Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

  • New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

  • Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

  • Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

  • PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›AIIMS Rishikesh: जब अस्पताल की चौथी मंजिल के वार्ड में सीधे वाहन लेकर घुस गई पुलिस

AIIMS Rishikesh: जब अस्पताल की चौथी मंजिल के वार्ड में सीधे वाहन लेकर घुस गई पुलिस

By hinditvnews
May 23, 2024
303
0
Aiims

AIIMS Rishikesh: जब अस्पताल की चौथी मंजिल के वार्ड में सीधे वाहन लेकर घुस गई पुलिस…मरीजों में मचा हड़कंप

एम्स ऋषिकेश के इतिहास में ऐसी पहली घटना घटी, जिससे हर कोई हैरान है। पुलिस का वाहन चौथी मंजिल के वार्ड में अचानक घुस गया, जिससे यहां मरीजों में हड़कंप मच गया। मरीजों के बेड के बीचों-बीच से गति से पुलिस का वाहन गुजरा।

दरसअसल, एम्स में एक नर्सिंग ऑफिसर ने ऑपरेशन के दौरान महिला चिकित्सक से छेड़खानी की। घटना से जेआर व एसआर आक्रोशित हो गए और आरोपी को गिरफ्तार कर उनके सामने से ले जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस को आरोपी को अभिरक्षा में लेने के लिए करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एम्स प्रशासन ने चिकित्सक को निलंबित कर दिया है।

आरोपी ने फांसी लगाने संंबंधी स्टीकर भेजकर किया मानसिक उत्पीड़न
घटना सोमवार शाम सात बजे की है। बताया जा रहा है कि जनरल सर्जरी विभाग के ऑपरेशन थिएटर में दो महिला चिकित्सक व एक पुरुष चिकित्सक के साथ ही एक पुरुष नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार मौजूद थे। ऑपरेशन के दौरान नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार ने एक महिला चिकित्सक को छेड़ने का प्रयास किया।

आरोपी है कि उसने महिला चिकित्सक को व्हाट्सएप पर अनुचित मैसेज भी भेजे। इतना ही नहीं, आरोपी ने फांसी लगाने संंबंधी स्टीकर भेजकर मानसिक उत्पीड़न और डराने का प्रयास भी किया। पीड़ित महिला चिकित्सक ने इस संबंध में सोमवार देर शाम ही एम्स प्रशासन के साथ पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

जूनियर रेजीडेंट व सीनियर रेजीडेंट डाक्टरों का प्रदर्शन
मंगलवार दोपहर तक कोई कार्रवाई न होने पर आक्रोशित जूनियर रेजीडेंट व सीनियर रेजीडेंट डाक्टरों ने परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया। इन चिकित्सकों की मांग थी कि आरोपी को गिरफ्तार कर उनके सामने से ले जाया जाए। चिकित्सकों ने आरोप लगाया कि आरोपी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए ऑपरेशन थिएटर की उपस्थिति रजिस्टर में छेड़छाड़ की गई। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शन के बीच देर शाम करीब साढ़े पांच बजे आरोपी सतीश कुमार को हिरासत में लिया।

आरोपी को लेने चौथी मंजिल पर पहुंचा वाहन

आरोपी सतीश कुमार की सुरक्षित हिरासत के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आरोपी के साथ कोई अनहोनी घटना न हो इसके लिए पुलिस अपना वाहन सीधे चौथी मंजिल पर लेकर गई। यहां करीब डेढ़ घंटे से अधिक देर तक चले ड्रामे के बाद पुलिस किसी तरह आरोपी को वाहन में बिठाकर बाहर लाई। आक्रोशित जेआर व एसआर ने पुलिस वाहन को रोकने का प्रयास भी किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों व चिकित्सकों की नोकझोंक हुई।

विशाखा कमेटी ने की जांच

एम्स प्रशासन ने बताया कि मामले में विशाखा कमेटी ने जांच पूरी कर ली है। जांच रिपोर्ट निदेशक को सौंपी जाएगी। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। विशाखा गाइडलाइंस के तहत प्रत्येक ऐसी कंपनी या संस्थान जहां 10 या उससे ज्यादा कर्मचारी होते हैं वहां एक अंदरूनी शिकायत समिति (इंटर्नल कंप्लेंट्स कमिटी) गठित की जानी अनिवार्य होती है। इसमें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी महिला को दी जाती है। इस कमिटी में यौन शोषण के मुद्दे पर ही काम कर रही किसी बाहरी गैर-सरकारी संस्था की एक प्रतिनिधि को भी शामिल करना अनिवार्य होता है।

