Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • UP: राखी हत्याकांड, फार्म हाउस में गला रेतकर की गई हत्या

  • पंजाब: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 39 PCS अफसरों का तबादला

  • Chandigarh: हरियाणा में इलाज महंगा, प्रति मरीज 11 हजार खर्च

  • Chandigarh: कॉमर्शियल सिलिंडर महंगे, खाने-पीने पर असर

  • उत्तराखंड: कांग्रेस को झटका, कई नेता बीजेपी में शामिल

manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›हिमाचल के मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा में महिलाओं; शिमला में पुरुषों ने डाले ज्यादा वोट

हिमाचल के मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा में महिलाओं; शिमला में पुरुषों ने डाले ज्यादा वोट

By hinditvnews
June 3, 2024
234
0
Images

लोकसभा चुनाव: हिमाचल के मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा में महिलाओं; शिमला में पुरुषों ने डाले ज्यादा वोट

मंडी संसदीय क्षेत्र के साथ मंडी जिले में महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले अधिक मतदान किया है। संसदीय क्षेत्र के कुल 17 हलकों में से 8 में पुरुषों के मुकाबले ज्यादा महिलाएं मतदान करने पहुंचीं।

लोकसभा चुनाव में देशभर में चर्चित मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद चुनने में आधी आबादी यानी महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा रुचि दिखाई है। मंडी संसदीय क्षेत्र के साथ मंडी जिले में महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले अधिक मतदान किया है। संसदीय क्षेत्र के कुल 17 हलकों में से 8 में पुरुषों के मुकाबले ज्यादा महिलाएं मतदान करने पहुंचीं। इसी तरह मंडी जिले के कुल 10 हलकों में से 8 में मतदान में महिलाओं की भागीदारी अधिक रही। मंडी संसदीय क्षेत्र में पुरुषों के मुकाबले 9,130 अधिक महिलाओं ने मतदान किया। यहां 74.20 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया।

संसदीय क्षेत्र में लाहौल-स्पीति, मंडी जिले के सुंदरनगर, नाचन, द्रंग, जोगिंद्रनगर, मंडी, बल्ह, सरकाघाट में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया। सराज और करसोग विस क्षेत्र में पुरुष मतदान करने में आगे रहे। कुल्लू जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या मतदान में अधिक रही। रामपुर, किन्नौर में भी पुरुषों ने महिलाओं की तुलना में ज्यादा मतदान किया।  मंडी संसदीय क्षेत्र के किन्नौर, लाहौल-स्पीति, सरकाघाट, नाचन, जोगिंद्रनगर, मंडी और बल्ह विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों के मुकाबले महिला वोटर ज्यादा हैं। मतदान करने में किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी हलकों में महिलाओं की भागीदारी अधिक रही।

 

कांगड़ा और चंबा सीट की महिलाएं भी मतदान करने में पुरुषों से आगे
कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में जीत-हार का फैसला सुनाने में महिलाओं का रुझान निर्णायक रहेगा। महिला मतदाता जिसके पक्ष में अधिक रहीं उसी प्रत्याशी की जीत की राह आसान रहेगी। संसदीय क्षेत्र में मतदान में महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं। संसदीय क्षेत्र के 17 में से दो हलके ही ऐसे रहे जहां वोट डालने में महिलाएं आगे  नहीं रहीं। लोकसभा चुनाव में इस बार 67.97 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। पूरे संसदीय क्षेत्र में 10,21,187 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 5,32,146 रही। जबकि 4,89,041 पुरुष मतदाताओं ने ही मतदान किया। पुरुषों से अधिक करीब 43,105 महिला मतदाताओं ने वोट डाले। कांगड़ा में 13 विस हलकों में 418763 महिलाओं तो 379450 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया। इसी तरह चंबा के चार हलकों में 113383 महिलाओं और 109591 पुरुषों ने वोटिंग की। पूर्व विधासनसभा अध्यक्ष विपिन परमार के हलके सुलह में सबसे अधिक 38642 महिला मतदाताओं ने मतदान किया।

हमीरपुर में पुरुषों के मुकाबले 42,477 अधिक महिलाओं ने किया मतदान 
संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में आधी आबादी यानि महिला शक्ति ने मतदान में बाजी मारी है। पांच जिलों में फैले हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने अधिक मतदान किया है। पुरुषों के मुकाबले 42,477 अधिक महिलाओं ने मतदान किया है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों में 14,32,636 मतदाता पंजीकृत हैं।  जिनमें 7,15,681 पुरुष, 7,16,940 महिलाएं,15,514 दिव्यांग और थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इनके अलावा 17 विधानसभा क्षेत्रों में सर्विस वोटर्स की कुल संख्या 23,455 है। सर्विस वोटर्स में महिलाओं की संख्या केवल 596 है।  ऐसा नहीं है कि क्षेत्र में महिला मतदाताओं की तादाद पुरुषों के मुकाबले बहुत अधिक है। संसदीय क्षेत्र में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाता महज 809 अधिक हंै। मतदान में संसदीय क्षेत्र में  42,477 अधिक महिलाओं ने मतदान किया है। क्षेत्र के तहत आने वाले ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिले में महिला मतदाता मतदान में आगे रही हैं। इसके अलावा धर्मपुर, जसवां परागपुर और देहरा में महिलाओं ने बाजी मारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी हमीरपुर अमरजीत सिंह ने कहा कि मतदान में महिलाओं ने खासा रुझान दिखाया है। संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में पुरुषों की बजाय महिला मतदाताओं ने अधिक वोटिंग की है।

