Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • APD and IIM Bangalore Mark a Decade of the RPwD Act with the Launch of a Landmark Resource Book on Accessibility

  • This Spring, the Battle for "Freedom" Begins on Awaji Island in Japan

  • Kauvery Hospital Treats Rare Pancreatic Tumour Using Advanced Technology After Patient Presents with Giddiness

  • SRCC Hosts Grand Business Conclave as Part of Centenary Celebrations

  • India's first AI Fest Concludes at Chandigarh University; Launches AI Ethics Training Program with Target to Train 1.5 Lakh Youth by 2030

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Uttarakhand: ओएनजीसी मुख्यालय को दून से शिफ्ट करने की तैयारी

Uttarakhand: ओएनजीसी मुख्यालय को दून से शिफ्ट करने की तैयारी

By hinditvnews
May 27, 2024
610
0
Ongc

Uttarakhand: ओएनजीसी मुख्यालय को दून से शिफ्ट करने की तैयारी, स्टॉफ यूनियन ने मुख्यमंत्री से लगाई दखल की गुहार

पिछले एक दशक में कई प्रमुख विभाग, अनुभाग स्थानांतरित हो गए। कर्मचारियों की संख्या 2,800 से घटकर अब करीब 1,300 हो चुकी है। ओएनजीसी देहरादून स्थित मुख्यालय को स्थानांतरित किए जाने को लेकर ओएनजीसी स्टाफ यूनियन ने मुख्यमंत्री से दखल की गुहार लगाई है।

यूनियन के महामंत्री अजय शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र सौंपे जाने की पुष्टि की है। यूनियन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय भी मांगा है। यूनियन को आशंका है कि जिस तरह से एक-एक कर प्रमुख विभागों को नई दिल्ली शिफ्ट किया जा रहा, वह देर-सबेर मुख्यालय की पूरी तरह से शिफ्टिंग की संभावना का संकेत कर रहा है। हालांकि, यूनियन के अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने चेता दिया है कि वह ओएनजीसी मुख्यालय को देहरादून से शिफ्ट करने की साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे।

आशंका बेबुनियाद नहीं

यूनियन की आशंका बेबुनियाद नहीं है। 2018 में ओएनजीसी का स्थायी खाता संख्या (पैन) देहरादून से दिल्ली स्थानांतरित करने का प्रयास हुआ था। ओएनजीसी ने उत्तराखंड के मुख्य आयकर आयुक्त को इस संबंध में पत्र लिखा था। यूनियन के विरोध में विराम लगा था। मुख्यमंत्री को भेजे यूनियन के पत्र के मुताबिक, पिछले दो दशक में देहरादून मुख्यालय से कई प्रमुख विभाग स्थानांतरित हो चुके हैं और यह सिलसिला जारी है। जो विभाग व अनुभाग देहरादून से स्थानांतरित हो चुके हैं, उनमें मुख्य स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण, कारपोरेट खाते, कारपोरेट बजट, कॉरपोरेट एमएम, केंद्रीय पेरोल, हेड स्पोट्र्स, ओएनजीसी फुटबॉल व हॉकी टीम, ईडी-सुरक्षा, मुख्य भूभौतिकीय सेवाएं, कारपोरेट सतर्कता व प्री-ऑडिट विभाग प्रमुख हैं।

इन विभागों को शिफ्ट करने की तैयारी

यूनियन को अंदेशा है कि देहरादून मुख्यालय से एससी और एसटी सेल, कारपोरेट डीएंडए, कारपोरेट नीति, कारपोरेट प्रतिष्ठान, सीपीएफ ट्रस्ट, पीआरबीएस ट्रस्ट, सीएसएसएस ट्रस्ट, सहयोग ट्रस्ट, ग्रेच्युटी ट्रस्ट को शिफ्ट किया जा सकता है। नए भर्ती किए गए स्नातक प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के लिए स्थापित ओएनजीसी अकादमी और जीटी हॉस्टल को गोवा भेजने की संभावना है।

आधे से भी कम रह गया स्टॉफ

पत्र में कहा गया कि देहरादून ओएनजीसी मुख्यालय में कभी 2,800 से अधिक कर्मचारी थे। इनकी संख्या घट कर 1,300 के आसपास रह गई है। जो स्थायी कर्मचारी तैनात हैं, उन्हें भी स्थानांतरित होने की आशंका है।

राज्य की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका

ओएनजीसी अपने कर्मचारियों का सालाना करीब 8,000 करोड़ रुपये से ऊपर आय कर जमा करता है। उत्तराखंड की ओर से आय कर का सबसे बड़ा अंश ओएनजीसी की ओर से ही जमा होता है। इस लिहाज से ओएनजीसी उत्तराखंड की आर्थिकी में अहम भूमिका मानी जाती है। हाइड्रो कार्बन उद्योग के संस्थापक केशव देव मालवीय द्वारा देहरादून में ओएनजीसी की आधारशिला रखने से लेकर आज तक इस संस्थान से उत्तराखंड की अलग ख्याति है।