मरीजों के बीच से गुजरा पुलिस का वाहन

एम्स के आकस्मिक विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब मरीजों के बेड के बीचों-बीच से गति से पुलिस का वाहन गुजरा। यह एम्स ऋषिकेश के इतिहास में पहली घटना है। आरोपी को चिकित्सकों की भीड़ से बचाने के लिए पुलिस अपने वाहन को इमरजेंसी वार्ड के अंदर से लाई।

तत्काल जांच समिति गठित करें जिलाधिकारी : महिला आयोग

एम्स ऋषिकेश में महिला चिकित्सक के साथ छेड़खानी मामले को महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल एम्स ऋषिकेश पहुंचीं और आईसीसी कमेटी व डीन डॉ. जया चतुर्वेदी, पीड़िता व उसकी सहयोगी महिला चिकित्सकों से मिलकर मामले की जानकारी ली। कंडवाल ने जिलाधिकारी को तत्काल जांच समित गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एम्स डायरेक्टर मीनू सिंह से दूरभाष पर वार्ता करते हुए गहन जांच कराने के लिए कहा। एम्स प्रशासन ने एएनएस को जांच चलने तक नोटिस दिया है और 72 घंटे में जवाब देने के लिए निर्देशित किया है।

आरोपी नर्सिंग ऑफिसर के खिलाफ पीड़ित महिला चिकित्सक की शिकायत पर छेड़खानी व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही। – एसएस बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली ऋषिकेश।

अंदरूनी शिकायत समिति ने मामले में जांच की है। जांच रिपोर्ट निदेशक को सौंपी जाएगी। आरोपी नर्सिंग ऑफिसर को निलंबित कर दिया गया है। – संदीप कुमार, पीआरओ, एम्स ऋषिकेश।

 

Share :
Tagsnews of aiims hospital in rishikeshnews of AIIMS rishikeshnews of haridwarnews of rishikeshnews of uttrakhand
Previous Article

Badinath Dham: रील्स और वीडियो बनाना पड़ा भारी…15 का ...

Next Article

 स्नान के लिए हरिद्वार गंगा घाटों पर उमड़ी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Sonprayag
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: धार्मिक यात्राएं ले रही हैं तैयारियों की कड़ी परीक्षा

    May 23, 2024
    By hinditvnews
  • Light
    उत्तराखण्ड

    नए साल में फिर महंगी बिजली का झटका

    September 16, 2023
    By hinditvnews
  • Ganesh
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: बदरीनाथ सीट पर गोदियाल भी हो सकते हैं तुरुप का इक्का

    June 13, 2024
    By hinditvnews
  • Bsp
    उत्तराखण्ड

     चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा के प्रत्याशी नहीं हो पाए तय, दो सीटों पर अड़ंगा

    March 20, 2024
    By hinditvnews
  • Uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: सरेआम छेड़छाड़ कर रहे थे मनचले, कराटे गर्ल ने सिखाया सबक

    September 5, 2024
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    उत्तराखण्ड

    खौफनाक वारदात: 13 महीने का बच्चा…पहले रेता गला, फिर झाड़ियों में फेंका

    April 22, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Vipnumber
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Fancy Number Himachal: वीआईपी नंबर के लिए मारामारी, परिवहन विभाग ने छह महीने में 13 करोड़ कमाए

  • Fir
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: फर्जी प्रमाणपत्र सत्यापित करने वाले अफसरों पर एफआईआर, डीसी को निर्देश

  • Manali
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    “मनाली में विंटर कार्निवल की धूम, सीएम सुक्खू करेंगे शुभारंभ

Timeline

  • September 11, 2026

    Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

  • September 11, 2026

    New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

  • September 11, 2026

    Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

  • September 11, 2026

    Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

  • September 11, 2026

    PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

    Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • New Holland Launched 'Super Safar', A Customer Led Journey Across Haryana and Punjab

    New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

    Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.