शिमला सीट में मतदान में पुरुष आगे, अर्की विस क्षेत्र में महिलाएं
लोकसभा चुनाव में शिमला सीट पर 71.26 प्रतिशत मतदान हुआ। 13,46,369 में से 9,59,463 मतदाताओं ने वोट डाला। इसमें 5,01022 पुरुष और 4,58433 महिलाएं शामिल रहीं। हालांकि 17 विधानसभा क्षेत्र में से अर्की में महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं। यहां 33,092 पुरुषों के मुकाबले 33,196 महिलाओं ने मतदान किया। 12 में से 8 थर्ड जेंडर मतदाताओं ने भी मताधिकार किया। इसके अलावा वोटों की कुल संख्या में से 37.21 पुरुष और 34.04 फीसदी वोटों का योगदान महिलाओं का रहा हैं। आयोग से जारी आंकड़ों के अनुसार, अर्की विस में 97,235 मतदाताओं में से 33,092 पुरुष और 33,136 महिलाओं ने वोट डाले। नालागढ़ विस में 93,791 मतदाताओं में से 34,433 पुरुष और 32,932 महिलाओं ने, दून विस में 74,493 मतदाताओं में से 28,933 पुरुष और 26,011 महिलाओं ने, सोलन में 87,837 मतदाताओं में से 31,064 पुरुष और 29,189 महिलाओं ने, कसौली विस में 69,765 मतदाताओं में से 27,639 पुरुष और 25,489 महिलाओं ने, पच्छाद में 77,872 मतदाताओं में से 30,226 पुरुष और 26,712 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
Share :
Tagsnews of haamirpurnews of himachal pradeshnews of kangranews of lok sabha election 2024 himachalnews of mandi himachalnews of shimlanews of solannews of Una himachal
Previous Article

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव में 71 ...

Next Article

Himachal Tourism: सैलानी ने किया पहाड़ों का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Sukhu
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस के काले नागों ने बेच दिया अपना ईमान,बागी विधायकों पर बरसे CM सुक्‍खू

    March 2, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla Night View
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला की हवा 22 प्रतिशत ज्यादा दूषित

    September 21, 2023
    By hinditvnews
  • Llll
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    सत्ता संग्राम: बागियों के भविष्य ने अटकाए कांगड़ा, मंडी लोकसभा सीटों के टिकट

    March 14, 2024
    By hinditvnews
  • Images (11)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: कांग्रेस के बागियों को टिकट, अपनों को मनाना चुनौती

    March 27, 2024
    By hinditvnews
  • Nirdaliya
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    इस्तीफा देने वाले निर्दलीय पूर्व विधायकों के टिकटों पर संशय

    June 6, 2024
    By hinditvnews
  • Priyanka
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    सरकार पर छाए संकट के बादल हटाने में बड़ा काम कर गईं प्रियंका गांधी

    March 1, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • hamirpur
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Hamirpur (Himachal) News: मरीजाें के भोजन पर वरिष्ठ नागरिक सभा खर्च करेगी 60 लाख

  • Va
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    लोकसभा चुनाव: मुकेश को हमीरपुर, चंद्र को कांगड़ा और विक्रमादित्य सिंह को मंडी संसदीय क्षेत्र का दायित्व

  • Bagi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: कांग्रेस के छह बागी, तीन निर्दलीय भाजपा में होंगे शामिल

Timeline

  • May 2, 2026

    UP: राखी हत्याकांड, फार्म हाउस में गला रेतकर की गई हत्या

  • May 2, 2026

    पंजाब: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 39 PCS अफसरों का तबादला

  • May 2, 2026

    Chandigarh: हरियाणा में इलाज महंगा, प्रति मरीज 11 हजार खर्च

  • May 2, 2026

    Chandigarh: कॉमर्शियल सिलिंडर महंगे, खाने-पीने पर असर

  • May 2, 2026

    उत्तराखंड: कांग्रेस को झटका, कई नेता बीजेपी में शामिल

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dead Body

    UP: राखी हत्याकांड, फार्म हाउस में गला रेतकर की गई हत्या

    By hinditvnews
    May 2, 2026
  • Transfer

    पंजाब: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 39 PCS अफसरों का तबादला

    By hinditvnews
    May 2, 2026
  • Male Doctor In The Hospital

    Chandigarh: हरियाणा में इलाज महंगा, प्रति मरीज 11 हजार खर्च

    By hinditvnews
    May 2, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.