's Electric Future

  • October 29, 2026

    REVA University Organises World Architecture Day

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • HVACR World to Advance Climate responsive Building Solutions, Connecting Indian Exhibitors with Regional Opportunities in MEASA

    HVACR World to Advance Climate-responsive Building Solutions, Connecting Indian Exhibitors with Regional Opportunities in MEASA

    By hinditvnews
    October 29, 2026
  • Say Goodbye to Ordinary Styles: KIDAT's 'Sutradhar 2026' Brings a Fashion Extravaganza to Shivamogga

    Say Goodbye to Ordinary Styles: KIDAT's 'Sutradhar 2026' Brings a Fashion Extravaganza to Shivamogga

    By hinditvnews
    October 29, 2026
  • Jewellery Shopping on Your Mind Head to Phoenix Marketcity Mumbai this Festive Season

    Jewellery Shopping on Your Mind Head to Phoenix Marketcity Mumbai this Festive Season

    By hinditvnews
    October 29, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.