जब-जब गहराई शंका, तब-तब मिला भरोसा

सितंबर 2002 में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री राम नायक ने आश्वस्त किया था कि ओएनजीसी मुख्यालय देहरादून में ही रहेगा। जुलाई 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एनडी तिवारी सरकार में भी ओएनजीसी मुख्यालय को बदलने की चर्चाएं हुई थीं। मई 2018 में ओएनजीसी ने अपने स्थायी खाता संख्या (पैन) को देहरादून से दिल्ली स्थानांतरित करने के लिए आवेदन किया था। तब यूनियन के अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट धरने पर बैठ गए थे। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी आश्वस्त किया था कि ओएनजीसी के बारे में ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा, जिससे उत्तराखंड पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दखल पर ओएनजीसी ने पत्र लिखकर अवगत कराया था कि ओएनजीसी के पैन को दिल्ली स्थानांतरित नहीं किया जा रहा।

यूनियन ये चाहती है

चीफ ईआर के अधीन 11 कार्यालय हैं, उन्हें दिल्ली के बजाय देहरादून में बैठना चाहिए। चीफ एचआरडी को देहरादून स्थानांतरित किया जाए। मुख्य भू भौतिकीय सेवाओं को देहरादून में होना चाहिए, क्योंकि मुंबई में एक भी जीपीएस फील्ड पार्टी नहीं है। कारपोरेट खाते, कारपोरेट बजट, कारपोरेट एमएम, सतर्कता, प्री-ऑडिट और ओएनजीसी फुटबाल एवं हॉकी टीम को देहरादून शिफ्ट करना चाहिए।

केंद्रीय संस्थानों से देहरादून की अलग पहचान है। यह मसला रोजगार और अर्थव्यवस्था से जुड़ा है, लेकिन धीरे-धीरे एक-एक कर केंद्रीय संस्थानों को यहां से शिफ्ट किया जा रहा है। ओएनजीसी के देहरादून मुख्यालय को शिफ्ट करने की साजिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। ऐसा पहले भी करने की कोशिश हुई थी, लेकिन यूनियन के विरोध से यह नाकाम हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। हमने मुख्यमंत्री को पत्र सौंप दिया है। – हीरा सिंह बिष्ट, अध्यक्ष, ओएनजीसी स्टॉफ यूनियन, देहरादून।

Share :
Tagsnews of dehradunnews of ongc headquarters preparationnews of uttrakhand
Previous Article

Rishikesh: चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने ...

Next Article

Uttarkashi: मोरी ब्लॉक के दूरस्थ सालरा गांव ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Taxi
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड में हिमाचल प्रदेश के दो युवकों की मौत

    December 9, 2023
    By hinditvnews
  • Murder
    उत्तराखण्ड

    Dehradun Crime: पति ने पत्नी का गला घोंटकर मार डाला..

    April 22, 2024
    By hinditvnews
  • Dehradun
    उत्तराखण्ड

    Uttrakhand: अब उत्तराखंड में वर्चुअली होगी जमीनों की रजिस्ट्री

    December 5, 2023
    By hinditvnews
  • Delhi
    उत्तराखण्ड

    केंद्र सरकार ने वाइब्रेंट विलेज के प्रधानों को गणतंत्र दिवस का दिया न्योता

    January 2, 2024
    By hinditvnews
  • Airport
    उत्तराखण्ड

    हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, देहरादून एयरपोर्ट पर 13 जून से शुरू होंगे दो एयरोब्रिज

    June 10, 2024
    By hinditvnews
  • Uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    राज्यपाल गुरमीत ने गुरु पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था

    November 27, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • 12 08 2023 Himachal Cabinet Meeting 23499561
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चयन आयोग से 2,000 पदों पर भर्ती, आयु सीमा में मिलेगी छूट

  • 4 26
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    CM: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की बिगड़ी तबीयत, रात साढ़े 3 बजे IGMC अस्पताल में हुए भर्ती

  • Spiti
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    लाहौल के गोंधला में हिमस्खलन, अटल टनल छोटे वाहनों के लिए बंद

Timeline

  • February 21, 2026

    APD and IIM Bangalore Mark a Decade of the RPwD Act with the Launch of a Landmark Resource Book on Accessibility

  • February 21, 2026

    This Spring, the Battle for "Freedom" Begins on Awaji Island in Japan

  • February 21, 2026

    Kauvery Hospital Treats Rare Pancreatic Tumour Using Advanced Technology After Patient Presents with Giddiness

  • February 21, 2026

    SRCC Hosts Grand Business Conclave as Part of Centenary Celebrations

  • February 21, 2026

    India's first AI Fest Concludes at Chandigarh University; Launches AI Ethics Training Program with Target to Train 1.5 Lakh Youth by 2030

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Apd And Iim Bangalore Mark A Decade Of The Rpwd Act With The Launch Of A Landmark Resource Book On Accessibility

    APD and IIM Bangalore Mark a Decade of the RPwD Act with the Launch of ...

    By hinditvnews
    February 21, 2026
  • This Spring, The Battle For "freedom" Begins On Awaji Island In Japan

    This Spring, the Battle for "Freedom" Begins on Awaji Island in Japan

    By hinditvnews
    February 21, 2026
  • Kauvery Hospital Treats Rare Pancreatic Tumour Using Advanced Technology After Patient Presents With Giddiness

    Kauvery Hospital Treats Rare Pancreatic Tumour Using Advanced Technology After Patient Presents with Giddiness

    By hinditvnews
    February 21, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.